•   Saturday, 30 May, 2026
Varanasi Police Station Sarnath Police Team arrested Prince Patel and one other accused in a murder and recovered the murder weapon.

वाराणसी थाना सारनाथ पुलिस टीम द्वारा हत्या के मुकदमे मे वांछित अभियुक्त प्रिंस पटेल व 01 नफर अभियुक्ता गिरफ्तार, आला कत्ल बरामद

Generic placeholder image
  Varanasi ki aawaz

वाराणसी थाना सारनाथ पुलिस टीम द्वारा हत्या के मुकदमे मे वांछित अभियुक्त प्रिंस पटेल व 01 नफर अभियुक्ता गिरफ्तार, आला कत्ल बरामद

पुलिस आयुक्त वाराणसी व पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन व अपर पुलिस उपायुक्त जोन वरुणा कमिश्नरेट वाराणसी के निर्देशन व सहायक पुलिस आयुक्त सारनाथ के कुशल नेतृत्व में थाना सारनाथ पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0 279/2026, धारा-103(1) BNS थाना सारनाथ कमि० वाराणसी से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त प्रिंस पटेल पुत्र सुजीत कुमार पटेल निवासी ग्राम इन्द्रपुर थाना शिवपुर वाराणसी हालपता ग्राम सिंहपुर थाना सारनाथ वाराणसी व 01 नफर अभियुक्ता को आज दिनांक 29.05.2026 को समय करीब 11.40 बजे, थाना सारनाथ क्षेत्रांतर्गत हाईटेक हास्पिटल, सिंहपुर के पास से गिरफ्तार किया गया। उक्त के संबंध में थाना सारनाथ पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

घटना का विवरण-

दिनांक 28.05.2026 को वादी संतोष कुमार पटेल द्वारा थाना सारनाथ पर, प्रतिवादीगण द्वारा वादी के भाई मनोज कुमार पटेल को मारपीट कर गंभीर रुप से घायल कर देना जिससे वादी के भाई के मृत्यु होने के सम्बन्ध में लिखित प्रार्थना पत्र दिया गया जिसके आधार पर मु0अ0सं0 279/2026 धारा-103(1) BNS थाना सारनाथ कमि० वाराणसी पर पंजीकृत किया गया। जिसकी विवेचना थानाध्यक्ष पंकज कुमार त्रिपाठी द्वारा संपादित की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण-

1. प्रिंस पटेल पुत्र सुजीत कुमार पटेल निवासी ग्राम इन्द्रपुर थाना शिवपुर वाराणसी हालपता ग्राम सिंहपुर थाना सारनाथ वाराणसी उम्र करीब 20 वर्ष ।

2. एक नफर अभियुक्ता उम्र करीब 25 वर्ष।

गिरफ्तारी का स्थान, दिनांक व समय-

दिनांक 29.05.2026 को समय करीब 11.40 बजे, थाना सारनाथ क्षेत्रांतर्गत हाईटेक हास्पिटल सिंहपुर के पास से।

आपराधिक इतिहास-

1. मु0अ0सं0-279/2026 धारा-103 (1) BNS थाना सारनाथ कमि० वाराणसी।

बरामदगी का विवरण -

घटना में प्रयुक्त आला कत्ल (राड व पत्थर) बरामद।

गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम का विवरण-

1. थानाध्यक्ष पंकज कुमार त्रिपाठी थाना सारनाथ कमि० वाराणसी।

2. उ0नि0 जितेन्द्र पाल सिंह थाना सारनाथ कमि० वाराणसी।

3. हे0का0 विनीत सिंह थाना सारनाथ कमि० वाराणसी।

4. का0 सौरभ तिवारी थाना सारनाथ कमि० वाराणसी।

5. का0 कन्हैया खरवार थाना सारनाथ कमि० वाराणसी।

6. रि0का0 हेमन्त कुमार पटेल थाना सारनाथ कमि० वाराणसी।

7. रि0का0 विवेक कुमार थाना सारनाथ कमि० वाराणसी।

8. म0का0 अनुराधा तिवारी थाना सारनाथ कमि० वाराणसी।

9. म0का0 रूकमणि उपाध्याय थाना सारनाथ कमि० वाराणसी ।

रिपोर्ट- युवराज जायसवाल.. वाराणसी
Comment As:

Comment (0)