वाराणसी थाना फूलपुर पुलिस ने अपहरण के अभियोग में वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार कब्जे से अपहृता बरामद
वाराणसी थाना फूलपुर पुलिस ने अपहरण के अभियोग में वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार कब्जे से अपहृता बरामद
वाराणसी:- थाना फूलपुर पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर रमईपुर तिराहा के पास से मु0अ0सं0 175/2025, धारा 137(2) BNS एवं 87 BNS में वांछित अभियुक्त विकास वनवासी पुत्र साहबराम वनवासी, निवासी ग्राम धरवा, थाना रामपुर माझा, जनपद गाजीपुर, उम्र करीब 21 वर्ष, को गिरफ्तार कर अपहृता को सकुशल बरामद किया गया। आवश्यक विधिक कार्यवाही प्रचलित है।
पूछताछ का विवरणः-
अभियुक्त विकास वनवासी ने पूछताछ में बताया कि वह और अपहृता एक-दूसरे से प्रेम करते हैं तथा दोनों ने घर से भागकर मंदिर में विवाह कर लिया था। जब उन्हें जानकारी हुई कि अपहृता के परिजनों द्वारा अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है, तो वे दोनों घर लौटने की योजना बना रहे थे और गंगापुर जाने हेतु ऑटो का इंतज़ार कर रहे थे, उसी दौरान पुलिस टीम द्वारा उन्हें पकड़ लिया गया।
इस गिरफ्तारी एवं अपहृता की सकुशल बरामदगी में थाना फूलपुर पुलिस टीम का सराहनीय योगदान रहा।
सोशल मीडिया सेल
पुलिस उपायुक्त, गोमती ज़ोन
कमिश्नरेट वाराणसी
पुलिस आयुक्त वाराणसी मोहित अग्रवाल एवं जिलाधिकारी वाराणसी सत्येन्द्र कुमार द्वारा नमो घाट से पुरानापुल तक बोट से भ्रमण कर बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया गया स्थलीय निरीक्षण, दिये गये आवश्यक दिशा-निर्देश
80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर अपर पुलिस उपायुक्त गोमती जोन द्वारा पुलिस कार्यालय गोमती जोन बाबतपुर में ध्वजारोहण कर पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी गईं