वाराणसी थाना मिर्जामुराद पुलिस ने नाबालिग को बहला फुसला कर भगाने वाला वांछित अभियुक्त गिरफ्तार व अपहृत पीड़िता बरामद
वाराणसी थाना मिर्जामुराद पुलिस ने नाबालिग को बहला फुसला कर भगाने वाला वांछित अभियुक्त गिरफ्तार व अपहृत पीड़िता बरामद
थाना मिर्जामुराद पर पंजीकृत मु0अ0सं0 121/2025 धारा 137(2),87 बीएनएस से सम्बन्धित आरोपी की गिरफ्तारी हेतु उनके घर एवं संभावित ठिकानों पर निरंतर दबिश दी जा रही थी ।
इसी क्रम में आज दिनांक 01.07.2025 को थाना मिर्जामुराद पुलिस टीम ने उक्त मुकदमें से संबंधित आरोपी 1. चन्दन बिन्द पुत्र पुनवासी बिन्द निवासी ग्राम ठठरा, थाना मिर्जामुराद, जनपद वाराणसी उम्र करीब 19 वर्ष को मुखबिर की सूचना पर इण्डियन आयल पेट्रोल पम्म कछवा रोड के पास से गिरफ्तार कर अपहृता/पीड़िता को बरामद किया गया ।
घटना का विवरण:
थाना मिर्जामुराद क्षेत्र की रहने वाली एक नाबालिग लड़की को बाहला फुसला कर भगाने की सूचना पर शिकायतकर्ता के प्रार्थना पत्र पर थाना मिर्जामुराद पर मुकदमा पंजीकृत कराया गया था । प्रभारी निरीक्षक मिर्जामुराद द्वारा गठित पुलिस टीम नें अपहृता/पीड़िता की बरामदी हेतु लगातार प्रयासरत थी ।
पूछताछ विवरण
अभियुक्त ने पूछताछ में बताया कि वह अपहृता/पीड़िता प्यार करता है तथा दोनों मंदिर में जाकर शादी कर लिए हैं। पैसा खत्म हो जाने की वजह से अपने घर वापस जाने की फिराक में था कि पुलिस ने पकड़ लिया ।
सोशल मीडिया सेल
पुलिस उपायुक्त
गोमती ज़ोन, कमिश्नरेट वाराणसी
पुलिस आयुक्त वाराणसी मोहित अग्रवाल एवं जिलाधिकारी वाराणसी सत्येन्द्र कुमार द्वारा नमो घाट से पुरानापुल तक बोट से भ्रमण कर बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया गया स्थलीय निरीक्षण, दिये गये आवश्यक दिशा-निर्देश
80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर अपर पुलिस उपायुक्त गोमती जोन द्वारा पुलिस कार्यालय गोमती जोन बाबतपुर में ध्वजारोहण कर पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी गईं