•   Saturday, 16 May, 2026
Varanasi Sigra police arrested the accused who broke into the house and committed theft the stolen goods were recovered.

वाराणसी थाना सिगरा पुलिस द्वारा घर में घुसकर चोरी करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार, चोरी हुआ सामान बरामद

Generic placeholder image
  Varanasi ki aawaz

वाराणसी थाना सिगरा पुलिस द्वारा घर में घुसकर चोरी करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार, चोरी हुआ सामान बरामद

पुलिस आयुक्त वाराणसी द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस उपायुक्त काशी जोन के निर्देशन में, अपर पुलिस उपायुक्त जोन काशी के पर्यवेक्षण में व सहायक पुलिस आयुक्त चेतगंज व प्रभारी निरीक्षक सिगरा के नेतृत्व में थाना सिगरा पुलिस द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर थाना क्षेत्र सिगरा में घर का ताला तोड़कर चोरी करने से संबंधित पंजीकृत मु0अ0सं0- 152/2026, धारा 331(2), 305 (a) बीएनएस व बढोत्तरी धारा 317 (2) BNS से संबंधित अभियुक्त पंगा पुत्र रज्जन निवासी मकान नं0 223 कीडगंज मुहल्ला कृष्णा नगर प्रयागराज अस्थायी पता नवावगंज कानपुर नगर, नवाबगंज, सेन्ट्रल कानपुर को दिनांक- 15.05.2026 को लहरतारा पुल के नीचे गोल गुम्बद के पास से गिरफ्तार किया गया तथा कब्जे से चोरी गया माल बरामद किया गया। उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के संबंध में थाना सिगरा पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

घटना का विवरणः- दिनांक 23/04/2026 को वादिनी मुकदमा द्वारा अज्ञात चोर द्वारा घर का ताला तोड़ कर घर मे घुसकर चोरी कर लेने के संबंध में प्रार्थना पत्र दिया गया जिसके आधार पर थाना स्थानीय पर मु०अ०सं० 0152/2026 धारा 331 (3), 305 (a) बीएनएस पंजीकृत किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-

1. पंगा पुत्र रज्जन निवासी मकान नं0 223 कीडगंज मुहल्ला कृष्णा नगर प्रयागराज अस्थायी पता नवाबगंज कानपुर नगर, नवाबगंज, सेन्ट्रल कानपुर उम्र 23 वर्ष।

बरामदगी का विवरण- 1-एक पारदर्शी डब्बे में 1 अदद पीली धातु का हार है। 2-एक सफ़ेद छोटा पर्स जिसपर

शिखा ज्वेलर्स अंकित है उसमें एक जोड़ी पीली धातु के कान के झुमके हैं और 1 अदद सफ़ेद मोती का टूटा हुआ माला, 6 अदद 25 पैसे सिक्के, 10 अदद सफ़ेद धातु के छोटे सिक्के, 2 अदद 5 रुपय के सिक्के 3-एक हल्के भूरे रंग का पर्स जिसमे एक जोड़ी पीली धातु के टॉप्स, एक अदद मंगलसूत्र, 2 अदद 1 रुपए के बड़े पुराने सिक्के, 7 अदद 50 पैसे के सिक्के, 19 अदद 2 रुपए के सिक्के, 1 अदद 10 पैसे का सिक्का 4- एक गाढ़े भूरे सफ़ेद रंग का पर्स में 1 अदद पीली धातु का ब्रेसलेट, 1 अदद सफ़ेद धातु का ब्रेसलेट, 1 अदद पीली धातु का कान का टॉप्स, 1 अदद सफ़ेद धातु का का सिक्का जिसपर कन्हैया लाल सराफ ज्वेलर्स अंकित है, 1 अदद सफ़ेद धातु का सिक्का जिस पर देवी-देवता कि आकृती बनी है, 11 अदद एक रुपये के सिक्के, 16 अदद दो रुपये के सिक्के 5-कागज़ में लपेटा हुआ एक सुपाड़ी और एक अदद सीक्का जिस पर जार्ज सिक्स किंग एम्परर अंकित है। 6-एक अदद बाइक की चाभी और एक अदद कार की चाभी (maruti suzuki) और एक चाभी जिस पर 137 नम्बर अंकित है। 7-एक अदद लाल चुन्नी 8-एक कागज़ जिसमें दो सुपाड़ी एक काले धागे में बँधा हुआ तावीज़ 9-एक सफ़ेद काग़ज़ जिसमें तावीज़ है, दो अदद सफ़ेद धातु के छोटे लॉकेट, एक कागज़ पर श्याम नारायण केसरी एस 21/116-3 परेड कोठी कैण्ट दिवान होटल के सामने भागीरथ होटल के बग़ल में अंकित है रखा हुआ है। 10-एक अदद सफ़ेद धातु की लक्ष्मी जी की मूर्ती और एक अदद धातु का सिंहासन 11-एक पारदर्शी पाउच में एक जोड़ी कँगन 12-एक पेपर में लपेटा हुआ जुतिया 13-एक अदद धातु की कटोरी 14-एक Eva quartz कम्पनी की घड़ी 15-एक अदद धातु का कड़ा 16-एक सफ़ेद धातु की प्लेट 17-एक पारदर्शी प्लॉस्टिक पाउच जिसके अन्दर एक पर्ची जिस पर सुनील कुमार केसरी अहरौरा लिखा हुआ है तथा एक जोड़ीं सफ़ेद धातु की पायल एक अदद सफ़ेद धातु की बिछिया एक अदद सफ़ेद धातु का बाली रखा हुआ है। 18-एक सफ़ेद डब्बा बिना ढक्कन का 19-एक पेपर में लपेटा हुआ पीले रंग का धागा जिसमें तीन सफ़ेद रंग की लॉकेट जुड़ी हुई है 20-एक सफ़ेद धातु का टिफ़िन जिसमें सिंदूर रखा हुआ है 21-एक आयुर कम्पनी का सफ़ेद डब्बा जिसमें एक पेपर में लपेटा हुआ 1 रूपये का सिक्का, दूसरे पेपर में लपेटा हुआ एक 5 रूपये का सिक्का व एक रूपये का सिक्का सन उन्नीस सौ सैंतालिस का तीसरे पेपर में दो आदद एक रुपये के सिक्के व एक सफ़ेद धातु के पत्ते के आकार की वस्तु व एक अदद सफ़ेद धातु की ताबीज़ ।

गिरफ्तारी का दिनांक, समय व स्थान लहरतारा पुल के नीचे गोल गुम्बद के पास से दिनांक 15.05.2026 समय करीब 04.15 बजे ।

आपराधिक इतिहास-

1. मु0अ0सं0-0053/2020, धारा- 56 आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005, व धारा 188, 269, 270, 271 भा०द०वि०, धारा-3 महामारी अधिनियम, 1897 थाना चमनगंज, सेन्ट्रल, कमिश्नरेट कानपुर नगर।

2. मु0अ0सं0-0038/2026, धारा 115(2), 351(3), 352 BNS थाना कर्नलगंज, सेन्ट्रल कमिश्नरेट कानपुर नगर।

3. मु0अ0सं0-0531/2020, धारा 18, 20 स्वापक औषधि और मनःप्रभावी पदार्थ अधिनियम, 1985 थाना कल्यानपुर पश्चिमी कमिश्नरेट कानपुर नगर।

4. मु0अ0सं0-084/2019, धारा 379, 411 भा0द०वि० थाना नज़ीराबाद सेन्ट्रल कमिश्नरेट कानपुर नगर।

5. मु0अ0सं0-0448/2024, धारा- 313 बी. एन. एस थाना रावतपुर, पश्चिमी कमिश्नरेट कानपुर नगर।

6. मु0अ0सं0-0152/2026 धारा 331 (2), 305 (a) बीएनएस व बढोत्तरी धारा 317 (2) BNS थाना सिगरा कमि० वाराणसी।

गिरफ्तार/सराहनीय कार्य करने वाली पुलिस टीम का विवरण-

1. प्र0नि0 संजय कुमार मिश्रा थाना सिगरा कमिश्नरेट वाराणसी

2. उ0नि0 मो० जावेद अशरफ थाना सिगरा कमिश्नरेट वाराणसी

3. हे0का0 जितेन्द्र कुमार सिंह थाना सिगरा कमिश्नरेट वाराणसी

4. का0 मृत्युन्जय सिंह थाना सिगरा कमिश्नरेट वाराणसी।

5. रि0का0 अरविन्द कुमार थाना सिगरा कमिश्नरेट वाराणसी।

सोशल मीडिया सेल 
पुलिस उपायुक्त 
काशी जोन कमिश्नरेट वाराणसी ।

रिपोर्ट- युवराज जायसवाल.. वाराणसी
Comment As:

Comment (0)