•   Friday, 15 May, 2026
Varanasi police station Lanka arrested the accused who broke into the house and stole.

वाराणसी थाना लंका पुलिस द्वारा घर में घुसकर चोरी करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार

Generic placeholder image
  Varanasi ki aawaz

वाराणसी थाना लंका पुलिस द्वारा घर में घुसकर चोरी करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार

पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी के निर्देश पर अपराध व अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस उपायुक्त जोन काशी के निर्देशन में, अपर पुलिस उपायुक्त जोन काशी के पर्यवेक्षण में, सहायक पुलिस आयुक्त भेलूपुर व प्रभारी निरीक्षक लंका के नेतृत्व में थाना लंका पुलिस द्वारा मुखबिर सूचना के आधार पर थाना लंका में पंजीकृत मु0अ0सं0-0217/2026, धारा-303 (2) बीएनएस व बढोत्तरी धारा 305 (a), 317 (2) बीएनएस से संबंधित अभियुक्त पवन बिंद उर्फ बारुद पुत्र हीरा बिंद निवासी टिकरी डीह बाबा मन्दिर के पास थाना चितईपुर वाराणसी उम्र करीब 22 बर्ष को दिनांक 15.05.2026 को बजबजा प्लांट के मोड़ के पास से गिरफ्तार किया गया। अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

घटना का विवरण- दिनांक 09.05.2026 को पीड़िता द्वारा अपने घर से आभूषण व रुपये चोरी होने के सम्बन्ध में थाना लंका पर प्रार्थना पत्र दिया गया। प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना लंका में मु0अ0सं0-217/2026, धारा-303 (2) बीएनएस पंजीकृत करते हुए माल व मुल्जिम की तलाश हेतु टीम गठित की गई थी।

गिरफ्तारी का दिनांक, समय व स्थान दिनांक 15.05.2026, को समय करीब 05.00 बजे, स्थान- बजबजा प्लान्ट के मोड़ के पास से थाना लंका।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-

1. पवन बिंद उर्फ बारुद पुत्र हीरा बिंद निवासी टिकरी डीह बाबा मन्दिर के पास थाना चितईपुर वाराणसी उम्र करीब 22 बर्ष ।

अभियुक्त पवन बिन्द का आपराधिक इतिहास-

1. मु0अ0सं0-0217/2026, धारा- 303 (2) बीएनएस व बढोत्तरी धारा 305 (a), 317 (2) बीएनएस थाना लंका कमिश्नरेट वाराणसी।

2. मु0अ0सं0-0435/2020, धारा 147, 323, 427, 504, 506 भादवि थाना भेलूपुर कमिश्नरेट वाराणसी।

3. मु0अ0सं0-0410/2025, धारा- 296 (ए) बीएनएस थाना लंका कमिश्नरेट वाराणसी।

4. मु0अ0सं0-0100/2022, धारा- 60 आबकारी एक्ट थाना चितईपुर कमिश्नरेट वाराणसी।

बरामदगी का विवरण- चोरी के 1250 रुपये बरामद।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम का विवरण -

1. प्र०नि० राजकुमार, थाना लंका कमिश्नरेट वाराणसी।

2. उ0नि0 सैंकी प्रसाद, थाना लंका कमिश्नरेट वाराणसी।

3. हे0का0 महेन्द्र सिंह, थाना लंका कमिश्नरेट वाराणसी।

4. का0 अशोक कुमार, थाना लंका कमिश्नरेट वाराणसी।

5. का0 विनोद कुमार, थाना लंका कमिश्नरेट वाराणसी।

सोशल मीडिया सेल 
पुलिस उपायुक्त 
काशी जोन कमिश्नरेट वाराणसी।

रिपोर्ट- युवराज जायसवाल.. वाराणसी
Comment As:

Comment (0)