•   Wednesday, 13 May, 2026
Varanasi Police Station Sarnath Police Team arrested one accused for cheating by giving false promis

वाराणसी थाना सारनाथ पुलिस टीम द्वारा नौकरी का झांसा देकर धोखाधड़ी करने, संबंधित 01 नफर अभियुक्त गिरफ्तार

Generic placeholder image
  Varanasi ki aawaz

वाराणसी थाना सारनाथ पुलिस टीम द्वारा नौकरी का झांसा देकर धोखाधड़ी करने, संबंधित 01 नफर अभियुक्त गिरफ्तार

पुलिस आयुक्त वाराणसी के अपराधों की रोकथाम एवं वांछित फरार अभियुक्तों की गिरफ़्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के निर्देशन मे, अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के पर्यवेक्षण में एवं सहायक पुलिस आयुक्त सारनाथ के कुशल नेतृत्व मे थाना सारनाथ पुलिस टीम द्वारा मु0अ0स0 0147/2024 धारा 506/406/468/467/420/419 IPC थाना सारनाथ कमि० वाराणसी से संबंधित 01 नफर अभियुक्त-दिलीप कुमार गौतम पुत्र स्व० सुक्खूराम पता कुशावरा थाना सुरियाहवा भदोही हालपता बी 34/138 सकुलपुरा सरायनंदन थाना भेलूपुर वाराणसी उम्र करीब 53 वर्ष को दिनांक 03.05.2026 को समय करीब 20.30 बजे चौकी आशापुर थाना सारनाथ से गिरफ्तार किया गया । 

उक्त के संबंध में थाना सारनाथ कमिश्नरेट वाराणसी पुलिस द्वारा अग्रेतर विधिक कार्यवाही की जा रही है।

घटना का विवरण-

दिनांक 17.04.2024 को जनशिकायत प्रकोष्ठ के माध्यम से प्राप्त प्रा०पत्र आवेदक योगेश चन्द्र पुत्र मुसाफिर प्रसाद निवासी ग्राम शिवदासपुर उर्फ मठरफीपुर थाना खानपुर गाजीपुर वर्तमान पता स0 17/128-ए-146 अशोक बिहार फेस-2 कालोनी पहड़िया वाराणसी सम्बन्धित प्रतिवादीगण द्वारा आवेदक को नौकरी का झांसा देकर फर्जी तरीके से कूटरचित नियुक्ति पत्र देना व छः लाख पचास हजार रुपया लेकर वापस नही करने व जान माल की धमकी देने के आधार पर मु0अ0स0 0147/2024 धारा 506/406/468/467/420/419 IPC थाना सारनाथ पर पंजीकृत किया गया। 

जिसके सम्बन्ध मे अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-

दिलीप कुमार गौतम पुत्र स्व० सुक्खूराम पता कुशावरा थाना सुरियाहवा भदोही हालपता बी 34/138 सकुलपुरा सरायनंदन थाना भेलूपुर वाराणसी उम्र करीब 53 वर्ष।

गिरफ्तारी का स्थान, दिनांक व समय-

दिनांक 03.05.2026 को समय करीब 20.30 बजे चौकी आशापुर थाना सारनाथ से।

विवरण पृछताछ-

अभियुक्त दिलीप कुमार गौतम पुत्र स्व० सुक्खूराम पता कुशावरा थाना सुरियाहवा भदोही हालपता बी 34/138 सकुलपुरा सरायनंदन थाना भेलूपुर वाराणसी उम्र करीब 53 वर्ष ने पूछताछ पर जुर्म से इंकार करते हुये बताया कि मैं अपना पक्ष और बयान अपने अधिवक्ता के माध्यम से मा० न्यायालय के समक्ष रखूंगा यही मेरा बयान है।।

आपराधिक इतिहास-

1. मु0अ0सं0 147/2024 धारा 506/406/468/467/420/419 IPC थाना सारनाथ कमि० वाराणसी।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम का विवरण-

1. थानाध्यक्ष पंकज कुमार त्रिपाठी थाना सारनाथ कमि० वाराणसी।

2. म0उ0नि0 मीनू सिंह थाना सारनाथ कमि० वाराणसी।

3. हे0का0 विनोद कुमार थाना सारनाथ कमि० वाराणसी।

रिपोर्ट- विश्वजीत जायसवाल..वाराणसी
Comment As:

Comment (0)