वाराणसी थाना रामनगर पुलिस द्वारा गैंगस्टर के अभियोग में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
वाराणसी थाना रामनगर पुलिस द्वारा गैंगस्टर के अभियोग में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी के निर्देश पर संगठित अपराधों पर अंकुश लगाने व अपराधियों के विरुद्ध कठोर दण्डात्मक कार्यवाही हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस उपायुक्त जोन काशी कमिश्नरेट वाराणसी के निर्देशन में, अपर पुलिस उपायुक्त जोन काशी कमिश्नरेट वाराणसी के पर्यवेक्षण में, सहायक पुलिस आयुक्त कोतवाली व प्रभारी निरीक्षक रामनगर के कुशल नेतृत्व में दिनांक 03.07.2026 को रामनगर पुलिस द्वारा गैंगस्टर के अभियोग में वांछित अभियुक्त मनीष सिंह पुत्र स्व० मुन्ना सिंह निवासी नारायणपुर, थाना अदलहाट जनपद मिर्जापुर उम्र करीब 36 वर्ष को गिरफ्तार किया गया। आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
घटना का विवरण - दिनांक 03.07.2026 को थाना रामनगर पर मु0अ0सं0- 0172/2026 धारा 3(1) उ0प्र0 गिरोहबंद समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम में वांछित अभियुक्त की तलाश एवं गिरफ्तारी हेतु थाना रामनगर से टीम गठित करते हुए रवाना किया गया।
तलाश के क्रम में थाना रामनगर पुलिस द्वारा वांछित अभियुक्त मनीष सिंह पुत्र स्व० मुन्ना सिंह निवासी नारायणपुर, थाना अदलहाट जनपद मिर्जापुर औसत उम्र 36 वर्ष को कटरिया पेट्रोल पम्प, जनपद चन्दौली से गिरफ्तार किया गया। अन्य विधिक कार्यवाही की जा रही है।
आपराधिक इतिहास-
1. मु0अ0सं0-09/2023 धारा- 401,411,414,420,467,468,471 भा0द0वि0 व 3/25 आर्म्स एक्ट थाना अदलहाट जनपद मिर्जापुर।
2. मु0अ0सं0-0254/2023 धारा 60/63 आबकारी अधिनियम थाना चंदौली जनपद चंदौली।
3. मु0अ0सं0-0311/2023 धारा 3(1) उ0प्र0 गैंगस्टर एक्ट थाना चंदौली जनपद चंदौली।
4. मु0अ0सं0-0346/2024 धारा 109/61 (2) बी0एन0एस0 व 3/25 आर्म्स एक्ट थाना मुगलसराय, जनपद चंदौली।
5. मु0अ0सं0-0112/2026 धारा 3 (5), 309 (4), 317 (2) बी0एन0एस0 थाना रामनगर, कमि० वाराणसी।
गिरफ्तारी का दिनांक व स्थान- दिनांक 03.07.2026 समय 23.45 बजे, कटरिया पेट्रोल पम्प के पास, जनपद चन्दौली, वाराणसी।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण- मनीष सिंह पुत्र स्व० मुन्ना सिंह निवासी नारायणपुर, थाना अदलहाट जनपद मिर्जापुर औसत उम्र 36 वर्ष ।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम का विवरण -
1. प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार मिश्र, थाना रामनगर, कमि० वाराणसी।
2. उ0नि0 जय प्रकाश सिंह, थाना रामनगर, कमि० वाराणसी।
3. उ0नि0 पंकज मिश्रा, चौकी प्रभारी भीटी, थाना रामनगर कमि० वाराणसी।
4. उ0नि0 अनिल राजपूत, थाना रामनगर कमि० वाराणसी।
5. हे0का0 रविन्द्र सिंह, थाना रामनगर कमि० वाराणसी।
6. का0 पवन कुमार, थाना रामनगर, कमि० वाराणसी।
सोशल मीडिया सेल
पुलिस उपायुक्त
काशी जोन कमिश्नरेट वाराणसी
वाराणसी थाना लंका पुलिस द्वारा अवैध रूप से नाजायज हेरोइन 09 ग्राम की खरीद-बिक्री कर रहे 3 अभियुक्तगण गिरफ्तार