•   Thursday, 16 Jul, 2026
Varanasi Sarnath police arrested one accused with 19 grams of illegal heroin.

वाराणसी थाना सारनाथ पुलिस द्वारा अवैध हेरोइन 19 ग्राम के साथ 1 नफर अभियुक्त गिरफ्तार

Generic placeholder image
  Varanasi ki aawaz

वाराणसी थाना सारनाथ पुलिस द्वारा अवैध हेरोइन 19 ग्राम के साथ 1 नफर अभियुक्त गिरफ्तार

पुलिस आयुक्त वाराणसी द्वारा अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस उपायुक्त वरुणा ज़ोन के निर्देशन मे, अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के पर्यवेक्षण में एवं सहायक पुलिस आयुक्त सारनाथ के कुशल नेतृत्व में थाना सारनाथ पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर 01 नफर अभियुक्त मूरत राजभर उर्फ कुत्तू राजभर पुत्र मुन्ना राजभर निवासी पैगम्बरपुर कुआँ के पास थाना सारनाथ कमि० वाराणसी को दिनांक 15.07.2026 को समय करीब 23.40 बजे कुल 19 ग्राम अवैध हेरोइन के साथ थाना सारनाथ क्षेत्रांतर्गत त्रिदेव अपार्टमेंट के पास से गिरफ्तार किया गया। उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना सारनाथ पर मु0अ0सं0 0380/2026 धारा 8/21 एन०डी०पी०एस० एक्ट पंजीकृत कर अग्रेतर विधिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-

मूरत राजभर उर्फ कुत्तू राजभर पुत्र मुन्ना राजभर निवासी पैगम्बरपुर कुआँ के पास थाना सारनाथ कमि० वाराणसी उम्र करीब 19 वर्ष ।

गिरफ्तारी/बरामदगी का स्थान, दिनांक व समय-

थाना सारनाथ क्षेत्रांतर्गत त्रिदेव अपार्टमेंट के पास से, दिनांक 15.07.2026, समय करीब 23.40 बजे ।

बरामदगी का विवरण-

कुल 19 ग्राम नाजायज हेरोईन व 1350/- रुपये नगद बरामद।

आपराधिक इतिहास-

मु0अ0सं0 0380/2026 धारा 8/21 एन0डी0पी0०एस० थाना सारनाथ कमिश्नरेट वाराणसी।

गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम का विवरणः-

1. थानाध्यक्ष पंकज कुमार त्रिपाठी थाना सारनाथ कमि० वाराणसी।

2. उ0नि0 अनुज कुमार शुक्ला थाना सारनाथ कमि० वाराणसी।

3. उ0नि0 अमरजीत कुमार थाना सारनाथ कमि० वाराणसी।

4. हे0का0 दिलीप कुमार यादव थाना सारनाथ कमि० वाराणसी।

5. हे0का0 पंकज कुमार सिंह थाना सारनाथ कमि० वाराणसी।

6. का0 सुमित कुमार सिंह थाना सारनाथ कमि० वाराणसी।

रिपोर्ट- युवराज जायसवाल.. वाराणसी
Comment As:

Comment (0)