•   Saturday, 11 Jul, 2026
Varanasi Police Station Sarnath Police Team arrested one accused in connection with a robbery case recovered one yellow metal chain and the stolen motorcycle used in the crime.

वाराणसी थाना सारनाथ पुलिस टीम द्वारा लूट के मुकदमें से संबंधित 01 नफर अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 01 अदद पीली धातु की चेन व घटना में प्रयुक्त चोरी की मोटरसाइकिल बरामद

Generic placeholder image
  Varanasi ki aawaz

वाराणसी थाना सारनाथ पुलिस टीम द्वारा लूट के मुकदमें से संबंधित 01 नफर अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 01 अदद पीली धातु की चेन व घटना में प्रयुक्त चोरी की मोटरसाइकिल बरामद

पुलिस आयुक्त वाराणसी के चोरी लूट की घटनाओ के सफल अनावरण एवं वांछित अभियुक्तको की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के निर्देशन में, अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के पर्यवेक्षण में एवं सहायक पुलिस आयुक्त सारनाथ के कुशल नेतृत्व में इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य व मुखबिर की सहायता से थाना सारनाथ पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए मु0अ0सं0 0362/2026 धारा 331(3),309 (6), 317(2) बी०एन०एस० थाना सारनाथ कमि० वाराणसी से संबंधित वांछित शातिर अभियुक्त विजय चौहान उर्फ लकी पुत्र ओमप्रकाश चौहान निवासी एस 3/67 छोटा लालपुर थाना लालपुर पाण्डेयपुर कमि० वाराणसी को आज दिनांक 11.07.2026 को समय करीब 00.35 बजे, थाना सारनाथ क्षेत्रांतर्गत हवेलिया क्रासिंग के पास से गिरफ्तार किया गया।

अभियुक्तगण के कब्जे से 01 अदद पीली धातु की चेन वजन लगभग 09.09 ग्राम व घटना में प्रयुक्त मोटसाइकिल बरामद किया गया। उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना सारनाथ पुलिस टीम द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

घटना का संक्षिप्त विवरण-

दिनांक 06.07.2026 को वादी मुकदमा मोहित कुमार गुप्ता पुत्र स्व० शिवबच्चन गुप्ता निवासी एस0ए0 13/46-के खजुही थाना सारनाथ कमि० वाराणसी द्वारा थाना सारनाथ पर, बाइक सवार 02 अज्ञात व्यक्तियों के द्वारा वादी की माँ उम्र करीब 71 वर्ष की दुकान में घुसकर गले से सोने की चेन छीन लेने के संबंध में प्रार्थना पत्र दिया गया। 

जिसके आधार पर थाना सारनाथ में मु0अ0सं0 0362/2026 धारा 331 (3), 304(2), बी०एन०एस० में अभियोग पंजीकृत किया गया जिसकी विवेचना उ०नि० अजय कुमार द्वारा संपादित की जा रही है।

विवरण पूछताछ-

पूछताछ करने पर अभियुक्त बता रहा हैं कि दिनांक 06.07.2026 को मैंने अपने साथी के साथ मिलकर घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बुलेट को अस्सी घाट से चोरी किया था। 

थाना सारनाथ क्षेत्र में घटना करने से पूर्व साथी के साथ मिलकर रेकी की तथा दिनांक 06.07.2026 को वृद्ध महिला को अकेला पाकर उसकी दुकान में घुसकर मारपीट करते हुए गले की सोने की चेन लूट ली थी। 

पूर्व में भी हमारे द्वारा घटना को अंजाम देने का प्रयास किया गया था परन्तु भीड़ ज्यादा होने के कारण घटना को अंजाम नही दे सके थे। आज मैं चेन बेचने हेतु जा रहा था कि आप लोगो ने मुझे पकड़ लिया।

गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण-

कमि वाराणसी उम्र करीब 20 वर्ष । चौहान निवासी एस 3/67 छोट

गिरफ्तारी का स्थान, दिनांक व समय-

थाना सारनाथ क्षेत्रांतर्गत हवेलिया क्रासिंग के पास से, दिनाक 11.07.2026 समय करीब 00.36

बरामदगी का विवरण-

01 अदद पीली धातु की चेन वजन लगभग 09.09 ग्राम व घटना में प्रयुक्त चोरी की मोटरसाइकिल (খুলব) बरामद।

आपराधिक इतिहास-

1. मु0अ0सं0 305/2024 धारा 109 (1), 110,118 (1),131 बी0एन0एस० थाना लालपुर पाण्डेयपुर कमि० वाराणसी।

2. मु0अ0सं0 0017/2026 धारा 305(a),331 (3) बी0एन0एस0 व 25,4 आर्म्स एक्ट थाना लालपुर पाण्डेयपुर कमि० वाराणसी।

3. मु0अ0सं0 407/2026 धारा 303(2) बी0एन0एस0 थाना भेलूपुर कमि० वाराणसी।

4. मु0अ0सं0 362/2026 धारा 331 (3), 309(6), 317 (2) बी०एन०एस० थाना सारनाथ कमि० वाराणसी।

गिरफ्तारी बरामदगी करने वाली पुलिस टीम का विवरण-

1. थानाध्यक्ष पंकज कुमार त्रिपाठी थाना सारनाथ कमि० वाराणसी।

2. उ0नि0 अजय कुमार थाना सारनाथ कमि० वाराणसी।

3. उ0नि0 विश्वेन्द्र यादव थाना सारनाथ कमि० वाराणसी।

4. हे0का0 दिलीप यादव थाना सारनाथ कमि० वाराणसी ।

5. हे0का0 पंकज सिंह थाना सारनाथ कमि० वाराणसी।

6. का0 सुमित सिंह थाना सारनाथ कमि० वाराणसी।

7. का0 श्रीराम कुमार थाना सारनाथ कमि० वाराणसी।

8. का0 अशोक यादव थाना सारनाथ कमि० वाराणसी।

9. रि0का0 विशाल थाना सारनाथ कमि० वाराणसी।

 

सर्विलांस सेल से -

का० पंकज सर्विलांस सेल कमि० वाराणसी।

सोशल मीडिया सेल 

पुलिस उपायुक्त 

वरुणा जोन, कमिश्नरेट वाराणसी

रिपोर्ट- युवराज जायसवाल.. वाराणसी
Comment As:

Comment (0)