•   Friday, 03 Jul, 2026
Varanasi Sarnath police station takes action under Gangster Act against 10 accused including gang le

वाराणसी थाना सारनाथ पुलिस द्वारा कोडीन युक्त कफ सिरप तस्करी प्रकरण में गैंग लीडर सहित 10 अभियुक्तों के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट में कार्यवाही

Generic placeholder image
  Varanasi ki aawaz

वाराणसी थाना सारनाथ पुलिस द्वारा कोडीन युक्त कफ सिरप तस्करी प्रकरण में गैंग लीडर सहित 10 अभियुक्तों के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट में कार्यवाही

पुलिस आयुक्त वाराणसी द्वारा अपराधों की रोकथाम एवं अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी नियंत्रण हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के निर्देशन, अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के नेतृत्व तथा सहायक पुलिस आयुक्त सारनाथ व थानाध्यक्ष सारनाथ के पर्यवेक्षण में थाना सारनाथ पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।

थाना सारनाथ पर पंजीकृत मु0अ0सं0 0623/2025 धारा 318(4), 338, 336(3), 340(2), 208, 319(2), 61(2) बी0एन0एस0 व 8, 21, 25, 29, 26(डी) एन0डी0पी0एस0 एक्ट से संबंधित कोडीन युक्त कफ सिरप की अवैध तस्करी के प्रकरण में विवेचना पूर्ण कर अभियुक्तगण के विरुद्ध आरोप पत्र मा0 न्यायालय प्रेषित किया जा चुका है।

उक्त प्रकरण में गैंग लीडर लोकेश अग्रवाल पुत्र प्रदीप अग्रवाल निवासी मोहनी कुंज महमूरगंज, थाना सिगरा, वाराणसी अपने सह-अभियुक्तगण के साथ मिलकर संगठित गिरोह बनाकर कोडीन युक्त कफ सिरप की अवैध तस्करी व भण्डारण कर आर्थिक, भौतिक व अनुचित लाभ अर्जित कर रहा था। 
गिरोह के सदस्य अवैध धन को अपनी शानो-शौकत एवं भोग-विलास में खर्च करते थे।

पुलिस आयुक्त के अनुमोदन उपरान्त उक्त सभी 10 अभियुक्तगण के विरुद्ध थाना सारनाथ पर मु0अ0सं0 351/2026 धारा 3(1) उत्तर प्रदेश गिरोह बन्द एवं समाज विरोधी क्रिया कलाप (निवारण) अधिनियम, 1986 पंजीकृत कर कड़ी वैधानिक कार्यवाही की गई है।

गिरफ्तार/नामजद अभियुक्तगण:-
1. लोकेश अग्रवाल (गैंग लीडर) पुत्र प्रदीप अग्रवाल, निवासी महमूरगंज, थाना सिगरा, वाराणसी, उम्र 32 वर्ष।
2. विष्णू कुमार पाण्डेय पुत्र संजय कुमार पाण्डेय, निवासी तिसरिया परशुराम, थाना सारनाथ, वाराणसी, उम्र 27 वर्ष।
3. प्रतीक कुमार पुत्र स्व0 हरि नारायन गुजराती, निवासी स्टेट बैंक कालोनी पाण्डेयपुर, थाना लालपुर, वाराणसी, उम्र 53 वर्ष।
4. सुरेशचन्द्र गुप्ता पुत्र मोतीलाल गुप्ता, निवासी प्रीतम नगर, थाना धूमनगंज, प्रयागराज, उम्र 55 वर्ष।
5. फैजुर रहमान पुत्र जमीरुल रहमान, निवासी आशियाना आजाद नगर, थाना करेली, प्रयागराज, उम्र 43 वर्ष।
6. विनोद अग्रवाल पुत्र स्व0 बालकिशन अग्रवाल, निवासी पटकापुर नगर, थाना फीलखाना, कानपुर, उम्र 58 वर्ष।
7. सत्येन्द्र कुमार साहू पुत्र स्व0 मुन्नूलाल, निवासी मालवीय नगर, थाना मुठ्ठीगंज, प्रयागराज, उम्र 48 वर्ष।
8. मो0 सैफ पुत्र मो0 अनीस, निवासी शाहगंज, थाना शाहगंज, प्रयागराज, उम्र 45 वर्ष।
9. आकाश पाठक पुत्र प्रकाश चन्द्र पाठक, निवासी सिद्धमाता गली गोलघर, थाना कोतवाली, वाराणसी, उम्र 37 वर्ष।
10. मनीष कुमार सिंह पुत्र वीरेन्द्र सिंह, निवासी न्यू कालोनी सिघडिया, खोराबार, गोरखपुर।

आपराधिक इतिहास:- उक्त गिरोह के सदस्यों के विरुद्ध थाना सारनाथ, कोतवाली व रोहनिया कमिश्नरेट वाराणसी में एनडीपीएस एक्ट व बीएनएस की सुसंगत धाराओं में कई अभियोग पूर्व से पंजीकृत हैं। 
गैंग लीडर सहित कई अभियुक्तों के विरुद्ध पूर्व में भी गैंगस्टर एक्ट की कार्यवाही की जा चुकी है।

सोशल मीडिया सेल
पुलिस उपायुक्त
वरुणा जोन, कमिश्नरेट वाराणसी।

रिपोर्ट- युवराज जायसवाल.. वाराणसी
Comment As:

Comment (0)