वाराणसी थाना सिगरा पुलिस द्वारा चोरी करने वाला 1 अभियुक्त, चोरी के सामान के साथ गिरफ्तार
वाराणसी थाना सिगरा पुलिस द्वारा चोरी करने वाला 1 अभियुक्त, चोरी के सामान के साथ गिरफ्तार
पुलिस आयुक्त द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस उपायुक्त काशी जोन के निर्देशन में, अपर पुलिस उपायुक्त काशी जोन के पर्यवेक्षण में, सहायक पुलिस आयुक्त चेतगंज व प्रभारी निरीक्षक थाना सिगरा के कुशल नेतृत्व में थाना सिगरा पुलिस टीम द्वारा विद्युत विभाग के अधिकारी/कर्मचारी के निशानदेही के आधार पर सनबीम स्कूल नगर निगम सम्पूर्णानन्द स्टेडियम के पीछे लगे विद्युत विभाग के ट्रांसफार्मर से 630 के०वी०ए० परिवर्तक पर टैलेनिस यूनिट पर लगे पीतल को तोड़ कर चोरी करने वाला 01 अभियुक्त राहुल केशरी पुत्र मोहन केशरी निवासी म०नं० बी 20/105 भेलूपुर पानी की टंकी, थाना भेलूपुर जनपद वाराणसी को 07 अदद पीतल की गुल्ली, पोसिलिन की इंसुलेटर टुकडी में, 03 अदद मेटल क्लैम्प व 05 स्क्रू के साथ गिरफ्तार किया गया।
उक्त गिरफ्तारी/बरामदगी के संबंध में थाना सिगरा पर मु0अ0सं0-0142/2026 धारा- 303 (2), 317 (2) बीएनएस में अभियोग पंजीकृत किया गया। अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
घटना का विवरणः- अवगत कराना है कि आवेदक जो वर्तमान में 33/11 के0वी0 विद्युत उपकेन्द्र नगर निगम में
अवर अभि० के पद पर नियुक्त है के द्वारा प्रार्थना पत्र दिया गया कि दिनांक 18/04/2026 को दोपहर में मेरा कर्मचारी सनबीम स्कूल नगर निगम सम्पूर्णानन्द स्टेडियम के पीछे लगे विद्युत विभाग के ट्रांसफार्मर के पास से गुजर रहा था तो देखा कि 02 व्यक्ति टैलेनिस यूनिट को तोड़कर उसमें लगा हुआ पीतल चोरी कर रहे हैं तो उनके द्वारा एक व्यक्ति को चोरी करते व तोड़ते हुए पकड़ लिया जिसके कब्जे से 07 अदद पीतल की गुल्ली, पोसिलिन की इंसुलेटर टुकडी में, 03 अददु मेटल क्लैम्प व 05 स्क्रू बरामद हुआ। जिसके संबंध में थाना सिगरा पर मु0अ0सं0-0142/2026 धारा 303(2),317 (2) बीएनएस में अभियोग पंजीकृत किया गया। अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
पूछताछ अभियुक्तः- अभियुक्त उपरोक्त द्वारा पूछताछ पर बताया गया कि दिनांक-18.04.2026 को सनबीम
स्कूल नगर निगम सिगरा स्टेडियम के पीछे स्थित के०वी०ए० परिवर्तक पर लगे टैलेनिस यूनिट पर लगे पीतल के सामान को मैं और मेरा साथी गणेश पुत्र परसन्ना निवासी पानी टंकी भेलूपुर तोड़कर निकाल रहे थे। कि एक व्यक्ति जोकि विद्युत विभाग का कर्मचारी है के द्वारा मुझे पकड़ लिया गया और मेरा साथी भाग गया।
ये जो सामान मेरे पास हैं ये वही चोरी के सामान हैं तथा कुछ सामान मेरा साथी गणेश पुत्र परसन्ना लेकर भाग गया है। उक्त के संबंध में थाना सिगरा पर मु0अ0सं0-0142/2026 धारा 303(2), 317 (2) बीएनएस में अभियोग पंजीकृत किया गया है।
सम्बन्धित अभियोगःका विवरण -मु0अ0सं0-0142/2026 धारा-303 (2), 317 (2) बीएनएस थाना सिगरा कमिश्नरेट वाराणसी।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण- राहुल केशरी पुत्र मोहन केशरी निवासी म0नं0 बी 20/105 भेलूपुर पानी की टंकी, थाना भेलूपुर जनपद वाराणसी उम्र करीब 22 वर्ष ।
गिरफ्तारी का स्थान व दिनांक स्थान- सनबीम स्कूल नगर निगम सम्पूर्णानन्द स्टेडियम के पीछे लगे विद्युत विभाग के ट्रांसफार्मर के पास थाना सिगरा क्षेत्र, दिनांक 18/04/2026
बरामदगी का विवरण-
1. 07 पीतल की गुल्ली।
2. पोसिलिन की इंसुलेटर टुकड़ी में।
3. 03 मेटल क्लैम्प व 05 स्क्रू।
आपराधिक इतिहासः -
क्र०सं०
मु०अ०सं०
धारा थाना
2. 0132/2023
60 आबकारी अधि०
भेलूपुर 0153/2023
8/20 एनडीपीएस एक्ट भेलूपुर
3. 0142/2026
303(2),317 (2) बीएनएस सिगरा
गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम का विवरण-
1. संजय कुमार मिश्रा प्रभारी निरीक्षक थाना सिगरा कमिश्नरेट वाराणसी।
2. उ0नि0 पंकज पाण्डेय चौ०प्र० नगर निगम थाना सिगरा कमिश्नरेट वाराणसी।
3. उ0नि0 सुधीर कुमार अग्रहरी थाना सिगरा कमिश्नरेट वाराणसी।
4. उ0नि0 अभय गुप्ता थाना सिगरा कमिश्नरेट वाराणसी।
5. आरक्षी पंकज यादव थाना सिगरा कमिश्नरेट वाराणसी।
सोशल मीडिया सेल
पुलिस उपायुक्त काशी जोन कमिश्नरेट वाराणसी
रिपोर्ट- युवराज जायसवाल.. वाराणसी
वाराणसी थाना लालपुर पाण्डेयपुर पुलिस टीम द्वारा मकान का ताला तोड़कर चोरी करने के मामले में वांछित अभियुक्त आजम खान गिरफ्तार, कब्जे से चोरी का माल (विभिन्न प्रकार का विद्युत सामान) बरामद