वाराणसी थाना रोहनियां पुलिस टीम द्वारा अवैध जुआ खेल रहे 3 जुआरी गिरफ्तार, मौके व कब्जे से 52 अदद ताश के पत्ते 7740/- रुपये माल फड़, 2 अदद मोबाईल फोन व एक हजार चार सौ साठ रुपये जामातलाशी का बरामद
वाराणसी थाना रोहनियां पुलिस टीम द्वारा अवैध जुआ खेल रहे 3 जुआरी गिरफ्तार, मौके व कब्जे से 52 अदद ताश के पत्ते 7740/- रुपये माल फड़, 2 अदद मोबाईल फोन व एक हजार चार सौ साठ रुपये जामातलाशी का बरामद
पुलिस आयुक्त वाराणसी के अपराध/अपराधियों के रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस उपायुक्त वरुणा ज़ोन के निर्देशन मे, अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा ज़ोन के पर्यवेक्षण मे, सहायक पुलिस आयुक्त रोहनिया के कुशल नेतृत्व में थाना रोहनिया पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर थाना रोहनियां क्षेत्रांतर्गत ग्राम दाउदपुर से जुआ खेल रहे कुल 03 नफर अभियुक्तगण 1. किशन पटेल पुत्र राम लखन पटेल निवासी ग्राम दाउदपुर थाना रोहनियां कमि० वाराणसी, 2. महेन्द्र कुमार वर्मा पुत्र स्व० राम नरायण पटेल निवसी ग्राम दाउदपुर थाना रोहनियां कमि० वाराणसी, 3. श्याम सुन्दर पटेल पुत्र गोपी पटेल निवासी ग्राम दाउदपुर थाना रोहनियां कमि० वाराणसी को दिनांक 08.08.2026 को समय करीब 20.30 बजे गिरफ्तार किया गया।
मौके व कब्जे से कुल 52 अदद ताश के पत्ते, 7740 रू0 माल फड़, जमा तलाशी से 1460 रुपये, 02 अदद मोबाइल फोन बरामद हुआ।
उक्त गिरफ़्तारी व बरामदगी के संबंध में थाना रोहनिया पुलिस द्वारा मु०अ०सं० 0260/2026 धारा 13 सार्वजनिक जुआ अधि० पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण-
1. किशन पटेल पुत्र रामलखन पटेल निवासी ग्राम दाउदपुर थाना रोहनियां कमि० वाराणसी उम्र करीब 28 वर्ष ।
2. महेन्द्र कुमार वर्मा पुत्र स्व० राम नरायण पटेल निवासी ग्राम दाउदपुर थाना रोहनियां कमि० वाराणसी उम्र करीब
46 वर्ष ।
3. श्याम सुन्दर पटेल पुत्र गोपी पटेल निवासी ग्राम दाउदपुर रोहनिया कमि० वाराणसी उम्र करीब 31 वर्ष ।
गिरफ्तारी का दिनांक, समय व स्थान
थाना रोहनियां क्षेत्रांतर्गत ग्राम दाउदपुर से, दिनांक 08.08.2026 को समय करीब 20.30 बजे ।
बरामदगी का विवरण-
कुल 52 अदद ताश के पत्ते, 7740/- रू0 माल फड़, 1460/- रु0 जमा तलाशी, 02 अदद मोबाईल फोन बरामद ।
आपराधिक इतिहास-
मु0अ0सं0 0260/2026 धारा 13 सार्वजनिक जुआ अधि० थाना रोहनियां कमि० वाराणसी।
गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम का विवरण-
1. प्रभारी निरीक्षक राजू सिंह थाना रोहनिया कमि० वाराणसी।
2. उ0नि0 मो० परवेज थाना रोहनिया कमि० वाराणसी।
3. हे0का0 अरविन्द कुमार थाना रोहनिया कमि० वाराणसी।
4. का0 गोविन्द कुमार गोड़ थाना रोहनिया कमि० वाराणसी।
5. का0 शशि कुमार थाना रोहनिया कमि० वाराणसी ।
6. का0 नागेन्द्र कुमार गुप्ता थाना रोहनिया कमि० वाराणसी।
7. का0 सन्तोष कुमार थाना रोहनिया कमि० वाराणसी।
रिपोर्ट- अश्वनी जायसवाल..
वाराणसी थाना रोहनियां पुलिस टीम द्वारा अवैध जुआ खेल रहे 3 जुआरी गिरफ्तार, मौके व कब्जे से 52 अदद ताश के पत्ते 7740/- रुपये माल फड़, 2 अदद मोबाईल फोन व एक हजार चार सौ साठ रुपये जामातलाशी का बरामद