वाराणसी थाना सारनाथ पुलिस टीम द्वारा चोरी, मारपीट आदि के मुकदमे का सफल अनावरण करते हुए 1 नफर अभियुक्त गिरफ्तार
वाराणसी थाना सारनाथ पुलिस टीम द्वारा चोरी, मारपीट आदि के मुकदमे का सफल अनावरण करते हुए 1 नफर अभियुक्त गिरफ्तार
पुलिस आयुक्त वाराणसी के चोरी/लूट/नकबजनी की घटनाओ के सफल अनावरण एवं वांछित/फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस उपायुक्त वरुणा ज़ोन के निर्देशन में, अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा ज़ोन के पर्यवेक्षण में एवं सहायक पुलिस आयुक्त सारनाथ के कुशल नेतृत्व में थाना सारनाथ पुलिस टीम द्वारा "ऑपरेशन चक्रव्यूह" के तहत मुखबिर की सूचना पर मु0अ0सं0 0577/2026 धारा 115 (2), 74,352,351 (3), 305ए,331 (4), 317 (2) बी0एन0एस० से संबंधित 01 नफर अभियुक्त गुलशन चौहान पुत्र राजकुमार चौहान निवासी रसूलगढ़ थाना सारनाथ कमि० वाराणसी को दिनांक 17.11.2026 समय करीब 10.25 बजे थाना सारनाथ क्षेत्रांतर्गत कोटवा चौराहा चमौली से गिरफ्तार किया गया। उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के संबंध में थाना सारनाथ पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
घटना का विवरण
दिनांक 16.11.2026 को वादिनी मुकदमा द्वारा थाना सारनाथ पर, प्रतिवादीगण द्वारा वादिनी के साथ छेड़छाड़ करना, गाली गलौच देते हुए मारना पीटना व जान से मारने की धमकी देते हुए घर में घुसकर आभूषण व नगद चोरी कर लेने के संबंध में दिये गये प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना सारनाथ पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर उ0नि0 शैलेन्द्र सिंह द्वारा विवेचना संपादित की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-
गुलशन चौहान पुत्र राजकुमार चौहान निवासी रसूलगढ़ थाना सारनाथ कमि० वाराणसी उम्र करीब 23 वर्ष।
गिरफ्तारी का स्थान, दिनांक व समय-
थाना सारनाथ क्षेत्रांतर्गत कोटवा चौराहा चमौली से, दिनांक 17.11.2026 समय करीब 10.25 बजे ।
बरामदगी का विवरण-
कब्जे से 01 जोडी कान की बाली पीली धातु व 7100 रुपये नगद बरामद।
आपराधिक इतिहास-
1. मु0अ0सं0 0168/2022 धारा 147,323,452,504,506 भा0द0वि0 थाना सारनाथ कमि० वाराणसी।
2. मु0अ0सं0 0577/2026 धारा 115 (2), 74, 352, 351(3), 305 (a), 331(4), 317 (2) बी0एन0एस0 थाना सारनाथ कमि० वाराणसी।
गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम का विवरण-
1. थानाध्यक्ष पंकज कुमार त्रिपाठी थाना सारनाथ कमि० वाराणसी।
2.उ0नि0 शैलेन्द्र सिंह थाना सारनाथ कमि० वाराणसी।
3. रि0का0 अमरेन्द्र कुमार थाना सारनाथ कमि० वाराणसी।
4. रि0का0 दिगम्बर कुमार थाना सारनाथ कमि० वाराणसी।
रिपोर्ट- अश्वनी जायसवाल..
वाराणसी थाना सारनाथ पुलिस टीम द्वारा चोरी, मारपीट आदि के मुकदमे का सफल अनावरण करते हुए 1 नफर अभियुक्त गिरफ्तार
पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने पुलिस पेंशनर्स के साथ की गोष्ठी, 80 एवं 100 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को किया सम्मानित