वाराणसी थाना सिगरा पुलिस ने हत्या करने की नीयत से फायर करने वाले वांछित अभियुक्त को घटना में प्रयुक्त पिस्टल 32 बोर मय 01 जिन्दा कारतूस 32 बोर के साथ किया गिरफ्तार
हत्या करने की नीयत से फायर करने वाले वांछित अभियुक्त को घटना में प्रयुक्त पिस्टल 32 बोर मय 01 जिन्दा कारतूस 32 बोर के साथ थाना सिगरा पुलिस ने किया गिरफ्तार
पुलिस आयुक्त द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस उपायुक्त काशी जोन के निर्देशन में, अपर पुलिस उपायुक्त जोन काशी के पर्यवेक्षण में, सहायक पुलिस आयुक्त चेतगंज व प्रभारी निरीक्षक थाना सिगरा के कुशल नेतृत्व में थाना सिगरा पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0-0165/2026 धारा- 109 (1)/3(5) बीएनएस, 3/25/27 आर्म्स एक्ट व 7 आपराधिक कानून संशोधन अधि० थाना सिगरा कमिश्नरेट वाराणसी से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त यशस्वी ललित श्रीवास्तव पुत्र ललित श्रीवास्तव निवासी म0न0 सी 1731 राजाजीपुरम थाना तालकटोरा जनपद लखनऊ उम्र करीब 28 वर्ष को खरगपुर के कैलाशपुरी कालोनी में स्थित होटल शिमला ग्रांड के रुम नं0 201 से दिनांक 11/06/2026 को गिरफ्तार किया गया। आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
घटना का संक्षिप्त विवरणः- आवेदक/पीड़ित द्वारा लिखित तहरीर दिया गया था कि दिनांकः 04/05/2026 की रात्रि पीड़ित अपने घर के बाहर खड़ा था उसी वक्त अचानक एक सिल्वर/सफेद रंग की अल्टो कार से कुछ अज्ञात व्यक्ति जो फिराक लगाकर बैठे थे कि उनमें से एक व्यक्ति गाड़ी से उतरकर पीड़ित के ऊपर फायरिंग कर दिया गोलियों की आवाज सुनकर अगल बगल अफरा-तफरी का माहौल हो गया और लोग घर तथा दुकान के दरवाजे बंद करके भागने लगें। फिर पीड़ित द्वारा तत्काल जरिए दूरभाष उक्त घटना की सूचना डायल 112 पुलिस को दिया । सूचना पर मौके पर डायल 112 की पुलिस मौके पर पहुँचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया गया था। उक्त के सम्बन्ध में थाना सिगरा पर मु0अ0सं0-0165/2026 धारा 109 (1)/3 (5) बीएनएस, 3/25/27 आर्म्स एक्ट व 7 आपराधिक कानून संशोधन अधि० अभियोग पंजीकृत किया गया था। उक्त मुकदमें से संबंधित अभियुक्त यशस्वी ललित श्रीवास्तव पुत्र ललित श्रीवास्तव निवासी म0न0 सी 1731 राजाजीपुरम थाना तालकटोरा जनपद लखनऊ उम्र करीब 28 वर्ष को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण- यशस्वी ललित श्रीवास्तव पुत्र ललित श्रीवास्तव निवासी म0न0 सी 1731 राजाजीपुरम थाना तालकटोरा जनपद लखनऊ उम्र करीब 28 वर्ष ।
बरामदगीः -
01 पिस्टल 32 बोर नाजायज ।
01 जिंदा कारतूस 32 बोर ।
सम्बन्धित अभियोगः मु0अ0सं0- 0165/2026 धारा 109 (1)/3 (5) बीएनएस, 3/25/27 आर्म्स एक्ट व 7 आपराधिक कानून संशोधन अधि० थाना सिगरा कमिश्नरेट वाराणसी।
गिरफ्तारी का स्थान व दिनांकः खरगपुर के कैलाशपुरी कालोनी में स्थित होटल शिमला ग्रांड के रुम नं0 201 लखनऊ से दिनांक 11/06/2026 को।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम का विवरण-
1. शिवाकान्त मिश्र प्रभारी निरीक्षक थाना सिगरा कमिश्नरेट वाराणसी।
2. उ0नि0 पंकज कु० पाण्डेय चौ०प्र० नगर निगम थाना सिगरा कमिश्नरेट वाराणसी।
3. उ0नि0 सुधीर कुमार अग्रहरि थाना सिगरा कमिश्नरेट वाराणसी।
4. हे0का0 जितेन्द्र सिंह थाना सिगरा कमिश्नरेट वाराणसी।
5. का0 मृत्युन्जय सिंह थाना सिगरा कमिश्नरेट वाराणसी।
सोशल मीडिया सेल
पुलिस उपायुक्त
काशी जोन कमिश्नरेट वाराणसी
वाराणसी थाना मण्डुवाडीह पुलिस द्वारा एससी/एसटी एक्ट के मुकदमे से सम्बन्धित 1 नफर वांछित अभियुक्त गिरफ्तार