•   Wednesday, 17 Jun, 2026
Varanasi Police Station Manduwadih arrested one accused in connection with the case of fatal attack

वाराणसी थाना मण्डुवाडीह पुलिस द्वारा प्राणघातक हमला कर गम्भीर रुप से घायल करने के मामलें से सम्बन्धित 01 नफर अभियुक्त गिरफ्तार

Generic placeholder image
  Varanasi ki aawaz

वाराणसी थाना मण्डुवाडीह पुलिस द्वारा प्राणघातक हमला कर गम्भीर रुप से घायल करने के मामलें से सम्बन्धित 01 नफर अभियुक्त गिरफ्तार

पुलिस आयुक्त वाराणसी द्वारा गुमशुदा/अपहृता की बरामदगी तथा वांछित/फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस उपायुक्त वरुणा ज़ोन के निर्देशन मे, अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा ज़ोन के पर्यवेक्षण मे व सहायक पुलिस आयुक्त रोहनियां के नेतृत्व मे थाना मण्डुवाडीह पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0 0207/2026 धारा- 109(1) बी०एन०एस० से सम्बन्धित नामजद अभियुक्त अंकित सोनकर उर्फ सोनम सोनकर पुत्र राजेन्द्र सोनकर निवासी नई बस्ती लहरतारा थाना मण्डुवाडीह कमि० वाराणसी को दिनांक 16.06.2026 को समय 21.45 बजे थाना मण्डुवाडीह क्षेत्रांतर्गत चार नम्बर गेट लहरतारा से गिरफ्तार करते हुए कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक अदद बैट बरामद किया गया। उक्त के संबंध में थाना मण्डुवाडीह पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

घटना का विवरण-

दिनांक 15.06.2026 को वादी मुकदमा द्वारा थाना मण्डुवाडीह पर, प्रतिवादीगण द्वारा वादी के चचेरे भाई को प्राणघातक हमला कर गम्भीर रुप से घायल कर देने के सम्बन्ध मे प्रार्थना पत्र दिया गया जिसके आधार पर थाना मण्डुवाडीह पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया। जिसकी विवेचना उ0नि0 प्रवीण सचान द्वारा सम्पादित की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-

अंकित सोनकर उर्फ सोनम सोनकर पुत्र राजेन्द्र सोनकर निवासी नई बस्ती लहरतारा थाना मण्डुवाडीह कमि० वाराणसी उम्र करीब 22 वर्ष ।

गिरफ्तारी का स्थान, दिनांक व समय-

थाना मण्डुवाडीह क्षेत्रांतर्गत चार नम्बर गेट लहरतारा से, दिनांक 16.06.2026 समय 21.45 बजे ।

आपराधिक इतिहास-

1. मु0अ0सं0 361/2021 धारा 354,506 भादवि व 7/8 पाक्सो एक्ट थाना मण्डुवाडीह कमि० वाराणसी।

2. मु0अ0सं0 263/2022 धारा-380,411 भादवि थाना मण्डुवाडीह कमि० वाराणसी।

3. मु0अ0सं0 475/2022 धारा-392,411 भादवि थाना मण्डुवाडीह कमि० वाराणसी।

4. मु0अ0सं0 241/2019 धारा-294,323,354,506 भादवि थाना मण्डुवाडीह कमि० वाराणसी।

5. मु0अ0सं0 207/2026 धारा- 109 (1) बीएनएस थाना मण्डुवाडीह कमि० वाराणसी।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम का विवरण-

1. उ0नि0 प्रवीण सचान थाना मण्डुवाडीह कमि० वाराणसी।

2. उ0नि0 विवेक यादव थाना मण्डुवाडीह कमि० वाराणसी।

3. हे0का0 दयाशंकर शर्मा थाना मण्डुवाडीह कमि० वाराणसी।

4. का0 आलोक सरोज थाना मण्डुवाडीह कमि० वाराणसी।

5. का0 धर्मवीर भारती थाना मण्डुवाडीह कमि० वाराणसी।

6. का0 अमित सिंह थाना मण्डुवाडीह कमि० वाराणसी।

7. का0 अविनाश यादव थाना मण्डुवाडीह कमि० वाराणसी।

रिपोर्ट- युवराज जायसवाल.. वाराणसी
Comment As:

Comment (0)