•   Tuesday, 21 Apr, 2026
Varanasi police team from Lohta police station arrested accused Govind Bharti with 20 litres of ille

वाराणसी थाना लोहता पुलिस टीम द्वारा कुल 20 लीटर अवैध देशी शराब के साथ अभियुक्त गोविन्द भारती गिरफ्तार

Generic placeholder image
  Varanasi ki aawaz

वाराणसी थाना लोहता पुलिस टीम द्वारा  कुल 20 लीटर अवैध देशी शराब के साथ अभियुक्त गोविन्द भारती गिरफ्तार

पुलिस आयुक्त वाराणसी द्वारा अवैध शराब की बिक्री/निष्कर्षण/परिवहन तथा मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के निर्देशन में, अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा ज़ोन के पर्यवेक्षण में एवं सहायक पुलिस आयुक्त रोहनिया के नेतृत्व में "ऑपरेशन चक्रव्यूह" के तहत मुखबिर की सूचना पर थाना लोहता पुलिस टीम द्वारा लल्लन सिंह का बगीचा विशुनपुर थाना लोहता कमि० वाराणसी से 01 नफ़र अभियुक्त गोविन्द भारती पुत्र स्व० लालमन भारती निवासी घमहापुर थाना लोहता जनपद वाराणसी को कुल 20 लीटर अवैध देशी शराब के साथ दिनांक-19.04.2026 को समय करीब 18.50 बजे गिरफ्तार किया गया। उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के संबंध में थाना लोहता में मु0अ0सं0-0122/2026 धारा 60 आबकारी अधिनियम पंजीकृत करते हुए अग्रेतर विधिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-

गोविन्द भारती पुत्र स्व० लालमन भारती निवासी घमहापुर थाना लोहता जनपद वाराणसी, उम्र करीब 22 वर्ष ।

बरामदगी का विवरण- 01 पिपिया में कुल 20 लीटर अवैध देशी शराब बरामद।

गिरफ्तारी का दिनांक, समय व स्थान-

दिनांक-19.04.2026 को समय करीब 18.50 बजे, लल्लन सिंह का बगीचा विशुनपुर थाना लोहता कमि० वाराणसी से।

आपराधिक इतिहास-

1. मु0अ0सं0-0122/2026 धारा 60 आबकारी अधिनियम थाना लोहता कमिश्नरेट वाराणसी।

गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम का विवरण-

01- थानाध्यक्ष दिगम्बर उपाध्याय थाना लोहता कमि० वाराणसी।

02- उ0नि0 योगेन्द्र कुमार यादव थाना लोहता कमि० वाराणसी।

03- हे0का0 सत्यप्रकाश सिंह थाना लोहता कमि० वाराणसी।

04- हे0का0 प्रवीण कुमार सिंह थाना लोहता कमि० वाराणसी।

05- का0 अजीत कुमार थाना लोहता कमि० वाराणसी।

06- का0 अमित सिंह यादव थाना लोहता कमि० वाराणसी।

रिपोर्ट- अश्वनी जायसवाल..
Comment As:

Comment (0)