•   Wednesday, 15 Apr, 2026
Varanasi Police Station Shivpur Police Team Arrested One Accused With 670 Grams Of Illegal Ganja

वाराणसी थाना शिवपुर पुलिस टीम द्वारा कुल 670 ग्राम अवैध गाँजा के साथ एक नफर अभियुक्त गिरफ्तार

Generic placeholder image
  Varanasi ki aawaz

वाराणसी थाना शिवपुर पुलिस टीम द्वारा कुल 670 ग्राम अवैध गाँजा के साथ एक नफर अभियुक्त गिरफ्तार

पुलिस आयुक्त वाराणसी के अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के निर्देशन मे, अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के पर्यवेक्षण में एवं सहायक पुलिस आयुक्त कैण्ट के कुशल नेतृत्व में थाना शिवपुर पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त अरुण राय पुत्र सुनील राय निवासी बरईपुर थाना सारनाथ कमिश्नरेट वाराणसी को दिनांक 13.04.2026 को समय करीब 22.40 बजे विजय मेडिकल हाल के सामने थाना शिवपुर कमिश्नरेट वाराणसी से गिरफ्तार किया गया। 

अभियुक्त के कब्जे से कुल 670 ग्राम अवैध गाँजा बरामद हुआ। उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना शिवपुर में मु0अ0सं0- 0164/2026 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट अभियोग पंजीकृत कर अग्रेतर विधिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-

अरुण राय पुत्र सुनील राय निवासी बरईपुर थाना सारनाथ कमिश्नरेट वाराणसी उम्र करीब 52 वर्ष ।

गिरफ्तारी का स्थान, दिनांक व समय-

विजय मेडिकल हाल के सामने से, दिनांक 13.04.2026 को समय करीब 22.40 बजे ।

बरामदगी का विवरण-

कुल 670 ग्राम अवैध गाँजा बरामद।

आपराधिक इतिहास-

1. मु0अ0सं0-0164/2026 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना शिवपुर कमिश्नरेट वाराणसी।

गिरफ़्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम का विवरणः-

01. उ0नि0 प्रभाकर सिंह थाना शिवपुर कमिश्नरेट वाराणसी।

02. उ0नि0 अमित कुमार मिश्रा थाना शिवपुर कमिश्नरेट वाराणसी।

03. उ0नि0 भूपेन्द्र कुमार थाना शिवपुर कमिश्नरेट वाराणसी।

04. का0 रामबाबू थाना शिवपुर कमिश्नरेट वाराणसी।

05. का0 यशवंत यादव थाना शिवपुर कमिश्नरेट वाराणसी।

रिपोर्ट- युवराज जायसवाल.. वाराणसी
Comment As:

Comment (0)