वाराणसी थाना शिवपुर पुलिस टीम द्वारा शादी का झांसा देकर युवती से दष्कर्म करने आदि के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
वाराणसी थाना शिवपुर पुलिस टीम द्वारा शादी का झांसा देकर युवती से दष्कर्म करने आदि के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
पुलिस आयुक्त वाराणसी द्वारा वांछित फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस उपायुक्त वरुणा ज़ोन के निर्देशन मे, अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा ज़ोन के पर्यवेक्षण मे, सहायक पुलिस आयुक्त कैण्ट के कुशल नेतृत्व में थाना शिवपुर पुलिस टीम द्वारा "ऑपरेशन चक्रव्यूह" के तहत मुखबिर की सूचना पर मु0अ0सं0 - 0244/2026 धारा-69/89/352/351 (3) बीएनएस थाना शिवपुर कमि० वाराणसी से सम्बन्धित वांछित नामजद अभियुक्त शुभम पाण्डेय पुत्र स्व० श्रवण कुमार निवासी ग्राम कनकपुर थाना रानीपुर जनपद मऊ व हालपता- पिनाकी लान के पीछे बड़ालालपुर ऐढे थाना शिवपुर कमि० वाराणसी को आज दिनांक 03.06.2026 को समय करीब 08.45 बजे, थाना शिवपुर क्षेत्रांर्गत लक्ष्मीनगर कालोनी स्थित भट्टे के पास से गिरफ्तार किया गया। उक्त गिरफ्तारी के सम्बन्ध में थाना शिवपुर पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
घटना का विवरण-
दिनांक 02.06.2026 को वादिनी मुकदमा द्वारा थाना शिवपुर पर, विपक्षी द्वारा वादिनी को बहला फुसला कर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करना, गर्भपात कराना व शादी के लिए कहने पर गाली गलौज व जान से मारने की धमकी देने के सम्बन्ध में प्रार्थना पत्र दिया गया। जिसके आधार पर थाना शिवपुर पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया। जिसकी विवेचना व०उ०नि० प्रदीप यादव द्वारा संपादित की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-
1. शुभम पाण्डेय पुत्र स्व० श्रवण कुमार निवासी ग्राम कनकपुर थाना रानीपुर जनपद मऊ हालपता- पिनाकी लान के पीछे बड़ालालपुर ऐढे थाना शिवपुर कमि० वाराणसी उम्र करीब 25 वर्ष।
गिरफ्तारी दिनांक, समय व स्थान-
थाना शिवपुर क्षेत्रांर्गत लक्ष्मीनगर कालोनी स्थित भट्टे के पास से, दिनांक-03.06.2026 को समय करीब 08.45 बजे।
आपराधिक इतिहास-
1. मु0अ0सं0-0244/2026 धारा-69/89/352/351 (3) बीएनएस थाना शिवपुर कमि० वाराणसी ।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम का विवरण-
1. वरि0उ0नि0 प्रदीप यादव थाना शिवपुर कमि० वाराणसी।
2. उ0नि0 गौरव सिंह थाना शिवपुर कमि० वाराणसी।
3. हे0का0 राम बाबू थाना शिवपुर कमि० वाराणसी।
रिपोर्ट- युवराज जायसवाल.. वाराणसी
वाराणसी थाना सिगरा पुलिस द्वारा साइबर ठगी के शिकार हए दो पीडित व्यक्तियों को क्रमशः एक लाख तीस हजार व बावन हजार रुपए उनके बैंक खाते में रिफण्ड कराया गया
पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी मोहित अग्रवाल एवं जिलाधिकारी वाराणसी सत्येन्द्र कुमार ने पारदर्शिता एवं सुरक्षा के साथ पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा सम्पन्न कराए जाने हेतु अधिकारियों को किया ब्रीफ