•   Tuesday, 14 Jul, 2026
Varanasi Police Station Sarnath arrested one named accused in connection with luring away a minor gi

वाराणसी थाना सारनाथ पुलिस द्वारा किशोरी को बहला फुसलाकर ले जाने से संबंधित 1 नफर नामजद अभियुक्त गिरफ्तार व अपहृता/पीड़िता सकुशल बरामद

Generic placeholder image
  Varanasi ki aawaz

वाराणसी थाना सारनाथ पुलिस द्वारा किशोरी को बहला फुसलाकर ले जाने से संबंधित 1 नफर नामजद अभियुक्त गिरफ्तार व अपहृता/पीड़िता सकुशल बरामद

पुलिस आयुक्त वाराणसी द्वारा अपहृत व्यक्तियों की बरामदगी तथा सम्बन्धित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस उपायुक्त वरुणा ज़ोन के निर्देशन मे, अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के पर्यवेक्षण मे, सहायक पुलिस आयुक्त सारनाथ के कुशल नेतृत्व में थाना सारनाथ पुलिस द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर मु0अ0सं0-0255/2026, धारा-87,137(2) बी0एन0एस0० थाना चौबेपुर कमि० वाराणसी से सम्बन्धित 01 नफर नामजद अभियुक्त विशाल राजभर उर्फ विशाल कश्यप पुत्र अजय कुमार भारद्वाज निवासी लेढूपुर थाना सारनाथ कमि० वाराणसी को दिनांक 14.07.2026 को समय 11.10 बजे थाना सारनाथ क्षेत्रांतर्गत हिरामनपुर रेलवे क्रासिंग के पास से गिरफ्तार किया गया। 
अपहृता/पीड़िता उम्र करीब 17 वर्ष को दिनांक 12.07.2026 को सकुशल बरामद किया गया था। उक्त गिरफ्तारी के सम्बन्ध में थाना सारनाथ पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

घटना का विवरण-

दिनांक 16.05.2026 को वादिनी मुकदमा द्वारा थाना सारनाथ पर, वादिनी की नाबालिग पुत्री उम्र करीब 17 वर्ष का घर से कोचिंग के लिए निकलना व वापस न आने के सम्बन्ध में प्रार्थना पत्र दिया गया। 
जिसके आधार पर थाना सारनाथ पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत करते हुए विवेचना म०उ0नि0 अंजनी द्वारा सम्पादित की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-

विशाल राजभर उर्फ विशाल कश्यप पुत्र अजय कुमार भारद्वाज निवासी लेढूपुर थाना सारनाथ कमि० वाराणसी उम्र करीब 21 वर्ष ।

गिरफ्तारी दिनांक, समय व स्थान-

थाना सारनाथ क्षेत्रांतर्गत हिरामनपुर रेलवे क्रासिंग के पास से, दिनांक 14.07.2026 को समय 11.10 बजे से।

आपराधिक इतिहास-

मु0अ0सं0-0255/2026, धारा-87,137 (2) बी०एन०एस० थाना चौबेपुर कमि० वाराणसी।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम का विवरण-

1. थानाध्यक्ष पंकज कुमार त्रिपाठी थाना सारनाथ कमि० वाराणसी।

2. म0उ0नि0 अंजनी थाना सारनाथ कमि० वाराणसी।

3. का0 पुरुषोत्तम मिश्रा थाना सारनाथ कमि० वाराणसी।

रिपोर्ट- युवराज जायसवाल.. वाराणसी
Comment As:

Comment (0)