वाराणसी थाना सारनाथ पुलिस द्वारा जुआ खेलते 08 नफर अभियुक्त गिरफ्तार, 12,500/-रुपये मालफड़, 6,900 रुपये जामा तलाशी एवं 52 अदद ताश के पत्ते बरामद
वाराणसी थाना सारनाथ पुलिस द्वारा जुआ खेलते 08 नफर अभियुक्त गिरफ्तार, 12,500/-रुपये मालफड़, 6,900 रुपये जामा तलाशी एवं 52 अदद ताश के पत्ते बरामद
पुलिस आयुक्त वाराणसी द्वारा अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस उपायुक्त वरुणा ज़ोन के निर्देशन में, अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा ज़ोन के पर्यवेक्षण में एवं सहायक पुलिस आयुक्त सारनाथ के कुशल नेतृत्व में थाना सारनाथ पुलिस टीम द्वारा "आपरेशन चक्रव्यूह" के तहत मुखबिर की सूचना पर ग्राम टड़िया चकबीही में सीताराम राजभर के खाली प्लॉट पर छापेमारी की गई, मौके पर हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेलते हुए 08 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों के कब्जे से जुआ खेलने में प्रयुक्त 12,500/- रुपये मालफड़, 6,900/- रुपये जामा तलाशी तथा 52 अदद ताश के पत्ते बरामद किए गए। इस संबंध में थाना सारनाथ पर मु0अ0सं0 0513/2026 धारा 13 जुआ अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण-
1. अजय सोनकर पुत्र सुभाष सोनकर, निवासी पंचकोशी, पैगम्बरपुर, थाना सारनाथ, वाराणसी, उम्र करीब 19 वर्ष।
2. राजा राय पुत्र छांगुर राजभर, निवासी लक्ष्मी माता मंदिर, गाड़ी घाट, थाना सारनाथ, वाराणसी, उम्र करीब 19 वर्ष।
3. रितेश कुमार गुप्ता पुत्र कन्हैया लाल गुप्ता, निवासी जनक नगर कॉलोनी, थाना सारनाथ, वाराणसी, उम्र करीब 40 वर्ष ।
4. दिनेश कुमार मौर्या पुत्र चमरु मौर्या, निवासी सारंग तालाब, थाना सारनाथ, वाराणसी, उम्र करीब 32 वर्ष ।
5. मुकेश कुमार पुत्र हंसराज, निवासी तड़िया चकबीही, थाना सारनाथ, वाराणसी, उम्र करीब 21 वर्ष ।
6. अनिल कुमार पुत्र स्व० किशोरी लाल, निवासी मकान नं0 17/215, पहड़िया, अशोक विहार, थाना सारनाथ, वाराणसी, उम्र करीब 38 वर्ष ।
7. विकास राजभर पुत्र मोछू राजभर, निवासी तड़िया चकबीही, थाना सारनाथ, वाराणसी, उम्र करीब 26 वर्ष ।
8. नाटे सोनकर पुत्र तूफानी सोनकर, निवासी पैगम्बरपुर, थाना सारनाथ, वाराणसी, उम्र करीब 22 वर्ष ।
बरामदगी का विवरण-
12,500/- रुपये मालफड़, 6,900/- रुपये जामा तलाशी तथा 52 अदद ताश के पत्ते बरामद।
गिरफ्तारी का स्थान, दिनांक व समय-
ग्राम टड़िया चकबीही में सीताराम राजभर का खाली प्लॉट, थाना सारनाथ, कमिश्नरेट वाराणसी से दिनांक 10.10.2026, समय करीब 18:00 बजे ।
आपराधिक इतिहास -
अभियुक्त अजय सोनकर उर्फ करिया उर्फ विजय-
1. मु0अ0सं0 0031/2020, धारा 380, 411 भा०द०वि०, थाना मण्डुवाडीह, कमिश्नरेट वाराणसी।
2. मु0अ0सं0 113/2024, धारा 303(2), 317 (5) बीएनएस, थाना नोनहरा, जनपद गाजीपुर।
3. मु0अ0सं0 328/2023, धारा 380, 411 भा०द०वि०, थाना केराकत, जनपद जौनपुर।
4. मु0अ0सं0 339/2023, धारा 3/25 आयुध अधिनियम, थाना केराकत, जनपद जौनपुर।
5. मु0अ0सं0 513/2026, धारा 13 जुआ अधिनियम, थाना सारनाथ, कमिश्नरेट वाराणसी।
2. अभियुक्त राजा राय उर्फ अमित-
1. मु0अ0सं0 103/2021, धारा 323, 427, 504, 506 भा0द0वि0, थाना सारनाथ, कमिश्नरेट वाराणसी।
2. मु0अ0सं0 513/2026, धारा 13 जुआ अधिनियम, थाना सारनाथ, कमिश्नरेट वाराणसी।
3. अभियुक्त रितेश कुमार गुप्ता, दिनेश कुमार मौर्या, मुकेश कुमार, अनिल कुमार, विकास राजभर एवं नाटे सोनकर-
1. मु0अ0सं0 513/2026, धारा 13 जुआ अधिनियम, थाना सारनाथ, कमिश्नरेट वाराणसी।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम का विवरण-
1. थानाध्यक्ष पंकज कुमार त्रिपाठी थाना सारनाथ कमि० वाराणसी।
2. उ0नि0 अनुज कुमार शुक्ला, थाना सारनाथ, कमि० वाराणसी।
3. का0 जहूर अहमद, थाना सारनाथ, कमि० वाराणसी।
4. का0 मुन्ना यादव, थाना सारनाथ, कमि० वाराणसी।
5. का0 संजय यादव, थाना सारनाथ, कमि० वाराणसी।
6. का0 आशुतोष त्रिपाठी, थाना सारनाथ, कमि० वाराणसी ।
7. का0 अमरेन्द्र सरोज, थाना सारनाथ, कमि० वाराणसी।
8. का0 शंकर गौतम, थाना सारनाथ, कमि० वाराणसी।
9. का0 आनंद कुमार, थाना सारनाथ, कमि० वाराणसी।
10. का0 अभय यादव, थाना सारनाथ, कमि० वाराणसी।
11. का0 रामअवध, थाना सारनाथ, कमि० वाराणसी।
रिपोर्ट- अश्वनी जायसवाल..
वाराणसी थाना सारनाथ पुलिस द्वारा जुआ खेलते 08 नफर अभियुक्त गिरफ्तार, 12,500/-रुपये मालफड़, 6,900 रुपये जामा तलाशी एवं 52 अदद ताश के पत्ते बरामद
वाराणसी सिगरा पुलिस द्वारा शोरूम से करीब 500 ग्राम गोल्ड क्वाइन व 7 लाख 65 हजार रूपया गबन करने वाले 3 वांछित अभियुक्तगण गिरफ्तार