वाराणसी थाना भेलूपुर पुलिस टीम द्वारा श्रीविद्या मठ, शंकराचार्य घाट स्थित श्री हनुमान मन्दिर में चोरी करने वाले एक अभियुक्त व चोरी का सामान खरीदने वाले 02 दुकानदार गिरफ्तार चोरी का आभूषण/सामान व 1500/- रुपये बरामद
वाराणसी थाना भेलूपुर पुलिस टीम द्वारा श्रीविद्या मठ, शंकराचार्य घाट स्थित श्री हनुमान मन्दिर में चोरी करने वाले एक अभियुक्त व चोरी का सामान खरीदने वाले 02 दुकानदार गिरफ्तार चोरी का आभूषण/सामान व 1500/- रुपये बरामद
पुलिस आयुक्त वाराणसी के अपराधों की रोकथाम, एवं वांछित फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस उपायुक्त काशी जोन के निर्देशन में, अपर पुलिस उपायुक्त काशी जोन के पर्यवेक्षण में एवं सहायक पुलिस आयुक्त भेलूपुर व प्रभारी निरीक्षक थाना भेलूपुर के कुशल नेतृत्व में थाना भेलूपुर पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0 0247/2026 धारा 305(a) बी०एन०एस० से संबंधित अभियुक्त राजू खान पुत्र शहनवाज खान निवासी साकेत नगर नारिया थाना लंका वाराणसी उम्र करीब 27 वर्ष को रत्नाकर पार्क के पास से व शेष अभियुक्तगण ध्रुव कुमार वर्मा पुत्र स्वर्गीय दयाशंकर वर्मा निवासी N 11/60FR 2 रानीपुर थाना भेलूपुर महमूरगंज वाराणसी उम्र करीब 46 वर्ष व संतोष वर्मा पुत्र स्वर्गीय शिव प्रसाद वर्मा निवासी N 14/25 सराय नंदन दशमी थाना भेलूपुर उम्र करीब 53 वर्ष को थाना भेलूपुर पर 01 लोटा पीली धातु, 01 टूटा गदे का ऊपरी भाग सफेद धातु, तीन मुकुट सफेद धातु, एक चैन सफेद धातु, एक सफेद धातु का टुकड़ा व बरामदशुदा 1500/- रुपये बरामद कर दिनांक 05.06.2026 को नियमानुसार हिरासत पुलिस में लिया गया जिसका दाखिला नियमानुसार थाना भेलूपुर के रो० आम में किया गया अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही हैं।
घटना का विवरणः थाना भेलूपुर पर मु0अ0सं0 0247/2026 धारा 305 (a) बी0एन0एस0 2023 बाबत श्रीविद्या मठ, शंकराचार्य घाट स्थित श्री हनुमान मन्दिर से भगवान के गले का चांदी का हार व पीतल का लोटा, आच्मनि पात्र आदि अज्ञात चोरो द्वारा चोरी कर लेने के सम्बन्ध में पंजीकृत कराया गया। उक्त मुकदमें से संबंधित चोरी करने वाला अभियुक्त राजू खान पुत्र शहनवाज खान निवासी साकेत नगर नारिया थाना लंका वाराणसी उम्र करीब 27 वर्ष को रत्नाकर पार्क के पास से व शेष अभियुक्तगण ध्रुव कुमार वर्मा पुत्र स्वर्गीय दयाशंकर वर्मा निवासी N 11/60FR 2 रानीपुर थाना भेलूपुर महमूरगंज वाराणसी उम्र करीब 46 वर्ष व संतोष वर्मा पुत्र स्वर्गीय शिव प्रसाद वर्मा निवासी N 14/25 सराय नंदन दशमी थाना भेलूपुर उम्र करीब 53 वर्ष को थाना भेलूपुर पर 01 लोटा पीली धातु, 01 टूटा गदे का ऊपरी भाग सफेद धातु, तीन मुकुट सफेद धातु, एक चैन सफेद धातु, एक सफेद धातु का टुकड़ा व बरामदशुदा 1500/- रुपये बरामद कर दिनांक 05.06.2026 को थाना भेलूपुर पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण-
1. राजू खान पुत्र शहनवाज खान निवासी साकेत नगर नारिया थाना लंका वाराणसी उम्र करीब 27 वर्ष ।
2. ध्रुव कुमार वर्मा पुत्र स्वर्गीय दयाशंकर वर्मा निवासी N 11/60FR 2 रानीपुर थाना भेलूपुर महमूरगंज वाराणसी उम्र करीब 46 वर्ष ।
3. संतोष वर्मा पुत्र स्वर्गीय शिव प्रसाद वर्मा निवासी N 14/25 सराय नंदन दशमी थाना भेलूपुर उम्र करीब 53 वर्ष।
अपराधिक इतिहास अभियुक्त राजु खान -
1. मु0अ0सं0 0039/2021 धारा 379, 411, 414 भादवि थाना भेलूपुर वाराणसी।
2. मु0अ0सं0 0312/2023 धारा 380, 411 भादवि थाना लंका वाराणसी।
3. मु0अ0सं0 0023/2026 धारा 303 (2), 317 (2) बीएनएस थाना लंका वाराणसी।
4. मु0अ0सं0 0247/2026 धारा 305 (a)/317(2) बी0एन0एस0 थाना भेलूपुर वाराणसी।
अपराधिक इतिहास अभियुक्तगण ध्रुव कुमार वर्मा व संतोष वर्मा -
1. मु0अ0सं0 0247/2026 धारा 317 (2) बी0एन0एस० थाना भेलूपुर वाराणसी।
बरामदगी का विवरण- एक अदद लोटा पीली धातु, एक अदद टूटा गदे का ऊपरी भाग सफेद धातु, तीन मुकुट सफेद धातु, एक चैन सफेद धातु, एक सफेद धातु का टुकड़ा व बरामदशुदा 1500 रुपये बरामद।
गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम का विवरण-
1. प्रभारी निरीक्षक दुर्गा सिंह थाना भेलूपुर कमि० वाराणसी
2. उ0नि0 नवीन कुमार चतुर्वेदी चौकी प्रभारी अस्सी थाना भेलूपुर कमि० वाराणसी।
3. उ0नि0 शिवम श्रीवास्तव चौकी प्रभारी रेवडीतालाब थाना भेलूपुर कमि० वाराणसी
4. कां0 सूरज कुमार भारती थाना भेलूपुर कमि० वाराणसी
5. कां0 संदीप कुमार थाना भेलूपुर कमि० वाराणसी
6. कां0 प्रशान्त तिवारी नियुक्ति सर्विसान्स सेल कमि० वाराणसी।
सोशल मीडिया सेल
पुलिस उपायुक्त काशी जोन
कमिश्नरेट
रिपोर्ट- युवराज जायसवाल.. वाराणसी
वाराणसी थाना भेलूपुर पुलिस टीम द्वारा श्रीविद्या मठ, शंकराचार्य घाट स्थित श्री हनुमान मन्दिर में चोरी करने वाले एक अभियुक्त व चोरी का सामान खरीदने वाले 02 दुकानदार गिरफ्तार चोरी का आभूषण/सामान व 1500/- रुपये बरामद