•   Sunday, 12 Jul, 2026
Varanasi Ramnagar police arrested the accused who had abducted a minor girl the victim was recovered.

वाराणसी थाना रामनगर पुलिस द्वारा नाबालिग लड़की को भगा ले जाने वाला अभियुक्त गिरफ्तार, पीडिता बरामद

Generic placeholder image
  Varanasi ki aawaz

वाराणसी थाना रामनगर पुलिस द्वारा नाबालिग लड़की को भगा ले जाने वाला अभियुक्त गिरफ्तार, पीडिता बरामद

पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी के निर्देश पर अपराध व अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस उपायुक्त जोन काशी के निर्देशन में, अपर पुलिस उपायुक्त जोन काशी के पर्यवेक्षण में, तथा सहायक पुलिस आयुक्त कोतवाली व प्रभारी निरीक्षक रामनगर के नेतृत्व में थाना रामनगर पुलिस द्वारा मुखबिर सूचना के आधार पर मु0अ0सं0- 0175/2026, धारा- 137(2), 87, 351(2) बीएनएस से संबंधित अभियुक्त राजा साहनी पुत्र शिवपूजन साहनी निवासी ग्राम सूजाबाद थाना रामनगर वाराणसी उम्र 21 वर्ष को दिनांक 11/07/2026 को आर्मी ग्राउंड सूजाबाद के पास अवधूत भगवान आश्रम समाधि स्थल के पास से गिरफ्तार कर नाबालिक पीडिता को बरामद किया गया। 
उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के संबंध में थाना रामनगर पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तारी का दिनांक, समय व स्थान दिनांक 11/07/2026, समय 13.10 बजे, स्थान- आर्मी ग्राउंड सूजाबाद के पास अवधूत भगवान आश्रम समाधि स्थल के पास थाना रामनगर कमिश्नरेट वाराणसी।

गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण- राजा साहनी पुत्र शिवपूजन साहनी निवासी ग्राम सूजाबाद थाना रामनगर वाराणसी उम्र 21 वर्ष ।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम का विवरण -

1. संजय कुमार मिश्र प्रभारी निरीक्षक थाना रामनगर कमिश्नरेट वाराणसी।

2. उ0नि0 वीरेन्द्र मौर्य सूजाबाद थाना रामनगर कमिश्ररेट वाराणसी।

3. हे0का0 धीरेन्द्र दीक्षित थाना रामनगर कमिश्नरेट वाराणसी।

4. रि0का0 अखिलेश कुमार थाना रामनगर कमिश्नरेट वाराणसी।

सोशल मीडिया सेल 
पुलिस उपायुक्त 
काशी जोन कमिश्नरेट वाराणसी।

रिपोर्ट- युवराज जायसवाल.. वाराणसी
Comment As:

Comment (0)