•   Wednesday, 17 Jun, 2026
Varanasi Sigra police station arrested 03 accused with 33 pouches and 153 pouches and bottles totaling about 37 liters of illegal English liquor of different brands.

वाराणसी थाना सिगरा पुलिस द्वारा क्रमशः 33 पाउच व 153 पाउच व बोतल कुल करीब 37 लीटर अवैध अंगेजी शराब विभिन्न ब्राण्ड के साथ 03 अभियुक्तगण गिरफ्तार

Generic placeholder image
  Varanasi ki aawaz

वाराणसी थाना सिगरा पुलिस द्वारा क्रमशः 33 पाउच व 153 पाउच व बोतल कुल करीब 37 लीटर अवैध अंगेजी शराब विभिन्न ब्राण्ड के साथ 03 अभियुक्तगण गिरफ्तार

पुलिस आयुक्त द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस उपायुक्त काशी जोन के निर्देशन, अपर पुलिस उपायुक्त जोन काशी के पर्यवेक्षण में, सहायक पुलिस आयुक्त चेतगंज व प्रभारी निरीक्षक थाना सिगरा के कुशल नेतृत्व में थाना सिगरा पुलिस द्वारा मुखबिर खास की सूचना के आधार पर 03 अभियुक्तगण 1. लड्डु कुमार पुत्र राधेश्याम तिवारी निवासी ग्राम खैरहीं पोस्टतार, थाना अगिआँव जनपद भोजपूर बिहार उम्र करीब 22 वर्ष, को 33 पाउच (06 लीटर) अवैध शराब के साथ) तथा 2. कौशल कुमार पुत्र मोती लाल उर्फ रंजीत प्रसाद नि० ग्राम मोगलकुंआ, पोस्ट सोहसराय थाना सोहसराय जिला नालंदा बिहार उम्र करीब 30 वर्ष, व 3. चन्देश्वर पासवान पुत्र शम्भू पासवाना नि० ग्राम महाननपुर थाना दीपनगर, जिला नालंदा बिहार उम्र करीब 25 वर्ष को 153 पाउच (करीब 31 लीटर) अवैध शराब के साथ रोडवेज बस स्टैण्ड के पास थाना सिगरा क्षेत्र से दिनांक 17/06/2026 को गिरफ्तार किया गया। 
उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के संबंध में थाना सिगरा पर क्रमशः मु0अ0सं0-0254/2026 व मु0अ0सं0 0255/2026 धारा 60 आबकारी अधिनियम में अभियोग पंजीकृत किया गया। अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण-

1. लड्डु कुमार पुत्र राधेश्याम तिवारी निवासी ग्राम खैरहीं पोस्टतार, थाना अगिआँव जनपद भोजपूर बिहार उम्र करीब 22 वर्ष के कब्जे से 33 पाउच अंग्रेजी शराब । (सम्बन्धित अभियोग मु0अ0सं0 0254/2026)

2. कौशल कुमार पुत्र मोतीलाल उर्फ रंजीत प्रसाद नि० ग्राम मोगलकुंआ, पोस्ट सोहसराय थाना सोहसराय जिला नालंदा बिहार उम्र करीब 30 वर्ष ।

3. चन्देश्वर पासवान पुत्र शम्भू पासवाना नि० ग्राम महाननपुर थाना दीपनगर, जिला नालंदा बिहार उम्र करीब 25 वर्ष (अभियुक्त क्र0सं0 02 व 03 के कब्जे से 30.99 लीटर शराब विभिन्न ब्राण्ड की)। (सम्बन्धित अभियोग मु0अ0सं0 0255/2026)

बरामदगी का विवरण-

06.0 लीटर अंग्रेजी शराब । (मु0अ0सं0 0254/2026)

30.99 लीटर अंग्रेजी शराब विभिन्न ब्राण्ड की। (मु0अ0सं0 0255/2026)

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम का विवरण-

1. शिवाकान्त मिश्रा प्रभारी निरीक्षक थाना सिगरा कमिश्नरेट वाराणसी।

2. उ0नि0 प्रशान्त कुमार बन्धु थाना सिगरा वाराणसी

3. हे0का0 जितेन्द्र कुमार सिंह थाना सिगरा कमिश्नरेट वाराणसी।

4. हे0का0 प्रेम कुमार द्विवेदी थाना सिगरा कमिश्नरेट वाराणसी।

5. हे0का0 दिनेश कुमार थाना सिगरा कमिश्नरेट वाराणसी।

6. का0 अजीत कुमार थाना सिगरा कमिश्नरेट वाराणसी।

7. का0 कर्मजीत यादव थाना सिगरा कमिश्नरेट वाराणसी।

8. कां० गोविन्द कुमार थाना सिगरा कमिश्नरेट वाराणसी।

सोशल मीडिया सेल 
पुलिस उपायुक्त 
काशी जोन कमिश्नरेट वाराणसी

रिपोर्ट- युवराज जायसवाल.. वाराणसी
Comment As:

Comment (0)