•   Thursday, 02 Jul, 2026
Varanasi Sigra police arrested the accused of stealing mobile phones of tourists and general public 13 Android mobile phones and 2 keypad mobile phones.

वाराणसी थाना सिगरा पुलिस द्वारा पर्यटकों व आम जनता का मोबाइल चोरी करने वाला अभियुक्त मय चोरी की कुल 15 मोबाइल 13 एण्ड्रायड मोबाइल फोन व 2 की पैड मोबाइल फोन सहित गिरफ्तार

Generic placeholder image
  Varanasi ki aawaz

वाराणसी थाना सिगरा पुलिस द्वारा पर्यटकों व आम जनता का मोबाइल चोरी करने वाला अभियुक्त मय चोरी की "कुल 15 मोबाइल" 13 एण्ड्रायड मोबाइल फोन व 2 की पैड मोबाइल फोन सहित गिरफ्तार

पुलिस आयुक्त द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस उपायुक्त काशी जोन व सहायक पुलिस आयुक्त चेतगंज के कुशल नेतृत्व में थाना सिगरा पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 0278/2026 धारा 303(2),317(2)बीएनएस थाना सिगरा कमिश्नरेट वाराणसी से सम्बन्धित अभियुक्त मो0 शमशाद पुत्र फारूक निवासी ग्राम भितवारिया कलाँ सोनपुर थाना हर्रैया जनपद बलरामपुर उम्र 25 वर्ष को कैन्ट रेलवे प्लेट फार्म नम्बर 10-11 के बगल माल गोदाम के पीछे थाना सिगरा क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया । उक्त गिरफ्तारी के सम्बन्ध में थाना सिगरा पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

घटना का संक्षिप्त विवरणः-

आवेदक श्री सागर मिश्रा पुत्र इंद्रबली मिश्रा निवासी म0न0 1087/A बाबा जी का बाग दरियाबाद थाना  दरियाबाद जनपद प्रयागराज द्वारा लिखित सूचना दिया कि वे वाराणसी घूमने आये थे वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन के सामने फ्लाई ओवर के नीचे बैठे थे कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनकी जेब से मोबाइल चुरा लिया । उनका मोबाइल OPPO A57 कंपनी रंग लाल जिसका IMEI NO. (1) 869663047510651, (2) 869663047510644 है, जिसके सम्बन्ध में थाना सिगरा कमिश्नरेट वाराणसी पर अभियोग पंजीकृत है । उक्त के सम्बन्ध में थाना सिगरा पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की जा रही है । 

सम्बन्धित अभियोगः-

मु0अ0सं0 0278/2026 धारा 303(2),317(2) बीएनएस थाना सिगरा कमिश्नरेट वाराणसी ।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता व उम्र-

मो0 शमशाद पुत्र फारूक निवासी ग्राम भितवारिया कलाँ सोनपुर थाना हर्रैया जनपद बलरामपुर उम्र 25 वर्ष । 

गिरफ्तारी का स्थान, दिनांक व समय-

कैन्ट रेलवे प्लेट फार्म नम्बर 10-11 के बगल माल गोदाम के पीछे थाना सिगरा क्षेत्र दिनांक 30/06/2026 ।

बरामदगी का विवरण- (कुल 15 अदद मोबाइल फोन अनुमानित कीमत करीब 2,20,000/-रू0 )

1- 13 एण्ड्रायड मोबाइल फोन भिन्न- भिन्न कंपनियों ।

2- 02 की-पैड मोबाइल फोन ।

गिरफ्तारी/सराहनीय कार्य करने वाली पुलिस टीम का विवरण-

1. शिवाकान्त मिश्र प्रभारी निरीक्षक थाना सिगरा कमिश्नरेट वाराणसी ।

2. उ0नि0 विकास सिंह चौकी प्रभारी रोडवेज थाना सिगरा कमिश्नरेट वाराणसी ।

3. उ0नि0 प्रशान्त कुमार बन्धु थाना सिगरा कमिश्नरेट वाराणसी ।  

4. उ0नि0 दुर्गा प्रसाद थाना सिगरा कमिश्नरेट वाराणसी ।

5. हे0का0 प्रेम कुमार द्विवेदी थाना सिगरा कमिश्नरेट वाराणसी ।

6. हे0का0 ओम प्रकाश यादव थाना सिगरा कमिश्नरेट वाराणसी ।  

7. हे0का0 उमेश चंद्र भारती थाना सिगरा कमिश्नरेट वाराणसी ।

8. हे0का0 अनन्त सिंह थाना सिगरा कमिश्नरेट वाराणसी ।

9. का0 अजीत गौड़ थाना सिगरा कमिश्नरेट वाराणसी ।

रिपोर्ट- युवराज जायसवाल.. वाराणसी
Comment As:

Comment (0)