वाराणसी थाना शिवपुर पुलिस द्वारा चोरी के मुकदमे का सफल अनावरण करते हुए 1 नफर अभियुक्त गिरफ्तार
वाराणसी थाना शिवपुर पुलिस द्वारा चोरी के मुकदमे का सफल अनावरण करते हुए 1 नफर अभियुक्त गिरफ्तार
पुलिस आयुक्त वाराणसी के अपराधों की रोकथाम, चोरी/लूट/छिनैती की घटनाओ के सफल अनावरण एवं वांछित/फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस उपायुक्त वरुणा ज़ोन के निर्देशन मे, अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा ज़ोन के पर्यवेक्षण मे एवं सहायक पुलिस आयुक्त कैण्ट के नेतृत्व में थाना शिवपुर पुलिस द्वारा "आपरेशन चक्रव्यूह" के तहत मुखबिर की सूचना पर मु0अ0सं0 0327/2026 धारा 305 (ए), 317(2), 317 (4) बी0एन0एस0 का सफल अनावरण करते हुए 01 नफर अभियुक्त विशाल कुमार सिंह पुत्र मुकेश कुमार सिंह निवासी सिकरहटा कला, सिकरहट्टा थाना सिकहरट्टा जनपद भोजपुर, बिहार को दिनांक 21.07.2026 समय करीब 21.50 बजे थाना शिवपुर क्षेत्रांतर्गत कानूडीह लोढान अण्डरपास चांदमारी के पास से गिरफ्तार किया गया। उक्त मुकदमे के सबंध में थाना शिवपुर पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
घटना का विवरण-
दिनांक 20.07.2026 को वादी मुकदमा द्वारा थाना शिवपुर पर, प्रतिवादी द्वारा वादी का मोबाईल फोन चोरी करने के संबंध में दिये गये प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना शिवपुर पर सुसंगत धाराओं मे अभियोग पंजीकृत कर विवेचना उ0नि0 संजय कुमार द्वारा संपादित की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-
विशाल कुमार सिंह पुत्र मुकेश कुमार सिंह निवासी सिकरहटा कला, सिकरहट्टा थाना सिकहरट्टा जनपद भोजपुर, बिहार उम्र करीब 27 वर्ष ।
गिरफ्तारी का स्थान, दिनांक व समय-
थाना शिवपुर क्षेत्रांतर्गत कानूडीह लोढान अण्डरपास चांदमारी के पास से, दिनांक 21.07.2026 समय करीब 21.50 बजे।
बरामदगी का विवरण-
एक अदद मोबाइल फोन बरामद।
आपराधिक इतिहास-
मु0अ0सं0 0327/2026 धारा 305 (ए), 317(2), 317 (4) बी0एन0एस0 थाना शिवपुर कमि० वाराणसी।
गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पलिस टीम का विवरण-
1. उ0नि0 संजय कुमार सिंह थाना शिवपुर कमि० वाराणसी।
2. उ0नि0 मुकेश विश्वकर्मा थाना शिवपुर कमि० वाराणसी।
3. का0 आमोद कुमार थाना शिवपुर कमि० वाराणसी।
4. का0 अशोक कुमार यादव थाना शिवपुर कमि० वाराणसी।
रिपोर्ट- अश्वनी जायसवाल..
वाराणसी थाना चौबेपुर पुलिस द्वारा जमीन के नाम पर धोखाधड़ी कर पैसा हड़पने के मुकदमें में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार