•   Thursday, 30 Apr, 2026
Varanasi Police Station Shivpur arrested the accused wanted in the case of rape etc.

वाराणसी थाना शिवपुर पुलिस द्वारा दुष्कर्म आदि के मामले मे वांछित अभियुक्त की गिरफ्तार

Generic placeholder image
  Varanasi ki aawaz

वाराणसी थाना शिवपुर पुलिस द्वारा दुष्कर्म आदि के मामले मे वांछित अभियुक्त की गिरफ्तार

पुलिस आयुक्त वाराणसी द्वारा गुमशुदा/अपहृता की बरामदगी तथा वांछित/फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के निर्देशन मे, अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा ज़ोन के पर्यवेक्षण में व सहायक पुलिस आयुक्त कैण्ट के कुशल नेतृत्व में थाना शिवपुर पुलिस टीम द्वारा "ऑपरेशन चक्रव्यूह" के तहत मुखबिर की सूचना पर मु०अ०सं०-0189/2026 धारा- 64(1)/89/115(2)/352/351(3)/110/304(2) बीएनएस थाना शिवपुर से संबंधित एक नफर वांछित अभियुक्त अरूण कुमार पुत्र अँगनू राम निवासी रूम न0 10 ब्लाक नं0 27 नया कांशीराम आवास थाना शिवपुर वाराणसी उम्र करीब 25 वर्ष को कांशीराम आवास महादेव मंदिर के सामने से आज दिनांक 29.04.2026 समय 23.15 बजे गिरफ्तार किया गया। उक्त के सम्बन्ध में थाना शिवपुर पुलिस द्वारा अग्रेतर विधिक कार्यवाही की जा रही है।

घटना का विवरण- दिनांक 29.04.2026 को वादिनी मुकदमा/प्रार्थिनी ने खुद के साथ दुष्कर्म, गर्भपात व मार-पीट आदि किए जाने के सम्बन्ध मे लिखित प्रा०पत्र दिया, जिसके आधार पर थाना शिवपुर में मु0अ0सं0-0189/2026 धारा- 64 (1)/89/115(2)/352/351(3)/110/304(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया, जिसकी विवेचना उ0नि0 प्रवीण सचान द्वारा संपादित की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-

अरूण कुमार पुत्र अँगनू राम निवासी रूम न0 10 ब्लाक नं0 27 नया कांशीराम आवास थाना शिवपुर कमि० वाराणसी उम्र करीब 25 वर्ष।

गिरफ्तारी/बरामदगी का स्थान, दिनांक व समय-

कांशीराम आवास महादेव मंदिर के सामने थाना शिवपुर से दिनांक 29.04.2026 समय 23.15 बजे ।

आपराधिक इतिहास-

1. मु0अ0सं0-0189/2026 धारा- 64 (1)/89/115(2)/352/351(3)/110/304(2) बीएनएस थाना शिवपुर कमि० वाराणसी।

गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम का विवरण-

1. उ0नि0 प्रवीण सचान थाना शिवपुर कमि० वाराणसी।

2. हे0का0 अरविन्द सरोज थाना शिवपुर कमि० वाराणसी।

रिपोर्ट- अश्वनी जायसवाल..
Comment As:

Comment (0)