वाराणसी थाना चौबेपुर पुलिस ने पाक्सो एक्ट के मुकदमें वांछित अभियुक्त गनेश विश्वकर्मा को गिरफ्तार करते हुए अपहृता को सकुशल किया बरामद
वाराणसी थाना चौबेपुर पुलिस ने पाक्सो एक्ट के मुकदमें वांछित अभियुक्त गनेश विश्वकर्मा को गिरफ्तार करते हुए अपहृता को सकुशल किया बरामद
पुलिस उपमहानिरीक्षक/पुलिस अधीक्षक वाराणसी ग्रामीण व अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी पिण्डरा के कुशल नेतृत्व में अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम, गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक 16.05.2022 को थाना चौबेपुर पुलिस द्वारा देखभाल क्षेत्र, संदिग्ध व्यक्ति/ वाहन चेकिंग एवं जुर्म जरायम में मामूर के दौरान मुखबिर की सूचना पर थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 0154/2022 धारा 363/366/376 भादवि व ¾ पाक्सो एक्ट से सम्बन्धित अपहृता को बरामद करते हुए अभियुक्त गनेश विश्वकर्मा पुत्र विजय कुमार विश्वकर्मा निवासी ग्राम कोची (भारत गैस एजेन्सी के पीछे) थाना चौबेपुर जनपद वाराणसी को कचहरी अण्डर ग्राउण्ड पार्किंग के सामने कचहरी वाराणसी के पास से पकड़ लिया गया । आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण*
1. गनेश विश्वकर्मा पुत्र विजय कुमार विश्वकर्मा निवासी ग्राम कोची (भारत गैस एजेन्सी के पीछे) थाना चौबेपुर जनपद वाराणसी उम्र करीब 20 वर्ष ।
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरण*–
थानाध्यक्ष राजेश त्रिपाठी, का0 अतुल यादव, का0 गुलशन, म0का0 किरन थाना चौबेपुर, वाराणसी ग्रामीण।
*सोशल मीडिया सेल*
*जनपद वाराणसी*
*ग्रामीण।*
रिपोर्ट:-डा सुनील जायसवाल
वाराणसी थाना सारनाथ पुलिस टीम द्वारा चोरी, मारपीट आदि के मुकदमे का सफल अनावरण करते हुए 1 नफर अभियुक्त गिरफ्तार
पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने पुलिस पेंशनर्स के साथ की गोष्ठी, 80 एवं 100 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को किया सम्मानित