•   Monday, 20 Jul, 2026
Varanasi Police Station Rohaniya successfully cracked a theft case and arrested one accused.

वाराणसी थाना रोहनियां पुलिस द्वारा चोरी के मुकदमे का सफल अनावरण करते हुए 1 नफर अभियुक्त गिरफ्तार

Generic placeholder image
  Varanasi ki aawaz

वाराणसी थाना रोहनियां पुलिस द्वारा चोरी के मुकदमे का सफल अनावरण करते हुए 1 नफर अभियुक्त गिरफ्तार

पुलिस आयुक्त वाराणसी के अपराधों की रोकथाम, चोरी/लूट/छिनैती की घटनाओ के सफल अनावरण एवं वांछित/फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस उपायुक्त वरुणा ज़ोन के निर्देशन मे, अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा ज़ोन के पर्यवेक्षण मे एवं सहायक पुलिस आयुक्त रोहनियां के नेतृत्व में थाना रोहनियां पुलिस द्वारा "आपरेशन चक्रव्यूह" के तहत मुखबिर की सूचना पर मु0अ0सं0-0085/2026 धारा-305(A),317(2),317(4), 317(5),331(4),61(2) बी0एन0एस0 थाना रोहनियां कमि० वाराणसी से सम्बन्धित 01 नफर अभियुक्त विपिन सोनकर पुत्र माता प्रसाद सोनकर उर्फ माथु सोनकर नि० भगवानपुर थाना लंका जनपद वाराणसी उम्र करीब 27 वर्ष को दिनांक 19.07.2026 को समय करीब 13.20 बजे, मिल्कीचक से ट्रान्सपोर्ट नगर जाने वाले मार्ग पर थाना रोहनिया कमि० वाराणसी से गिरफ्तार किया गया। उक्त मुकदमे के सबंध में थाना रोहनियां पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

घटना का विवरण-

दिनांक 22.03.2026 को वादी मुकदमा मनोज कुमार गुप्ता द्वारा थाना रोहनियां पर, अज्ञात व्यक्ति द्वारा वादी के घर मे रखी अलमारी का ताला तोड़ कर गहने आदि चोरी कर लेने के सम्बन्ध मे प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया गया जिसके आधार पर थाना रोहनियां पर मु0अ0सं0 085/2026 धारा-305 (A) बी0एन0एस0 पंजीकृत कर विवेचना उ0नि0 सुशील कुमार सिंह द्वारा संपादित की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-

विपिन सोनकर पुत्र माता प्रसाद सोनकर उर्फ माथु सोनकर नि० भगवानपुर थाना लंका जनपद वाराणसी उम्र करीब 27 वर्ष ।

गिरफ्तारी का स्थान, दिनांक व समय-

दिनांक-19.07.2026 समय 13.20 बजे, मिल्कीचक से ट्रान्सपोर्ट नगर जाने वाले मार्ग पर थाना रोहनिया कमि० वाराणसी से।

बरामदगी का विवरण-

4900/- रुपये नगद ।

आपराधिक इतिहास-

1. मु0अ0सं0-0085/2026 धारा-305 (A), 317(2),317(4), 317(5),331 (4), 61 (2) बी0एन0एस० थाना रोहनियां कमि० वाराणसी।

2. मु0अ0सं0- 188/2019 धारा 323/325 आई0पी०सी० थाना लंका कमि० वाराणसी।

3. मु0अ0सं0 696/2019 धारा 147/323/392/411 आई0पी0सी0 थाना लंका कमि० वाराणसी।

4. मु0अ0सं0190/2021 धारा 323/504/506 आई०पी०सी० थाना लंका कमि० वाराणसी।

5. मु0अ0सं0 007/2023 धारा 8/20 एन0डी0पी0एस0 एक्ट थाना लंका कमि० वाराणसी।

6. मु0अ0सं0 64/2024 धारा 380/411 आई०पी०सी० थाना लंका कमि० वाराणसी ।

7. मु0अ0सं0 184/2024 धारा 323/504/506 आई०पी०सी० थाना लंका कमि० वाराणसी।

8. मु0अ0सं0 189/2024 धारा 380/411/457 आई०पी०सी० थाना लंका कमि० वाराणसी।

9. मु0अ0सं0 210/2024 धारा 380/411 आई०पी०सी० थाना लंका कमि० वाराणसी।

10.मु0अ0सं0 493/2024 धारा 115 (2)/351(3)/352 बी0एन0एस0 थाना लंका कमि० वाराणसी।

11.मु0अ0सं0 43/2025 धारा 115 (2) /191(2)/324(4)/333/351(2)/352 बी0एन0एस0 थाना लंका कमि० वाराणसी।

12. मु0अ0सं0 93/2018 धारा 308/323/506 आई०पी०सी० थाना मण्डुवाडीह कमि० वाराणसी।

13. मु0अ0सं0 101/2024 धारा 380/411 आई०पी०सी० थाना चितईपुर कमि० वाराणसी।

14. मु0अ0सं0 101/2024 धारा 380/411 आई0पी०सी० थाना चितईपुर कमि० वाराणसी।

गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पलिस टीम का विवरण-

1. प्रभारी निरीक्षक राजू सिंह थाना रोहनियां कमि० वाराणसी ।

2. उ0नि0 सुशील कुमार सिंह थाना रोहनियां कमि० वाराणसी।

3. हे0का0 रामेश्वर यादव थाना रोहनियां कमि० वाराणसी।

4. का0 शीत कुमार वर्मा थाना रोहनियां कमि० वाराणसी।

रिपोर्ट- अश्वनी जायसवाल..
Comment As:

Comment (0)