•   Sunday, 03 May, 2026
Varanasi Police Station Lalpur Pandeypur arrested one accused in connection with fraud and embezzlem

वाराणसी थाना लालपुर पाण्डेयपुर पुलिस द्वारा धोखा देकर रुपया हड़पने से सम्बन्धित एक नफर अभियुक्त गिरफ्तार

Generic placeholder image
  Varanasi ki aawaz

वाराणसी थाना लालपुर पाण्डेयपुर पुलिस द्वारा धोखा देकर रुपया हड़पने से सम्बन्धित एक नफर अभियुक्त गिरफ्तार

पुलिस आयुक्त वाराणसी द्वारा वांछित फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस उपायुक्त वरुणा ज़ोन के निर्देशन मे, अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा ज़ोन के पर्यवेक्षण में व सहायक पुलिस आयुक्त कैण्ट के कुशल नेतृत्व में थाना लालपुर पाण्डेयपुर पुलिस टीम द्वारा "ऑपरेशन चक्रव्यूह" के तहत मुखबिर की सूचना पर मु0अ0सं0 0049/2026 धारा 316(5),352,351 (2) बीएनएस थाना लालपुर पाण्डेयपुर से संबंधित एक नफर वांछित अभियुक्त पंकज शुक्ला पुत्र बैकुण्ठनाथ शुक्ला निवासी ग्राम हरिहरपुर शुकुलपुर थाना ज्ञानपुर जनपद भदोही उम्र करीब 37 वर्ष, को थाना लालपुर पाण्डेयपुर से आज दिनांक 03.05.2026 समय करीब 00.30 बजे गिरफ्तार किया गया। उक्त के सम्बन्ध में थाना शिवपुर पुलिस द्वारा अग्रेतर विधिक कार्यवाही की जा रही है।

घटना का विवरण- थाने मे जन शिकायत प्रकोष्ठ के माध्यम से प्राप्त प्रार्थना पत्र मे आवेदक/वादी अरविन्द

कुमार पुत्र स्व० उमाशंकर मौर्या निवासी चिरईगांव थाना चौबेपुर जिला वाराणसी द्वारा वादी को अधिक लाभदेने का विश्वास मे लेकर रुपये ट्रांसफर करा लेने व पैसा मांगने पर गाली गलौज देने व जान से मारने की धमकी देने के सम्बन्ध में प्राप्त हुआ, जिस पर पुलिस उपायुक्त जोन वरुणा द्वारा अभियोग पंजीकृत करने हेतु आदेशित किया गया है के आधार पर दिनांक 16/02/2026 को मु0अ0स0-049/2026 धारा-316(2),352,351 (2) बीएनएस पंजीकृत किया गया है। जिसकी विवेचना उ0नि0 दिनेश सिंह द्वारा सम्पादित की जा रही है। ।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-

पंकज शुक्ला पुत्र बैकुण्ठनाथ शुक्ला निवासी ग्राम हरिहरपुर शुकुलपुर थाना ज्ञानपुर जनपद भदोही उम्र 37 वर्ष।

गिरफ्तारी/बरामदगी का स्थान, दिनांक व समय-

थाना लालपुर पाण्डेयपुर से दिनांक 03.05.2026 को समय करीब 00.30 बजे ।

आपराधिक इतिहास-

1.मु0अ0सं0 59/2024 धारा 120-B, 147, 148, 149, 182, 195, 211,302 भा0द0वि00 व 3/25 आर्म्स एक्ट थाना ज्ञानपुर जनपद भदोही।

2.मु0अ0सं0 271/2025 धारा 406, 504, 506 भा०द०वि० थाना कोतवाली देहात जनपद मिर्जापुर।

3. मु0अ0स0 17/2025 धारा 316(2), 316(5), 318(4), 319(2), 336(3), 338, 340(2), 61(2) बी0एन0एस0 व 65 सूचना प्रोधौगिकी (संशोधन) अधिनियम 2008 ।

4. मु0अ0सं0 49/2026 धारा 316(2), 351(2), 352 बी0एन0एस0 थाना लालपुर पाण्डेयपुर कमि० वाराणसी।

गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम का विवरण-

1- प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार सिंह थाना लालपुर पाण्डेयपुर कमि० वाराणसी।

2- उ0नि0 दिनेश सिंह थाना लालपुर पाण्डेयपुर कमि० वाराणसी।

3- उ0नि0 करुणाशील, थाना लालपुर पाण्डेयपुर कमि० वाराणसी।

4- हे0का0 चन्द्रसेन सिंह, थाना लालपुर पाण्डेयपुर कमि० वाराणसी।

5- का0 मनीष तिवारी थाना लालपुर पाण्डेयपुर कमि० वाराणसी।

रिपोर्ट- युवराज जायसवाल.. वाराणसी
Comment As:

Comment (0)