•   Sunday, 07 Jun, 2026
Varanasi Police Station Sarnath Police Team while cracking a case of snatching/theft arrested one wanted accused and recovered some cash from his possession.

वाराणसी थाना सारनाथ पुलिस टीम द्वारा छिनैती/चोरी के मुकदमे का अनावरण करते हुए 01 नफर वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से कुछ नगद बरामद

Generic placeholder image
  Varanasi ki aawaz

वाराणसी थाना सारनाथ पुलिस टीम द्वारा छिनैती/चोरी के मुकदमे का अनावरण करते हुए 01 नफर वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से कुछ नगद बरामद

पुलिस आयुक्त वाराणसी के अपराधों की रोकथाम, चोरी/लूट/छिनैती की घटनाओ के सफल अनावरण एवं वांछित/फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस उपायुक्त वरुणा ज़ोन के निर्देशन मे, अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा ज़ोन के पर्यवेक्षण मे एवं सहायक पुलिस आयुक्त सारनाथ के नेतृत्व में थाना सारनाथ पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर मु0अ0सं0 108/2026 धारा 304(2), 317(2) बी०एन०एस० व मु0अ0सं0 223/2026 धारा 305 (ए), 331(4), 317 (2) बी0एन0एस0 का अनावरण करते हुए 01 नफर अभियुक्त छोटू राजभर उर्फ लेउड़ी पुत्र मखंचू निवासी घमहापुर बाबतपुर थाना फूलपुर कमिश्नरेट वाराणसी हालपता सिंहपुर थाना सारनाथ कमिश्नरेट वाराणसी को आज दिनांक 06.06.2026 समय करीब 00.08 बजे हृदयपुर अंडरपास थाना सारनाथ कमिश्नरेट वाराणसी से गिरफ्तार किया गया। उक्त सम्बन्ध में थाना सारनाथ पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

घटना का विवरण-

1-दिनांक-02.03.2026 को वादिनी मुकदमा/प्रार्थिनी द्वारा थाना सारनाथ पर, अज्ञात बाइक सवार व्यक्तियों द्वारा वादिनी के गले से चेन छीन लेने के संबंध में प्रार्थना पत्र दिया गया। जिसके आधार पर थाना सारनाथ पर सुसंगत धाराओं मे अभियोग पंजीकृत किया गया। 
जिसकी विवेचना उ०नि० राहुल कुमार यादव द्वारा संपादित की जा रही है। 2-दिनांक-30.04.2026 को वादिनी मुकदमा/प्रार्थिनी द्वारा थाना सारनाथ पर, अज्ञात व्यक्ति द्वारा वादिनी की दुकान पर नगदी चोरी करने लेने के संबंध में प्रार्थना पत्र दिया। 
जिसके आधार पर थाना सारनाथ पर सुसंगत धाराओं मे अभियोग पंजीकृत किया गया। जिसकी विवेचना उ0नि0 सौरवपति त्रिपाठी द्वारा संपादित की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण-

1. छोटू राजभर उर्फ लेउड़ी पुत्र मखंचू निवासी घमहापुर बाबतपुर थाना फूलपुर कमिश्नरेट वाराणसी निवासी हालपता सिंहपुर थाना सारनाथ कमिश्नरेट वाराणसी उम्र करीब 27 वर्ष ।

गिरफ्तारी का स्थान, दिनांक व समय-

थाना सारनाथ क्षेत्रांतर्गत हृदयपुर अण्डरपास से, दिनांक 06.06.2026 को समय करीब 00.08 बजे ।

बरामदगी का विवरण-

1750 रुपया नगद बरामद।

आपराधिक इतिहास-

1. मु0अ0सं0 194/2023 धारा 60 आबकारी एक्ट थाना सारनाथ कमि० वाराणसी।

2. मु0अ0सं0 223/2026 धारा 305 (ए)/331 (4)/317 (2) बीएनएस थाना सारनाथ कमि० वाराणसी।

3. मु0अ0सं0 108/2026 धारा 304 (2)/317 (2) बीएनएस थाना सारनाथ कमि० वाराणसी।

गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम का विवरण-

1. थानाध्यक्ष पंकज कुमार त्रिपाठी थाना सारनाथ कमि० वाराणसी ।

2.उ0नि0 सौरवपति त्रिपाठी थाना सारनाथ कमि० वाराणसी।

3. उ0नि0 अजय कुमार थाना सारनाथ कमि० वाराणसी।

4. उ0नि0 राहुल कुमार यादव थाना सारनाथ कमि० वाराणसी।

5. रि0का0 बलबीर गौड़ थाना सारनाथ कमि० वाराणसी।

रिपोर्ट- अश्वनी जायसवाल..
Comment As:

Comment (0)