•   Monday, 27 Jul, 2026
Varanasi Police Station Shivpur arrested a man who was fleeing after firing illegal weapons and cartridges recovered from his possession.

वाराणसी थाना शिवपुर पुलिस द्वारा फायरिंग कर भाग रहे एक नफर अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार, कब्जे से अवैध शस्त्र व कारतूस बरामद

Generic placeholder image
  Varanasi ki aawaz

वाराणसी थाना शिवपुर पुलिस द्वारा फायरिंग कर भाग रहे एक नफर अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार, कब्जे से अवैध शस्त्र व कारतूस बरामद

पुलिस आयुक्त वाराणसी द्वारा अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम, चोरी की घटनाओ के सफल अनावरण के क्रम मे फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा के क्रम मे, पुलिस उपायुक्त वरुणा ज़ोन के निर्देशन मे, अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा ज़ोन के पर्यवेक्षण मे एवं सहायक पुलिस आयुक्त कैण्ट के कुशल नेतृत्व में थाना शिवपुर पुलिस द्वारा "ऑपरेशन चक्रव्यूह" के तहत थाना क्षेत्र में फायरिंग होने की सूचना पर अवैध शस्त्र व कारतूस के साथ एक नफर अभियुक्त अंकित सोनी पुत्र सूरज सोनी निवासी ग्राम लखपेडा भवानीगंज थाना संग्रामगढ़ जिला प्रतापगढ़ उम्र करीब 24 वर्ष को दिनांक 26.07.2026 को समय करीब 01.22 बजे, थाना शिवपुर क्षेत्रांतर्गत पंचकोशी रोड़ गिलट बाजार से गिरफ्तार किया गया। 
अभियुक्त के कब्जे से 01 अदद अवैध पिस्टल .32 बोर तथा 04 अदद जिन्दा कारतूस 32 बोर व एक अदद मोटरसाइकिल बिना नम्बर प्लेट बरामद किया गया। उक्त बरामदगी व गिरफ्तारी के संबंध में थाना शिवपुर पुलिस द्वारा मु०अ०सं०-0341/2026 धारा 125 बी0एन0एस0 व 3/25/27 आयुध अधिनियम पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

घटना का विवरण -

वाराणसी थाना शिवपुर पुलिस टीम द्वारा उच्चाधिकारीगण के द्वारा चलाये गये अभियान "आपरेशन चक्रव्यूह" के तहत थाना क्षेत्रांतर्गत चेकिंग की जा रही थी, कि सूचना मिली कि एक बाइक सवार व्यक्ति फायरिंग कर भाग रहा है। 
उक्त सूचना पर तत्काल शिवपुर पुलिस टीम द्वारा 01 नफर अभियुक्त को अवैध पिस्टल व कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया। उक्त के संबंध में थाना शिवपुर पुलिस द्वारा 01 अदद अवैध पिस्टल 32 बोर तथा 04 अदद जिन्दा कारतूस 32 बोर व एक अदद मोटरसाइकिल बिना नम्बर प्लेट बरामद करते हुए उक्त बरामदगी व गिरफ्तारी के संबंध में अभियोग पंजीकृत कर विवेचना उ0नि0 भूपेन्द्र कुमार द्वारा सम्पादित की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-

अंकित सोनी पुत्र सूरज सोनी निवासी ग्राम लखपेडा भवानीगंज थाना संग्रामगढ़ जिला प्रतापगढ़ उम्र करीब 24 वर्ष ।

बरामदगी का विवरण-

01 अदद अवैध पिस्टल 32 बोर तथा 04 अदद जिन्दा कारतूस 32 बोर व एक अदद मोटरसाइकिल बिना नम्बर प्लेट बरामद।

गिरफ्तारी का दिनांक, समय व स्थान -

दिनांक 26.07.2026 को समय करीब 01.22 बजे, थाना शिवपुर क्षेत्रांतर्गत पंचकोशी रोड़ गिलट बाजार से।

आपराधिक इतिहास -

मु0अ0सं0 0341/2026 धारा 125 बी0एन0एस0 व 3/25/27 आयुध अधिनियम थाना शिवपुर कमि० वाराणसी।

गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम का विवरण-

1. उ0नि0 अमित सिंह थाना शिवपुर कमि० वाराणसी।

2. का0 रामबाबू थाना शिवपुर कमि० वाराणसी।

3. रि0का0 निलेश साहनी थाना शिवपुर कमि० वाराणसी।

रिपोर्ट- युवराज जायसवाल.. वाराणसी
Comment As:

Comment (0)