•   Saturday, 29 Aug, 2026
Varanasi Rohaniya police arrested one named accused in the case of luring a minor girl on the pretex

वाराणसी थाना रोहनियां पुलिस द्वारा किशोरी को शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर ले जाने व दुष्कर्म के मामले में 1 नफर नामजद अभियुक्त गिरफ्तार

Generic placeholder image
  Varanasi ki aawaz

वाराणसी थाना रोहनियां पुलिस द्वारा किशोरी को शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर ले जाने व दुष्कर्म के मामले में 1 नफर नामजद अभियुक्त गिरफ्तार

पुलिस आयुक्त वाराणसी द्वारा गुमशुदा/अपहृता की बरामदगी तथा वांछित/फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस उपायुक्त वरुणा ज़ोन के निर्देशन मे, अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा ज़ोन के पर्यवेक्षण में व सहायक पुलिस आयुक्त रोहनियां के कुशल नेतृत्व में थाना रोहनियां पुलिस टीम द्वारा "ऑपरेशन चक्रव्यूह" के तहत मुखबिर की सूचना पर मु०अ०सं० 0273/2026 धारा 137(2), 87, 64 (1) बी0एन0एस० व ८ पॉक्सो एक्ट थाना रोहनियां कमि० वाराणसी से संबंधित 01 नफर नामजद अभियुक्त प्रदीप पुत्र रमेश कुमार निवासी ग्राम आपी थाना जन्सा कमि० वाराणसी को आज दिनांक 28.08.2026 समय करीब 06.19 बजे, थाना रोहनियां क्षेत्रांतर्गत बलवन्त सिंह डिग्री कालेज के पास सुईचक गंजारी रोड से गिरफ्तार किया गया। उक्त के सम्बन्ध में थाना रोहनियां पुलिस द्वारा अग्रेतर विधिक कार्यवाही की जा रही है।

घटना का विवरण-

दिनांक 21.08.2026 को वादिनी मुकदमा/प्रार्थिनी द्वारा थाना रोहनियां पर, प्रतिवादी द्वारा वादिनी की नाबालिग पुत्री उम्र करीब 16 वर्ष को शादी का झांसा देकर बहला फुसला कर ले जाने के संबंध में प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना रोहनियां द्वारा सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर विवेचना उ0नि0 अनुज कुमार सिंह द्वारा संपादित की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-

प्रदीप पुत्र रमेश कुमार निवासी ग्राम आपी थाना जन्सा कमि० वाराणसी उम्र करीब 21 वर्ष ।

गिरफ्तारी/बरामदगी का स्थान, दिनांक व समय-

थाना रोहनियां क्षेत्रांतर्गत बलवन्त सिंह डिग्री कालेज के पास सुईचक गंजारी रोड से, दिनांक 28.08.2026 समय करीब 06.19 बजे ।

आपराधिक इतिहास-

मु0अ0सं0 0273/2026 धारा 137(2), 87, 64 (1) बी0एन0एस0 व ८ पॉक्सो एक्ट थाना रोहनियां कमि० वाराणसी।

गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम का विवरण-

1. प्रभारी निरीक्षक राजू सिंह थाना रोहनियां कमि० वाराणसी।

2. उ0नि0 अनुज कुमार सिंह थाना रोहनियां कमि० वाराणसी।

3. का0 ओमप्रकाश सिंह थाना रोहनियां कमि० वाराणसी।

4. का0 राहुल कुमार थाना रोहनियां कमि० वाराणसी।

5. का0 अनुपम सिंह थाना रोहनियां कमि० वाराणसी।

रिपोर्ट- युवराज जायसवाल.. वाराणसी
Comment As:

Comment (0)