वाराणसी थाना सारनाथ पुलिस द्वारा अवैध शस्त्र एवं कारतूस के साथ 01 नफर अभियुक्त गिरफ्तार
वाराणसी थाना सारनाथ पुलिस द्वारा अवैध शस्त्र एवं कारतूस के साथ 01 नफर अभियुक्त गिरफ्तार
पुलिस आयुक्त वाराणसी द्वारा अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम, चोरी/लूट/नकबजनी की घटनाओ के सफल अनावरण के क्रम मे फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम मे, पुलिस उपायुक्त वरुणा ज़ोन के निर्देशन मे, अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा ज़ोन के पर्यवेक्षण मे एवं सहायक पुलिस आयुक्त सारनाथ के कुशल नेतृत्व में थाना सारनाथ पुलिस द्वारा "ऑपरेशन चक्रव्यूह" के तहत मुखबिर की सूचना पर अवैध शस्त्र व कारतूस के साथ अभियुक्त बृजेश मिश्रा पुत्र कमलेश चन्द्र मिश्रा निवासी हीरामनपुर थाना सारनाथ कमि० वाराणसी को दिनांक 16.06.2026 को समय 23.30 बजे पर थाना सारनाथ क्षेत्रांतर्गत हृदयपुर अण्डरपास से गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्त के कब्जे से 02 अदद नाजायज पिस्टल 32 बोर, 04 अदद जिंदा कारतूस नाजायज 32 बोर, 7 अदद खोखा कारतूस 32 बोर, एक अदद जिन्दा कारतूस 9 एमएम व एक अदद बुलेट मोटरसाइकिल बरामद किया गया।
उक्त बरामदगी व गिरफ्तारी के संबंध में थाना सारनाथ पुलिस द्वारा मु0अ0स0 0326/2026 धारा 3/7/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
घटना का विवरण -
दिनांक 16.06.2026 थाना सारनाथ पुलिस टीम द्वारा उच्चाधिकारीगण के द्वारा चलाये गये अभियान "आपरेशन चक्रव्यूह" के तहत थाना क्षेत्रांतर्गत चेकिंग की जा रही थी, कि मुखबिर ने सूचना दी, कि एक बुलेट सवार व्यक्ति जिसके पास अवैध शस्त्र व कारतूस है तथा कोई घटना कारित करने के फिराक में हैं। मुखबिर की सूचना पर तत्काल सारनाथ पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुँचकर दबिश देकर अवैध शस्त्र व कारतूस के साथ 01 नफर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। उक्त के संबंध में थाना सारनाथ पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 0326/2026 धारा 3/7/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियक्त का विवरण-
बृजेश मिश्रा पुत्र कमलेश चन्द्र मिश्रा निवासी हीरामनपुर थाना सारनाथ कमि० वाराणसी उम्र करीब 32 वर्ष।
बरामदगी का विवरण-
02 अदद नाजायज पिस्टल 32 बोर, 04 अदद जिंदा कारतूस 32 बोर, 7 अदद खोखा कारतूस .32 बोर, एक अदद जिन्दा कारतूस 9 एमएम व एक अदद मोटरसाईकिल बरामद।
गिरफ्तारी का दिनांक, समय व स्थान –
थाना सारनाथ क्षेत्रांतर्गत हृदयपुर अण्डर पास से, दिनांक 16.06.2026 को समय करीब 23.30 बजे।
आपराधिक इतिहास –
मु0अ0स0 0326/2026 धारा 3/7/25 आर्म्स एक्ट थाना सारनाथ कमि० वाराणसी।
गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पलिस टीम का विवरण-
1. थानाध्यक्ष पंकज कुमार त्रिपाठी थाना सारनाथ कमि० वाराणसी।
2. उ0नि0 जितेन्द्र पाल सिंह थाना सारनाथ कमि० वाराणसी।
3. उ0नि0 बुद्धराज प्रजापति थाना सारनाथ कमि० वाराणसी।
4. उ0नि0 अनुज कुमार शुक्ला थाना सारनाथ कमि० वाराणसी।
5. उ0नि0 अमरजीत कुमार थाना सारनाथ कमि० वाराणसी।
6. हे0का0 दिलीप यादव थाना सारनाथ कमि० वाराणसी।
7. का0 पंकज सिंह थाना सारनाथ कमि० वाराणसी।
8. का0 सुमित कुमार थाना सारनाथ कमि० वाराणसी।
9. का0 मुन्ना यादव थाना सारनाथ कमि० वाराणसी।
10. का0 आशुतोष तिवारी थाना सारनाथ कमि० वाराणसी ।
रिपोर्ट- अश्वनी जायसवाल..
वाराणसी थाना फूलपुर पुलिस द्वारा गैर-जमानती वारंट (NBW) से संबंधित वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की कार्रवाई
वाराणसी थाना सिगरा पुलिस द्वारा क्रमशः 33 पाउच व 153 पाउच व बोतल कुल करीब 37 लीटर अवैध अंगेजी शराब विभिन्न ब्राण्ड के साथ 03 अभियुक्तगण गिरफ्तार