वाराणसी थाना चौक पुलिस द्वारा चोरी करने वाले 2 नफर अभियुक्तगण गिरफ्तार व चार हजार पांच सौ रुपये बरामद
वाराणसी थाना चौक पुलिस द्वारा चोरी करने वाले 2 नफर अभियुक्तगण गिरफ्तार व चार हजार पांच सौ रुपये बरामद
पुलिस आयुक्त वाराणसी द्वारा अपराधों की रोकथाम के मद्देनजर चोरी/लूट की घटनाओ के सफल अनावरण एवं वांछित फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस उपायुक्त काशी जोन के निर्देशन मे, अपर पुलिस उपायुक्त काशी ज़ोन के पर्यवेक्षण मे एवं सहायक पुलिस आयुक्त दशाश्वमेध के कुशल नेतृत्व में थाना चौक पुलिस टीम द्वारा थाना चौक क्षेत्र में स्थित मणिकर्णिका घाट में दाह संस्कार में आये हुए आगन्तुक का स्नान करते समय घाट पर रखे हुए कपड़ों से 4500/-चोरी करने वाले अभियुक्तगण 1. लवकुश वर्मा पुत्र पृथ्वी पाल निवासी ग्राम जिगना पोस्ट आफिस जिगना बाजार थाना मनकापुर जनपद गोण्डा उत्तर प्रदेश वर्ष उम्र करीब 38 वर्ष 2. नन्द बिहारी पुत्र रामलोचन निवासी डुमरियाडीह पोस्ट डुमरियाडीह थाना वजीरगंज जनपद गोण्डा उत्तर प्रदेश उम्र करीब 55 वर्ष को दिनांक 08.06.2025 को सिन्धिया घाट के पास से गिरफ्तार किया गया है तथा अभियुक्तगण के पास से 4500/- रुपये बरामद हुए।
घटना का विवरण:- दिनांक 08.06.2025 को थाना फूलपुर निवासी आगन्तुक के द्वारा थाना चौक पर एक
किता प्रार्थना पत्र दिया गया कि मैं अपने रिश्तेदार के दाह संस्कार हेतु दिनांक 08.06.2025 को मणिकर्णिका घाट आया था। रिश्तेदार के दाह संस्कार के पश्चात मैं अपने अन्य रिश्तेदार के साथ स्नान करने के लिए सिन्धिया घाट पर गये। जहाँ पर हमलोग अपना-अपना कपड़ा निकाल कर रख दिये थे और स्नान करने चले गये उसी बीच 2 अज्ञात चोर आये और पैन्ट में रखे 4500/- रुपये चोरी कर लिये। जिसको वहाँ पर मौजूद फैण्टम के कर्मचारीगण व जनता के व्यक्तियों द्वारा पकड़ लिया गया। आवेदक के प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना चौक पर अभियोग पंजीकृत किया गया।
अभियुक्तगण विवरणः-
1. लवकुश वर्मा पुत्र पृथ्वी पाल निवासी ग्राम जिगना पोस्ट आफिस जिगना बाजार थाना मनकापुर जनपद गोण्डा उत्तर प्रदेश वर्ष उम्र करीब 38 वर्ष
2. नन्द बिहारी पुत्र रामलोचन निवासी डुमरियाडीह पोस्ट डुमरियाडीह थाना वजीरगंज जनपद गोण्डा उत्तर प्रदेश उम्र करीब 55 वर्ष
अभियुक्त लवकुश वर्मा का आपराधिक इतिहासः-
1. मु0अ0सं0-68/2025 धारा 303(2), 317 (2) BNS थाना चौक कमिश्नरेट वाराणसी।
2. मु0अ0सं0-39/2022 धारा 401/411 भादवि थाना पीपरपुर जनपद अमेठी।
3. मु0अ0सं0-40/2022 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना पीपीरपुर जनपद अमेठी।
अभियुक्त नन्द बिहारी का आपराधिक इतिहासः-
1. मु0अ0सं0-68/2025 धारा 303 (2), 317 (2) बीएनएस थाना चौक कमिश्नरेट वाराणसी।
गिरफ्तारी का स्थान, व दिनांक सिन्धिया घाट थाना चौक कमिश्नरेट वाराणसी दिनांक 08.06.2025
बरामदगी का विवरणः-
1. 4500 रुपये नगद।
गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली टीमः -
1. उ0नि0 उमेश चन्द्र विश्वकर्मा थाना चौक कमिश्नरेट वाराणसी।
2. उ0नि0 शुभम शर्मा थाना चौक कमिश्नरेट वाराणसी
3. उ0नि0 वैभव शुक्ला चौकी प्रभारी थाना चौक कमिश्नरेट वाराणसी
4. का0 चन्दन कुमार पाण्डेय थाना चौक कमिश्नरेट वाराणसी।
सोशल मीडिया सेल पुलिस उपायुक्त काशी जोन कमिश्नरेट वाराणसी
रिपोर्ट- युवराज जायसवाल, वाराणसी
वाराणसी थाना सारनाथ पुलिस टीम द्वारा चोरी, मारपीट आदि के मुकदमे का सफल अनावरण करते हुए 1 नफर अभियुक्त गिरफ्तार
पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने पुलिस पेंशनर्स के साथ की गोष्ठी, 80 एवं 100 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को किया सम्मानित