•   Thursday, 10 Sep, 2026
Varanasi Police Station Rohania: Ganja den in Bachhav Bazaar 200 steps from Amra Akhri Police Post illegal business under the guise of hemp.

वाराणसी थाना रोहनिया : अमरा अखरी पुलिस चौकी से 200 कदम पर बछाव बाजार में गांजे का अड्डा, भांग की आड़ में काला कारोबार

Generic placeholder image
  Varanasi ki aawaz

वाराणसी थाना रोहनिया : अमरा अखरी पुलिस चौकी से 200 कदम पर बछाव बाजार में गांजे का अड्डा, भांग की आड़ में काला कारोबार`

कथित बड़े पत्रकार के संरक्षण का आरोप, DCP वरुणा को भेजा गया इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य`


वाराणसी (वाराणसी की आवाज) रोहनिया थाना क्षेत्र अंतर्गत अमरा अखरी पुलिस चौकी से मात्र 200 कदम की दूरी पर बछाव बाजार में भांग की लाइसेंसी दुकान की आड़ में खुलेआम गांजा बेचे जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है।

भांग की दुकान के बाहर व आसपास खड़े होकर गांजा बेचा जा रहा है।

स्थानीय लोगों के अनुसार यह दुकान अब गांजा बिक्री का अड्डा बन चुकी है। यहां दिन-रात आपराधिक छवि के चोर-उचक्कों का जमावड़ा लगा रहता है। अपराध के जन्मदाता इसी अड्डे के कारण क्षेत्र में आपराधिक घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। महादेव की पवित्र नगरी काशी में इस तरह खुलेआम नशे का कारोबार होने से लोगों में भारी आक्रोश है।

"स्थानीय चौकी को सूचना है, फिर भी कार्रवाई शून्य"

स्थानीय लोगों का कहना है कि थाना रोहनिया, अमरा अखरी पुलिस चौकी को इसकी पूरी जानकारी है, लेकिन पुलिस टीम सामने से गुजर जाती है। कार्रवाई के नाम पर स्थिति शून्य है।

_"वाराणसी की आवाज"_ द्वारा इस गांजा कारोबार का *डिजिटल इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य पुलिस कमिश्नर वाराणसी को भेज दिया गया है।

सूत्रों के अनुसार अमरा अखरी चौकी प्रभारी अपने सूत्रों से साक्ष्य एकत्रित कर इस गांजा विक्रेता व उसके कथित संरक्षणदाता को आसानी से गिरफ्तार कर सकते हैं।

स्थानीय सूत्रों का आरोप है कि इस अड्डे को रोहनिया क्षेत्र के एक कथित बड़े अखबार के पत्रकार के संरक्षण में चलाया जा रहा है, इसलिए चौकी प्रभारी कार्रवाई से बच रहे हैं।

इस कारोबार की खबर 

"डीसीपी वरुणा जोन और क्षेत्राधिकारी (CO) सदर" तक पहुंच चुकी है। अगर जानकारी है तो कार्रवाई क्यों नहीं, यही आम जनता पूछ रही है।

स्थानीय जनता का विश्वास कमिश्नरेट पुलिस थाना रोहनिया, अमरा अखरी चौकी से उठता जा रहा है।

"तीन बड़े सवाल :"

1. भांग की लाइसेंसी दुकान की आड़ में बछाव में गांजे का अवैध कारोबार कब तक?

2. अमरा अखरी चौकी से 200 कदम पर बिक्री, क्या चौकी की मिलीभगत है?

3. क्या युवाओं को नशे में धकेलने वाले इस विक्रेता के अड्डे पर योगी का बुलडोजर चलेगा?

"वाराणसी की आवाज" की मांग है" कि पुलिस कमिश्नर स्वयं संज्ञान लेकर इस दुकान पर छापा मारें और नशे के इस अड्डे को तत्काल बंद कराएं।

थाना मंडुआडीह, लोहता, रोहनिया - "महादेव नगरी काशी में नशे के अड्डे - पुलिस मौन"

मंडुआडीह + लोहता + रोहनिया तीनों जगह का वीडियो साक्ष्य वाराणसी कमिश्नरेट को भेजा गया

*"काशी में नशे का त्रिकोण"*

तीनों का साक्ष्य एक पेनड्राइव में पैक करके कमिश्नर ऑफिस के लिए तैयार रखा है।

रिपोर्ट- आनन्द कुमार सिंह. सिटी रिपोर्ट. वाराणसी
Comment As:

Comment (0)