वाराणसी थाना राजातालाब पुलिस द्वारा चोरी की बैटरी के साथ अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार
वाराणसी थाना राजातालाब पुलिस द्वारा चोरी की बैटरी के साथ अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार
वाराणसी थाना राजातालाब के प्रभारी निरीक्षक दयाराम की पुलिस टीम द्वारा “ऑपरेशन चक्रव्यूह” अभियान के अंतर्गत मुखबिर की सूचना पर बावन बीघा आम की बाग के पास भिखारीपुर जाने वाली रोड से ट्रैक्टर की बैटरी चोरी करने के सम्बन्ध में पंजीकृत मु0अ0सं0 089/2026 धारा 303(2) बीएनएस में वांछित अभियुक्त कार्तिकेय पटेल पुत्र स्व0 गणेश प्रसाद निवासी ग्राम महगांव, थाना राजातालाब, वाराणसी, उम्र लगभग 25 वर्ष को गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्त के कब्जे से चोरी की एक बैटरी बरामद होने पर थाना राजातालाब पुलिस द्वारा धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई।
पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि उसने दो दिन पूर्व जक्खिनी गांव में खड़े एक ट्रैक्टर से उक्त बैटरी चोरी की थी तथा उसे बेचने के लिए जा रहा था, तभी पुलिस टीम द्वारा उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण :
कार्तिकेय पटेल पुत्र स्व0 गणेश प्रसाद,निवासी – ग्राम महगांव, थाना राजातालाब, वाराणसी उम्र – लगभग 25 वर्ष
बरामदगी का विवरण :
01 अदद बैटरी (LIV Gard)
पंजीकृत अभियोग :- मु0अ0सं0 089/2026 धारा 303(2) बीएनएस थाना राजातालाब, कमिश्नरेट वाराणसी।
अपराधिक इतिहास :
1. मु0अ0सं0 0187/2018 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना रोहनिया, वाराणसी
2. मु0अ0सं0 240/2022 धारा 379/411 भादवि थाना राजातालाब, वाराणसी
3. मु0अ0सं0 0037/2023 धारा 379/411 भादवि थाना राजातालाब, वाराणसी
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरण :
1. उ0नि0 राम बिलास यादव थाना राजातालाब, कमिश्नरेट वाराणसी
2. उ0नि0 आनन्द कुमार पाण्डेय थाना राजातालाब, कमिश्नरेट वाराणसी
3. उ0नि0 चन्दन थाना राजातालाब, कमिश्नरेट वाराणसी
4. का0 मंतोष कुमार थाना राजातालाब, कमिश्नरेट वाराणसी
5. रि0का0 हर्ष त्रिपाठी थाना राजातालाब, कमिश्नरेट वाराणसी
सोशल मीडिया सेल
पुलिस उपायुक्त
गोमती जोन कमिश्नरेट
वाराणसी ।
रिपोर्ट- अश्वनी जायसवाल..