वाराणसी थाना मिर्जामुराद पुलिस ने अपहरणकर्ता को किया गिरफ्तार कब्जे से अपहृता बरामद
वाराणसी थाना मिर्जामुराद पुलिस ने अपहरणकर्ता को किया गिरफ्तार कब्जे से अपहृता बरामद
वाराणसी थाना मिर्जामुराद पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर रखौना रिंग रोड, मेहदीगंज के पास से मु0अ0सं0 212/2025 धारा 137(2)/87 बीएनएस में वांछित अभियुक्त ज्वाला उर्फ अभिषेक पटेल पुत्र जय प्रकाश पटेल, निवासी ग्राम मनकइया, थाना मिर्जामुराद, जनपद वाराणसी (उम्र लगभग 19 वर्ष) को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से अपहृता को सकुशल बरामद कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
पूछताछ विवरण:
पूछताछ के दौरान अभियुक्त ने बताया कि हम दोनों एक-दूसरे से प्रेम करते हैं। दिनांक 11.08.2025 को, अपने-अपने परिवार के किसी भी सदस्य को बिना बताए, विवाह करने के उद्देश्य से घर से भाग गए थे।
आज हम वापस घर लौट रहे थे, तभी पुलिस ने हमें पकड़ लिया। मुझसे गलती हो गई है और मैं अपनी गलती के लिए क्षमा चाहता हूँ।
सोशल मीडिया सेल
पुलिस उपायुक्त
गोमती ज़ोन, कमिश्नरेट वाराणसी
पुलिस आयुक्त वाराणसी मोहित अग्रवाल एवं जिलाधिकारी वाराणसी सत्येन्द्र कुमार द्वारा नमो घाट से पुरानापुल तक बोट से भ्रमण कर बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया गया स्थलीय निरीक्षण, दिये गये आवश्यक दिशा-निर्देश
80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर अपर पुलिस उपायुक्त गोमती जोन द्वारा पुलिस कार्यालय गोमती जोन बाबतपुर में ध्वजारोहण कर पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी गईं