•   Thursday, 11 Jun, 2026
Varanasi Police Station Manduwadih Police while uncovering the incident of theft of cash and jewellery by breaking the lock arrested 02 accused a total of 37.350 grams of stolen yellow metal jewellery was recovered.

वाराणसी थाना मण्डुवाडीह पुलिस द्वारा, ताला तोड़कर नकद व आभूषण चोरी की घटना का अनावरण करते हुए 02 नफर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया, चोरी के कुल 37.350 ग्राम पीली धातु के आभूषण बरामद

Generic placeholder image
  Varanasi ki aawaz

वाराणसी थाना मण्डुवाडीह पुलिस द्वारा, ताला तोड़कर नकद व आभूषण चोरी की घटना का अनावरण करते हुए 02 नफर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया, चोरी के कुल 37.350 ग्राम पीली धातु के आभूषण बरामद ।

पुलिस आयुक्त वाराणसी द्वारा अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम तथा चोरी/लूट/नकबजनी की घटनाओं के अनावरण एवं वांछित/फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस उपायुक्त वरुणा ज़ोन के निर्देशन मे, अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा ज़ोन के पर्यवेक्षण में व सहायक पुलिस आयुक्त रोहनियां के कुशल नेतृत्व में थाना मण्डुआडीह पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर मु0अ0सं0-176/2026, धारा-305 (ए), 331 (4), 317 (2) बीएनएस थाना मण्डुवाडीह कमि० वाराणसी से संबंधित 02 नफर अभियुक्तगण 1. प्रियांशु सोनकर उर्फ बाबू सोनकर पुत्र माता प्रसाद सोनकर निवासी भगवानपुर थाना लंका कमि० वाराणसी व 2. सचिन राउत पुत्र हीरा लाल निवासी बी 30/84 नगवां थाना लंका कमि० वाराणसी को दिनांक 10.06.2026 को समय करीब 22.35 बजे मण्डुवाडीह रेलवे स्टेशन के पार्किंग एरिया के पास से गिरफ्तार किया गया। उक्त के संबंध में थाना मण्डुआडीह पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

घटना का विवरण-

दिनांक 23.05.2026 को वादिनी मुकदमा द्वारा थाना मण्डुवाडीह पर लिखित प्रार्थना पत्र दिया गया कि, अज्ञात व्यक्तियों द्वारा वादिनी के घर का ताला तोड़कर बेटी की शादी के लिए रखे गए गहने व नगद चोरी कर लिया गया है। जिसके आधार पर थाना मण्डुवाडीह पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया जिसकी विवेचना उ0नि0 चन्द्रशेखर यादव द्वारा सम्पादित की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण-

1. प्रियांशु सोनकर उर्फ बाबू सोनकर पुत्र माता प्रसाद सोनकर निवासी भगवानपुर थाना लंका कमि० वाराणसी उम्र करीब 22 वर्ष ।

2. सचिन राउत पुत्र हीरा लाल निवासी बी 30/84 नगवां थाना लंका कमि० वाराणसी उम्र करीब 27 वर्ष ।

गिरफ्तारी/बरामदगी का स्थान, दिनांक व समय-

मण्डुवाडीह रेलवे स्टेशन के पार्किंग एरिया के पास से, दिनांक 10.06.2026 को समय 22.35 बजे ।

पूछताछ का विवरण-

अभियुक्तगण से पूछताछ करने पर बता रहे हैं कि हम रात को घूम-घूमकर बंद पड़े मकान को निशाना बनाते हैं और चोरी करते हैं। इसी क्रम मड़ौली, नई बस्ती में एक बंद पड़े मकान का ताला तोड़कर घर के अन्दर से हमने चोरी किया था, चोरी के गहनों को बेचने की फिराक में थे कि पुलिस द्वारा पकड़ लिया गया।

बरामदगी का विवरण-

पीली धातु की दो अदद चेन, पीली धातु की दो अदद अंगूठी, पीली धातु की दो अदद मंगलसूत्र, पीली धातु की दो जोड़ा झाला, पीली धातु की तीन जोड़ा कान की बाली, पीली धातु की तीन गोल नथिया, पीली धातु की चार नाक की पिन (कुल वजन 37.350 ग्राम), एक अदद आधार कार्ड व एक अदद बैंक पासबुक बरामद।

आपराधिक इतिहास-

1. अभियुक्त बाबू सोनकर उर्फ प्रियांशु सोनकर का आपराधिक इतिहास -

1. मु0अ0सं0-176/2026, धारा-305 (ए), 331 (4), 317 (2) बीएनएस थाना मण्डुवाडीह कमि० वाराणसी।

2. मु0अ0सं0-243/2025, धारा-305,317(2), 331 (4), 61 (2) बीएनएस थाना भेलूपुर कमि० वाराणसी।

3. मु0अ0सं0-696/2019, धारा-147,323,392,411 भादवि थाना लंका कमि० वाराणसी।

4. मु0अ0सं0-184/2024, धारा-323,504,506 भादवि थाना लंका कमि० वाराणसी।

5. मु0अ0सं0-185/2024, धारा-323,504,506 भादवि0 थाना लंका कमि० वाराणसी।

6. मु0अ0सं0-316/2024, धारा-305,317 (2), 331 (4), 317 (4) बीएनएस थाना लंका कमि० वाराणसी।

7. मु0अ0सं0-322/2024, धारा-305,317(2), 331 (4), 317 (4) बीएनएस थाना लंका कमि० वाराणसी।

8. मु0अ0सं0-437/2024, धारा-305,317 (2), 331 (4), 317 (4) बीएनएस थाना लंका कमि० वाराणसी।

9. मु0अ0सं0-473/2024, धारा-305,317(2), 331 (4), 317 (4) बीएनएस थाना लंका कमि० वाराणसी।

10. मु0अ0सं0-81/2022, धारा-41,411,413 भादवि थाना सिगरा कमि० वाराणसी।

11. मु0अ0सं0-333/2023, धारा-457,380,411 भादवि थाना लंका कमि० वाराणसी।

12. मु0अ0सं0-347/2024, धारा-115 (2), 191(2), 304(2), 352 बीएनएस थाना भेलूपुर कमि० वाराणसी।

13. मु0अ0सं0-038/2022, धारा-379,411,413 भादवि0 थाना भेलूपुर कमि० वाराणसी।

2. अभियुक्त सचिन राउत का आपराधिक इतिहास-

1. मु0अ0सं0-176/2026, धारा-305 (ए), 331 (4), 317 (2) बीएनएस थाना मण्डुवाडीह कमि० वाराणसी।

2. मु0अ0सं0-600/2018, धारा-323,504,506 भादवि थाना भेलूपुर कमि० वाराणसी ।

3. मु0अ0सं0-658/2018, धारा-386,506 भादवि थाना भेलूपुर कमि० वाराणसी।

4. मु0अ0सं0-127/2019, धारा-147, 148,308,323,341,504,506 भादवि0 थाना भेलूपुर कमि० वाराणसी।

5. मु0अ0सं0-474/2019, धारा-323,504,506 भादवि0 थाना भेलूपुर कमि० वाराणसी।

6. मु0अ0सं0-123/2020, धारा-323,504 भादवि0 थाना भेलूपुर कमि० वाराणसी।

7. मु0अ0सं0-347/2024, धारा-115 (2), 191(2), 304(2), 352 बीएनएस थाना भेलूपुर कमि० वाराणसी।

8. मु0अ0सं0-243/2025, धारा-305,317 (2), 331(4), 61 (2) बीएनएस थाना भेलूपुर कमि० वाराणसी।

9. मु0अ0सं0-566/2021, धारा-323,341,506 भादवि0 थाना लंका कमि० वाराणसी।

10. मु0अ0सं0-711/2021, धारा-147,323,427,504,506 भादवि थाना लंका कमि० वाराणसी।

11. मु0अ0सं0-224/2022, धारा-323,504,506 भादवि थाना लंका कमि० वाराणसी।

12. मु0अ0सं0-59/2023, धारा-3/25 आर्म्स एक्ट थाना लंका कमि० वाराणसी।

13. मु0अ0सं0-268/2023, धारा-147,323,325,504,506 भादवि0 थाना लंका कमि० वाराणसी।

14. मु0अ0सं0-378/2023, धारा-323,336,341 भादवि0 थाना लंका कमि० वाराणसी।

15. मु0अ0सं0-322/2024, धारा-305ए, 317 (2), 317(4), 331 (4) बीएनएस थाना लंका कमि० वाराणसी।

16. मु0अ0सं0-291/2025, धारा-109 (1), 3 (5) बीएनएस व 3/25 आर्म्स एक्ट थाना लंका कमि० वाराणसी

गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम का विवरण-

1.उ0नि0 चन्द्रशेखर यादव थाना मण्डुवाडीह कमि० वाराणसी।

2.उ0नि0 रामकुमार पाण्डेय थाना मण्डुवाडीह कमि० वाराणसी।

3.उ0नि0 परवेज खांन थाना मण्डुवाडीह कमि० वाराणसी।

4. का0 सूर्यभान सिंह थाना मण्डुवाडीह कमि० वाराणसी।

5. का0 अभ्युदय सिंह थाना मण्डुवाडीह कमि० वाराणसी।

6. का0 अविनाश यादव थाना मण्डुवाडीह कमि० वाराणसी।

7. का0 राम आसरे थाना मण्डुवाडीह कमि० वाराणसी।

8. रि0का0 शुभम थाना मण्डुवाडीह कमि० वाराणसी।

9. का0 बृजेश यादव सर्विलांस सेल कमिश्नरेट-वाराणसी।

सोशल मीडिया सेल 

पुलिस उपायुक्त 

वरुणा जोन, कमिश्नरेट वाराणसी।

रिपोर्ट- युवराज जायसवाल.. वाराणसी
Comment As:

Comment (0)