•   Saturday, 16 May, 2026
Varanasi Police Station Rohaniya arrested Deepak Kumar the accused of theft.

वाराणसी थाना रोहनियां पुलिस द्वारा चोरी की घटना कारित करने वाला आरोपी दीपक कुमार गिरफ्तार

Generic placeholder image
  Varanasi ki aawaz

वाराणसी थाना रोहनियां पुलिस द्वारा चोरी की घटना कारित करने वाला आरोपी दीपक कुमार गिरफ्तार

दिनांक 14.05.2026 को श्री मनीष कुमार यादव पुत्र अशोक कुमार यादव निवसी- ग्रा० केशरीपुर थाना रोहनियां कमि० वाराणसी मय हमराह आरोपी दीपक कुमार भारद्वाज पुत्र रामसेवक निवासी भुल्लनपुर थाना मण्डुवाडीह कमिश्नरेट वाराणसी के थाना रोहनियां पर आकर आरोपी द्वारा वादी के घर के सामने खड़ी ढलाई वाली मिक्सर मशीन में लगा टोचन चोरी करने के संबंध में लिखित प्रार्थना पत्र दिया गया, जिसके आधार पर थाना रोहनियां पर मु0अ0सं0 0143/2026 धारा 303(2), 317 (2) बीएनएस पंजीकृत करते हुए थाना रोहनिया पुलिस द्वारा अभियुक्त को गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-

दीपक कुमार भारद्वाज पुत्र रामसेवक निवासी भुल्लनपुर थाना मण्डुवाडीह कमिश्नरेट वाराणसी उम्र करीब 26 वर्ष।

गिरफ्तारी का स्थान, दिनांक व समय-

थाना रोहनिया परिसर से, दिनांक 14.05.2026 को समय 21.15 बजे ।

बरामदगी का विवरण-

चोरी की गयी ढलाई वाली मिक्सर मशीन में लगा टोचन व घटना में प्रयुक्त आटो बरामद।

आपराधिक इतिहास-

1. मु0अ0सं0 143/2026 धारा 303(2), 317 (2) बीएनएस थाना रोहनियां कमिश्नरेट वाराणसी।

गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम का विवरण-

1. प्रभारी निरीक्षक राजू सिंह थाना रोहनियां कमिश्नरेट वाराणसी ।

2.उ0नि0 पवन कुमार थाना रोहनियां कमिश्नरेट वाराणसी।

सोशल मीडिया सेल 
पुलिस उपायुक्त 
वरुणा जोन, कमिश्नरेट वाराणसी।

रिपोर्ट- युवराज जायसवाल.. वाराणसी
Comment As:

Comment (0)