वाराणसी थाना रामनगर पुलिस द्वारा गौ तस्करी से संबंधित मुकदमें में वांछित 01 अभियुक्त गिरफ्तार
वाराणसी थाना रामनगर पुलिस द्वारा गौ तस्करी से संबंधित मुकदमें में वांछित 01 अभियुक्त गिरफ्तार
पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी के निर्देश पर पशु क्रूरता व गौ तस्करी पर पूर्णतः अंकुश लगाने तथा गौतस्करी में लिप्त अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस उपायुक्त जोन काशी कमिश्नरेट वाराणसी के निर्देशन में, अपर पुलिस उपायुक्त जोन काशी कमिश्नरेट वाराणसी के पर्यवेक्षण में, सहायक पुलिस आयुक्त कोतवाली व प्रभारी निरीक्षक रामनगर के कुशल नेतृत्व में दिनांक 02.06.2026 को रामनगर पुलिस द्वारा थाना रामनगर पर पंजीकृत मु0अ0सं0-0055/2026 धारा 3/5A/5B/8 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु कुरता निवारण अधिनियम से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त सोनू उर्फ मो० अजीम पुत्र स्व० सरफुद्दीन निवासी-ग्राम रेवसा थाना-अलीनगर चन्दौली, उम्र 28 वर्ष को गिरफ्तार किया गया। आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
घटनाक्रम का विवरण- थाना रामनगर पर पंजीकृत मु0अ0सं0-055/2026 धारा 3/5A/5B/8 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु कुरता निवारण अधिनियम से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त सोनू उर्फ मो० अजीम पुत्र स्व० सरफुद्दीन निवासी-ग्राम रेवसा थाना-अलीनगर चन्दौली, उम्र 28 वर्ष को रामनगर पुलिस द्वारा लगातार दबिश व तलाश की कार्यवाही के क्रम में दिनांक 02.06.2026 को मुखबिर खास की सूचना के आधार पर मोदी स्कूल तिराहे के पास से गिरफ्तार किया गया। अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
पूछताछ विवरण-अभियुक्त उपरोक्त पूछताछ में अपना जुर्म स्वीकार करते हुए बता रहा है कि मैं गौतस्करी वाले
वाहनों को चलाता हूँ तथा गौतस्करी वाले वाहनों को लाने ले जाने में ज्यादा मुनाफा मिलता है इससे जो पैसे मिलते हैं अपना और अपने परिवार का जीवन यापन करता हूँ।
गिरफ्तारी का दिनांक व स्थान- दिनांक 02.06.2026, स्थान- मोदी स्कूल तिराहे के पास, थाना क्षेत्र रामनगर, वाराणसी।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-सोनू उर्फ मो० अजीम पुत्र स्व० सरफुद्दीन निवासी-ग्राम रेवसा थाना-अलीनगर चन्दौली, उम्र 28 वर्ष।
आपराधिक इतिहास -
1. मु0अ0सं0-0055/2026 धारा 3/5A/5B/8 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रुरता निवारण अधिनियम थाना रामनगर, कमि० वाराणसी।
2. मु0अ0सं0-0001/2026 धारा 3 (1) गैंगेस्टर एक्ट थाना लालगंज जनपद मिर्जापुर।
3. मु0अ0सं0- 0190/2025 धारा 3/5A/5B/8 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रूरता निवारण अधिनियम, थाना लालगंज, जनपद मिर्जापुर।
4. मु0अ0सं0-0006/2024 धारा 363/376 भा०द०वि० व 5j (ii), 6 पोक्सो एक्ट व 3 (2) (V) SC/ST ACT थाना अलीनगर, जनपद चन्दौली।
5. मु0अ0सं0-0238/2022 धारा 3(1) गैंगेस्टर एक्ट थाना चन्दौली जनपद चन्दौली।
6. मु0अ0सं0- 0152/2021 धारा 3/5A/5B/8 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रुरता निवारण अधिनियम थाना चन्दौली जनपद चन्दौली।
7. मु0अ0सं0-0333/2018 धारा 379/411 भा०द०वि० थाना मुगलसराय, जनपद चन्दौली
गिरफ्तारी करने वाली पलिस टीम का विवरण -
1. प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार मिश्र थाना रामनगर कमिश्नरेट वाराणसी।
2. उ0नि0 जय प्रकाश सिंह, थाना रामनगर वाराणसी।
3. उ0नि0 देवेन्द्र कुमार गुप्ता, थाना रामनगरवाराणसी।
4. उ0नि0 पंकज कुमार मिश्रा, थाना रामनगर वाराणसी।
5. हे0का0 रविन्द्र सिंह, थाना रामनगर कमि० वाराणसी।
सोशल मीडिया सेल
पुलिस उपायुक्त
काशी जोन कमिश्नरेट वाराणसी
वाराणसी थाना सिगरा पुलिस द्वारा साइबर ठगी के शिकार हए दो पीडित व्यक्तियों को क्रमशः एक लाख तीस हजार व बावन हजार रुपए उनके बैंक खाते में रिफण्ड कराया गया
पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी मोहित अग्रवाल एवं जिलाधिकारी वाराणसी सत्येन्द्र कुमार ने पारदर्शिता एवं सुरक्षा के साथ पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा सम्पन्न कराए जाने हेतु अधिकारियों को किया ब्रीफ