वाराणसी थाना सारनाथ पुलिस द्वारा चोरी के मुकदमे का सफल अनावरण करते हुए 4 नफर अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 9 पेटी देशी शराब कुल 405 पाउच 1 अदद बैट्री 110Ah, 1980 रुपये नगद बरामद
वाराणसी थाना सारनाथ पुलिस द्वारा चोरी के मुकदमे का सफल अनावरण करते हुए 4 नफर अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 9 पेटी देशी शराब कुल 405 पाउच 1 अदद बैट्री 110Ah, 1980 रुपये नगद बरामद
पुलिस आयुक्त वाराणसी के अपराधों की रोकथाम, चोरी/लूट/छिनैती की घटनाओ के सफल अनावरण एवं वांछित/फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस उपायुक्त वरुणा ज़ोन के निर्देशन मे, अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा ज़ोन के पर्यवेक्षण मे एवं सहायक पुलिस आयुक्त सारनाथ के नेतृत्व में थाना सारनाथ पुलिस द्वारा "आपरेशन चक्रव्यूह" के तहत मुखबिर की सूचना पर मु0अ0सं0-0388/2026 धारा 305 (A), 331 (4), 317 (2) बी0एन0एस० थाना सारनाथ कमि० वाराणसी से सम्बन्धित 04 नफर अभियुक्त 1 अक्षय राजभर उर्फ बुलबुल पुत्र अजय राजभर निवासी कानूडीह दुल्हीपुर थाना शिवपुर कमि० वाराणसी, 2. शिवम यादव उर्फ सुदीप पुत्र संजीव यादव निवासी समई का पुरा थाना बलुआ जनपद चन्दौली, 3. आकाश राजभर उर्फ सरदार पुत्र छोटे राजभर निवासी सिंहपुर थाना सारनाथ कमि० वाराणसी, तथा 4. ओमकार मिश्रा उर्फ कार्तिक उर्फ छोटू पुत्र राजेश निवासी ग्राम डेवड़ा थाना बलुआ जनपद चन्दौली जो कि मु0अ0सं0 0362/2026 धारा 331 (3), 309 (6) बी0एन0एस0 से भी संबंधित है को दिनांक 20.07.2026 को समय करीब 00.25 बजे, थाना सारनाथ क्षेत्रांतर्गत सिंहपुर बाग के पास से गिरफ्तार किया गया। उक्त मुकदमे के सबंध में थाना सारनाथ पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
घटना का विवरण-
1. दिनांक 06.07.2026 को वादी मुकदमा द्वारा थाना सारनाथ पर, अज्ञात व्यक्ति द्वारा वादी की माता की दुकान में घुसकर गले की चेन चोरी कर लेने संबंध मे प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया गया जिसके आधार पर थाना सारनाथ पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर विवेचना उ0नि0 अजय कुमार द्वारा संपादित की जा रही है।
2. दिनांक 19.07.2026 को वादी मुकमाद अमित विक्रम रघुवंशी द्वारा थाना सारनाथ पर, अज्ञात व्यक्तियों द्वारा वादी की फरीदपुर देशी ठेका दुकान का ताला तोड़कर कमरे के अंदर घुसकर 14 पेटी देशी शराब, एक बैट्री, पास मशीन व कुछ नगद चोरी करने के संबंध में प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया गया जिसके आधार पर थाना सारनाथ पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर विवेचना उ0नि0 अजय कुमार द्वारा संपादित की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-
1. ओमकार मिश्रा उर्फ कार्तिक उर्फ छोटू पुत्र राजेश निवासी ग्राम डेवड़ा थाना बलुआ जनपद चन्दौली उम्र करीब 19 वर्ष ।
2. अक्षय राजभर उर्फ बुलबुल पुत्र अजय राजभर निवासी कानूडीह दुल्हीपुर थाना शिवपुर कमि० वाराणसी उम्र करीब 20 वर्ष ।
3. शिवम यादव उर्फ सुदीप पुत्र संजीव यादव निवासी समई का पुरा थाना बलुआ जनपद चन्दौली उम्र करीब 20 वर्ष।
4. आकाश राजभर उर्फ सरदार पुत्र छोटे राजभर निवासी सिंहपुर थाना सारनाथ कमि० वाराणसी उम्र करीब 19 वर्ष।
गिरफ्तारी का स्थान, दिनांक व समय-
थाना सारनाथ क्षेत्रांतर्गत सिंहपुर बाग के पास से, दिनांक 20.07.2026 समय करीब 00.25 बजे
बरामदगी का विवरण-
09 पेटी देशी शराब (कुल 405 पाउच), 01 अदद बैटरी 110Ah व 1980 रुपये नगद बरामद।
आपराधिक इतिहास-
अभियुक्त ओमकार मिश्रा उर्फ कार्तिक उर्फ छोटू के विरूद्ध मुकदमे-
1. मु0अ0सं0 376/2025 धारा 303 (2)/317 (2) बीएनएस थाना लंका कमि० वाराणसी।
2. मु0अ0सं0 397/2025 धारा 317 (2) बीएनएस थाना बड़ागाँव कमि० वाराणसी।
3. मु0अ0सं0 362/2026 अंतर्गत धारा 331 (3), 309 (6) BNS थाना सारनाथ कमि० वाराणसी।
4. मु0अ0सं0 388/2026 धारा 305 (ए)/331 (4)/317(2) बीएनएस थाना सारनाथ कमि० वाराणसी।
5. मु0अ0सं0 407/2026 धारा 303(2) बीएनएस थाना भेलूपुर कमि० वाराणसी।
अभियुक्त अक्षय राजभर उर्फ बुलबुल के विरूद्ध मुकदमे-
1. मु0अ0सं0 376/2025 धारा 303 (2)/317 (2) बीएनएस थाना लंका कमि० वाराणसी।
2. मु0अ0सं0 397/2025 धारा 317 (2) बीएनएस थाना बड़ागाँव कमि० वाराणसी
3. मु0अ0सं0 388/2026 धारा 305 (ए)/331 (4)/317 (2) बीएनएस थाना सारनाथ कमि० वाराणसी।
अभियुक्त शिवम यादव उर्फ सुदीप के विरूद्ध मुकदमे-
1. मु0अ0सं0 388/2026 धारा 305 (ए)/331 (4)/317 (2) बीएनएस थाना सारनाथ कमि० वाराणसी।
अभियुक्त आकाश राजभर उर्फ सरदार पुत्र छोटे राजभर के विरूद्ध मुकदमे-
1. मु0अ0सं0 410/2025 धारा 137(2), 87 बीएनएस थाना चोलापुर कमि० वाराणसी
2.मु0अ0सं0 388/2026 धारा 305 (ए)/331 (4)/317 (2) बीएनएस थाना सारनाथ कमि० वा
2 गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम का विवरण-
1. थानाध्यक्ष पंकज कुमार त्रिपाठी थाना सारनाथ कमि० वाराणसी।
2. उ0नि0 अजय कुमार थाना सारनाथ कमि० वाराणसी।
3. उ0नि0 विश्वेन्द्र यादव थाना सारनाथ कमि० वाराणसी।
4. उ0नि0 सौरवपति त्रिपाठी थाना सारनाथ कमि० वाराणसी।
5. हे0का0 दिलीप यादव थाना सारनाथ कमि० वाराणसी।
6. हे0का0 पंकज सिंह थाना सारनाथ कमि० वाराणसी।
7. का0 अशोक यादव थाना सारनाथ कमि० वाराणसी।
8. का0 सुमित सिंह थाना सारनाथ कमि० वाराणसी।
9. का0 देवानन्द साहनी थाना सारनाथ कमि० वाराणसी।
रिपोर्ट- युवराज जायसवाल.. वाराणसी
हौशला बुलंद चोरों ने की गोदाम का ताला तोड़कर चोरी रामनगर पुलिस ने किया शातिर चोर को गिरफ्तार, निशानदेही पर चोरी का सामान चश्मे, सीसीटीवी कैमरे, वाइफाइ राउटर, पंखा, केबल व लोहे के सरिया पुलिस ने किया बरामद
मा0 न्यायालय अपर सिविल जज (जू0डी0), न्यायालय संख्या-09, वाराणसी द्वारा जारी एनबीडब्ल्यू/वारण्ट से संबंधित 9 वारण्टी अभियुक्त गिरफ्तार