वाराणसी थाना सिगरा पुलिस द्वारा अन्तर्जनपदीय वाहन चोरअभियुक्त को चोरी के विभिन्न मुकदमों से सम्बन्धित 4 मोटर साइकिल सहित गिरफ्तार किया गया
वाराणसी थाना सिगरा पुलिस द्वारा अन्तर्जनपदीय वाहन चोर/अभियुक्त को चोरी के विभिन्न मुकदमों से सम्बन्धित 04 मोटर साइकिल सहित गिरफ्तार किया गया
पुलिस आयुक्त द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस उपायुक्त काशी जोन के निर्देशन में, अपर पुलिस उपायुक्त काशी जोन के पर्यवेक्षण व सहायक पुलिस आयुक्त चेतगंज व प्रभारी निरीक्षक थाना सिगरा के कुशल नेतृत्व में थाना सिगरा पुलिस द्वारा मुखबिर सूचना के आधार पर अभियुक्त दिनेश कुमार वर्मा पुत्र कैलाश नाथ वर्मा निवासी ग्राम मझवा थाना कछवा जनपद मिर्जापुर उम्र करीब 30 वर्ष को दिनांक 19/07/2026 को लहरतारा क्रॉसिंग के बगल खाली जगह थाना सिगरा क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया तथा 04 अदद मोटरसाइकिल बरामद की गई। उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
घटना का विवरणः- आवेदक द्वारा दिनांक 30/04/2026 को थाना सिगरा पर लिखित सूचना दिया गया
कि वह नगर निगम, वाराणसी में कनिष्ठ लिपिक के पद पर कार्यरत है। प्रतिदिन की भाँति दिनांक 25.04.2026 को नगर निगम मुख्यालय के गेट के सामने शहीद उद्यान गेट के बगल में बाइक UP52 AK1286 (Super Splender) खड़ी किया था। आफिस समय समाप्त होने के पश्चात् जब बाइक लेने गया तो देखा कि उनकी बाइक UP52 AK1286 (Super Splender) मौके पर नहीं है, नगर निगम, वाराणसी के कैमरे के अवलोकन से ज्ञात हुआ कि अपरान्ह 02.18 बजे पर कोई अनजान व्यक्ति उक्त बाइक को ले गया है, जिसके सम्बन्ध में थाना सिगरा पर मु0अ0सं0 0160/2026 धारा 303(2) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता व उम्र- दिनेश कुमार वर्मा पुत्र कैलाश नाथ वर्मा निवासी ग्राम मझवा थाना कछवा जनपद मिर्जापुर उम्र करीब 30 वर्ष ।
गिरफ्तारी का स्थान, दिनांक व समय, स्थान दिनांक 19/07/2026 को लहरतारा क्रॉसिंग के बगल खाली जगह थाना सिगरा क्षेत्र ।
बरामदगी का विवरण-
1. UP 52 AK 1286 सुपर स्प्लेंडर रंग काला (मु0अ0सं0 0160/2026 थाना सिगरा से सम्बन्धित)
2. UP 65 FA 0432 हीरो स्प्लेंडर प्लस (मु0अ0सं0 0348/2026 थाना भेलूपुर से सम्बन्धित)
3. UP 65 EE 6184 स्प्लेंडर प्लस रंग काला (मु0अ0सं0 0368/2026 थाना भेलूपुर से सम्बन्धित)
4. UP 62 BZ 1052 स्प्लेंडर प्लस रंग काला (मु0अ0सं0 0348/2026 थाना लंका से सम्बन्धित)
आपराधिक इतिहासः -
अभियुक्त दिनेश कुमार वर्मा उपरोक्त
क्र.सं. मु०अ०सं०
धारा
थाना / जनपद
1. 0077/2025
2. 303(2), 317 (2) भा०न्या०सं०
सिगरा, कमि० वाराणसी
0080/2025
303(2),317(2),317(4),317(5),345(3) भा0 न्या0सं0
भेलूपुर, कमि० वाराणसी
3. 0107/2025
303(2),317(2),317 (4) भा0न्या०स०
लंका, कमि० वाराणसी
4. 0220/2025
317(2),317(4),317(5),318(4), 319(2),336(3), 338,340 (2) भा0न्या०सं०
औराई, जनपद भदोही
5. 0362/2025
3(1) उ० प्र० गिरोहबन्द समाज विरोधी क्रिया कलाप (निवारण) अधिनियम, 1986
औराई, जनपद भदोही
6. 0160/2026
7. 303(2),317(2),317 (4), 317 (5) भा0 न्या०सं०
सिगरा, कमि० वाराणसी
0348/2026
303(2),317 (2) भा०न्या०स०
भेलूपुर, कमि० वाराणसी
8. 0348/2026
303(2),317 (2) भा०न्या०सं०
लंका, कमि० वाराणसी
9. 0368/2026
303(2),317 (2) भा०न्या०सं०
भेलूपुर, कमि० वाराणसी
गिरफ्तार/सराहनीय कार्य करने वाली पुलिस टीम का विवरण-
1. शिवाकान्त मिश्र प्रभारी निरीक्षक थाना सिगरा कमिश्नरेट वाराणसी ।
2. उ0नि0 विकास सिंह, चौकी प्रभारी रोडवेज, थाना सिगरा, कमि० वाराणसी।
3. उ0नि0 सुधीर कुमार अग्रहरि थाना सिगरा कमिश्नरेट वाराणसी।
4. उ0नि0 दुर्गा प्रसाद थाना सिगरा कमिश्नरेट वाराणसी।
5. हे0का0 प्रेम कुमार द्विवेदी थाना सिगरा कमिश्नरेट वाराणसी।
6. हे0का0 जितेन्द्र कुमार सिंह थाना सिगरा कमिश्नरेट वाराणसी।
7. हे0का0 संतोष कुमार थाना सिगरा कमिश्नरेट वाराणसी।
8. हे0कां० जितेन्द्र सिंह थाना सिगरा कमिश्नरेट वाराणसी।
9. हे0का0 ब्रम्हदेव सिंह थाना सिगरा कमिश्नरेट वाराणसी।
10. कां0 मृत्युन्जय सिंह थाना सिगरा कमिश्नरेट वाराणसी।
सोशल मीडिया सेल
पुलिस उपायुक्त
काशी जोन कमिश्नरेट वाराणसी
रिपोर्ट- युवराज जायसवाल.. वाराणसी
हौशला बुलंद चोरों ने की गोदाम का ताला तोड़कर चोरी रामनगर पुलिस ने किया शातिर चोर को गिरफ्तार, निशानदेही पर चोरी का सामान चश्मे, सीसीटीवी कैमरे, वाइफाइ राउटर, पंखा, केबल व लोहे के सरिया पुलिस ने किया बरामद
मा0 न्यायालय अपर सिविल जज (जू0डी0), न्यायालय संख्या-09, वाराणसी द्वारा जारी एनबीडब्ल्यू/वारण्ट से संबंधित 9 वारण्टी अभियुक्त गिरफ्तार