•   Thursday, 21 May, 2026
Varanasi Rohaniya police arrested the wanted named accused in the case of luring and taking away a t the kidnapped/victim was recovered safely.

वाराणसी थाना रोहनियां पुलिस द्वारा किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में वांछित नामजद अभियुक्त गिरफ्तार, अपहृता/पीड़िता सकुशल बरामद

Generic placeholder image
  Varanasi ki aawaz

वाराणसी थाना रोहनियां पुलिस द्वारा किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में वांछित नामजद अभियुक्त गिरफ्तार, अपहृता/पीड़िता सकुशल बरामद

पुलिस आयुक्त वाराणसी द्वारा गुमशुदा/अपहृता की बरामदगी तथा वांछित/फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के निर्देशन में, अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के पर्यवेक्षण में व सहायक पुलिस आयुक्त रोहनियां के कुशल नेतृत्व में थाना रोहनियां पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर बड़ी सफलता प्राप्त की गई है।

आज दिनांक 21.05.2026 को समय करीब 08.50 बजे थाना मिर्जामुराद क्षेत्रांतर्गत कछवां बाईपास से मु0अ0सं0-148/2026 धारा 137(2), 87 बी0एन0एस0 थाना रोहनियां कमिश्नरेट वाराणसी से संबंधित वांछित नामजद अभियुक्त गोविन्द कुमार उर्फ बाबू पुत्र जुगनू निवासी ग्राम बच्छाँव, थाना रोहनियां, कमिश्नरेट वाराणसी को गिरफ्तार किया गया तथा अपहृता/पीड़िता को सकुशल बरामद किया गया। उक्त सम्बन्ध में थाना रोहनियां पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

घटना का विवरण:

दिनांक 17.05.2026 को वादी द्वारा थाना रोहनियां पर लिखित प्रार्थना पत्र दिया गया कि वादी की नाबालिग पुत्री, उम्र करीब 17 वर्ष, को अभियुक्त बहला-फुसलाकर कहीं ले गया है। 
प्राप्त सूचना के आधार पर थाना रोहनियां पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया, जिसकी विवेचना उ0नि0 अमित सिंह द्वारा सम्पादित की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण: 

गोविन्द कुमार उर्फ बाबू पुत्र जुगनू निवासी ग्राम बच्छाँव, थाना रोहनियां, कमिश्नरेट वाराणसी, उम्र करीब 22 वर्ष।

गिरफ्तारी/बरामदगी का स्थान, दिनांक व समय: 
थाना मिर्जामुराद क्षेत्रांतर्गत कछवां बाईपास से, दिनांक 21.05.2026 को समय करीब 08.50 बजे।

बरामदगी का विवरण:  

मुकदमा उपरोक्त से संबंधित अपहृता/पीड़िता, उम्र करीब 17 वर्ष, सकुशल बरामद।

आपराधिक इतिहास: 

1. मु0अ0सं0-148/2026 धारा 137(2)/87 बी0एन0एस0 थाना रोहनियां, कमिश्नरेट वाराणसी।

गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम:

1. प्रभारी निरीक्षक राजू सिंह, थाना रोहनियां, कमिश्नरेट वाराणसी  
2. उ0नि0 अमित सिंह, थाना रोहनियां, कमिश्नरेट वाराणसी  
3. उ0नि0 धर्मेन्द्र राजपूत, थाना रोहनियां, कमिश्नरेट वाराणसी  
4. हे0का0 अमरनाथ यादव, थाना रोहनियां, कमिश्नरेट वाराणसी  
5. हे0का0 चन्द्रदीप मौर्या, थाना रोहनियां, कमिश्नरेट वाराणसी  
6. म0का0 सरस्वती देवी, थाना रोहनियां, कमिश्नरेट वाराणसी  

मीडिया सेल
पुलिस उपायुक्त  
वरुणा जोन, कमिश्नरेट वाराणसी

रिपोर्ट- युवराज जायसवाल.. वाराणसी
Comment As:

Comment (0)