वाराणसी थाना राजातालाब पुलिस द्वारा धन का प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन कराने वाले वांछित अभियुक्त इसराइल गिरफ्तार
वाराणसी थाना राजातालाब पुलिस द्वारा धन का प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन कराने वाले वांछित अभियुक्त इसराइल गिरफ्तार
वाराणसी थाना राजातालाब पुलिस द्वारा देखभाल क्षेत्र में चेकिंग, संदिग्ध व्यक्ति/वाहन जांच एवं मुखबिर की सूचना के आधार पर रेलवे स्टेशन के पास से मुकदमा संख्या 0096/2026, धारा 87, 191(2), 191(3), 333, 115(2), 109, 309(6), 351(3) भारतीय न्याय संहिता (BNS) एवं 3/4 उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम-2021 में वांछित अभियुक्त इसराइल पुत्र स्व. जलालुद्दीन (उम्र लगभग 35 वर्ष), निवासी ग्राम शहंशाहपुर, थाना राजातालाब, जनपद वाराणसी को गिरफ्तार किया गया।
वादी द्वारा दी गई तहरीर के अनुसार, अभियुक्त एवं उसके साथियों द्वारा वादी की विवाहित बहन को धन का प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन कराने तथा विवाह के उद्देश्य से भगा ले जाने का प्रयास किया गया।
विरोध करने पर अभियुक्तों द्वारा अपने साथियों के साथ मिलकर वादी के घर में घुसकर जान से मारने की नीयत से लाठी-डंडों से मारपीट की गई।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण:
इसराइल पुत्र स्व. जलालुद्दीन, निवासी ग्राम शहंशाहपुर, थाना राजातालाब, जनपद वाराणसी (उम्र लगभग 35 वर्ष)
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:
प्रभारी निरीक्षक: दयाराम
वरिष्ठ उपनिरीक्षक: अशोक कुमार तिवारी
उपनिरीक्षक: रोहित दूबे
का0 देवानन्द, थाना राजातालाब, कमिश्नरेट वाराणसी
सोशल मीडिया सेल
पुलिस उपायुक्त
गोमती जोन कमिश्नरेट वाराणसी
पुलिस कमिश्नर का आदेश मिलते ही वाराणसी थाना लंका पुलिस टीम द्वारा विशेष अभियान चलाकर बिना कागजात, नियम उल्लंघन एवं संदिग्ध वाहनों का चालान एवं सीज की कार्यवाही