वाराणसी थाना सारनाथ पुलिस द्वारा किशोरी को बहला फुसलाकर ले जाने से संबंधित 01 नफर नामजद अभियुक्त गिरफ्तार व अपहृता पीड़िता सकुशल बरामद
वाराणसी थाना सारनाथ पुलिस द्वारा किशोरी को बहला फुसलाकर ले जाने से संबंधित 01 नफर नामजद अभियुक्त गिरफ्तार व अपहृता पीड़िता सकुशल बरामद
पुलिस आयुक्त वाराणसी द्वारा अपहृत व्यक्तियों की बरामदगी तथा सम्बन्धित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस उपायुक्त वरुणा ज़ोन के निर्देशन मे, अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा ज़ोन के पर्यवेक्षण मे, सहायक पुलिस आयुक्त सारनाथ के कुशल नेतृत्व में थाना सारनाथ पुलिस द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर मु0अ0सं0-0137/2026, धारा-87,137 (2) बी0एन0एस0 थाना सारनाथ कमि० वाराणसी से सम्बन्धित नामजद अभियुक्त प्रकाश उर्फ ओम प्रकाश प्रजापति पुत्र रतन प्रजापति निवासी रसूलगढ थाना सारनाथ कमि० वाराणसी उम्र करीब 20 वर्ष को दिनांक 11.07.2026 को समय 19.30 बजे सारनाथ रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार किया गया। अपहृता/पीड़िता उम्र करीब 15 वर्ष को सकुशल बरामद कर लिया गया। उक्त गिरफ्तारी के सम्बन्ध में थाना सारनाथ पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
घटना का विवरण-
दिनांक 11.07.2026 को वादी मुकदमा द्वारा थाना सारनाथ पर, प्रतिवादी द्वारा वादी की नाबालिग पुत्री उम्र करीब 15 वर्ष को बहला फुसला कर भगा ले जाने के सम्बन्ध में प्रार्थना पत्र दिया गया। जिसके आधार पर थाना सारनाथ पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत करते हुए उ०नि० अनुज कुमार द्वारा आवश्यक विवेचनात्मक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-
प्रकाश उर्फ ओम प्रकाश प्रजापति पुत्र रतन प्रजापति निवासी रसूलगढ थाना सारनाथ कमि० वाराणसी उम्र करीब 20 वर्ष ।
गिरफ्तारी दिनांक, समय व स्थान-
दिनांक 11.07.2026 को समय 19.30 बजे सारनाथ रेलवे स्टेशन के पास से।
आपराधिक इतिहास-
मु0अ0सं0-0137/2026, धारा-87,137 (2) बी0एन0एस० थाना सारनाथ कमि० वाराणसी।
गिरफ्तारी करने वाली पलिस टीम का विवरण-
1. थानाध्यक्ष पंकज कुमार त्रिपाठी थाना सारनाथ कमि० वाराणसी।
2. उ0नि0 अनुज कुमार शुक्ला थाना सारनाथ कमि० वाराणसी।
3. का0 पुरुषोत्तम मिश्रा थाना सारनाथ कमि० वाराणसी।
4. म0का0 सुप्रिया पाण्डेय थाना सारनाथ कमि० वाराणसी।
5. म0का0 पिंकी गोड थाना सारनाथ कमि० वाराणसी।
रिपोर्ट- युवराज जायसवाल.. वाराणसी
वाराणसी थाना मण्डुवाडीह पुलिस द्वारा युवती से दुष्कर्म करने, धमकी देने आदि के मामले में 1 नफर नामजद अभियुक्त गिरफ्तार
वाराणसी थाना सारनाथ पुलिस द्वारा किशोरी को बहला फुसलाकर ले जाने से संबंधित 01 नफर नामजद अभियुक्त गिरफ्तार व अपहृता पीड़िता सकुशल बरामद