•   Monday, 20 Apr, 2026
Varanasi police team of Lalpur Pandeypur police station arrested Azam Khan the wanted accused in the case of breaking the lock of a house and stealing stolen goods (various types of electrical goods) were recovered from his possession.

वाराणसी थाना लालपुर पाण्डेयपुर पुलिस टीम द्वारा मकान का ताला तोड़कर चोरी करने के मामले में वांछित अभियुक्त आजम खान गिरफ्तार, कब्जे से चोरी का माल (विभिन्न प्रकार का विद्युत सामान) बरामद

Generic placeholder image
  Varanasi ki aawaz

वाराणसी थाना लालपुर पाण्डेयपुर पुलिस टीम द्वारा मकान का ताला तोड़कर चोरी करने के मामले में वांछित अभियुक्त आजम खान गिरफ्तार, कब्जे से चोरी का माल (विभिन्न प्रकार का विद्युत सामान) बरामद

पुलिस आयुक्त वाराणसी के चोरी/लूट/नकबजनी की घटनाओ के सफल अनावरण एवं वांछित/फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के निर्देशन में, अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा ज़ोन के पर्यवेक्षण में एवं सहायक पुलिस आयुक्त कैण्ट के नेतृत्व में थाना लालपुर पाण्डेयपुर पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर मु0अ0सं0-0108/2026 धारा 305 (a), 331 (4) बी0एन0एस0 व बढ़ोत्तरी धारा 317 (2), 317 (4) बी०एन०एस० थाना लालपुर पाण्डेयपुर कमि० वाराणसी का अनावरण करते हुए मुकदमा उपरोक्त से संबंधित वांछित अभियुक्त आजम खान पुत्र जलालु खान निवासी बहादुरपुर (पड़ाव) थाना मुगलसराय जनपद चन्दौली हालपता नई वस्ती थाना लालपुर पाण्डेयपुर पाण्डेयपुर वाराणसी को आज दिनांक-19.04.2026 को समय करीब 03.30 बजे रिंग रोड काशी राम आवास कालोनी के पीछे से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से चोरी का माल (विभिन्न प्रकार का विद्युत सामान) बरामद हुआ। 

उक्त गिरफ्तारी बरामदगी के आधार पर थाना लालपुर पाण्डेयपुर पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

घटना का विवरण-

दिनांक-18.04.2026 को वादी मुकदमा/प्रार्थी ने अज्ञात चोर द्वारा वादी के घर का ताला तोड़कर बिजली तार, स्विच बोर्ड व अन्य चीजें चोरी कर लेने के सम्बन्ध में लिखित प्रार्थना पत्र दिया, जिसके आधार पर थाना लालपुर पाण्डेयपुर में मु0अ0सं0-0108/2026 धारा 305a,331 (4) बी०एन०एस० पंजीकृत किया गया । जिसकी विवेचना उ0नि0 जगदम्बा प्रसाद यादव द्वारा सम्पादित की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-

आजम खान पुत्र जलालु खान निवासी बहादुरपुर (पड़ाव) थाना मुगलसराय जनपद चन्दौली हालपता नई वस्ती थाना लालपुर पाण्डेयपुर पाण्डेयपुर वाराणसी, उम्र करीब 26 वर्ष।

गिरफ्तारी का स्थान, दिनांक व समय-

रिंग रोड काशी राम आवास कालोनी के पीछे से, दिनांक 19.04.2026 को समय करीब 03.30 बजे ।

पूछताछ का विवरण- अभियुक्त आजम खान उपरोक्त ने पूछताछ करने पर बताया कि मैं घरों में प्लम्बरिंग का काम करता हूं और काम करते समय रेकी कर सामान चोरी कर भाग जाता हूं और बेच देता हूं। 

दिनांक- 17.04.2026 को कजरहिया पोखरा के पास एक मकान में निर्माण कार्य चल रहा था, जहां मैं प्लम्बरिंग के बहाने देख सुन कर चला आया था और देर रात उक्त मकान में घुसकर वायरिंग किये हुए सभी कमरों के तारों को कटर से काटकर खीचकर बोरी में भर लिया था तथा वायरिंग के लिए रखा गया बोर्ड, स्वीच, साकेट, होल्डर आदि सभी कीमती सामान दूसरी बोरी में भर लिया था और बाहर निकलकर अपनी साइकिल पर लादकर तथा कटर व प्लास आदि वहीं मौके पर छोड़कर चला आया था। 

चोरी किये गए इन सभी विद्युत सामानों को बेचने का प्रयास किया और खरीदने हेतु एक व्यक्ति जिसका नाम में नहीं जानता वह आने वाला था कि आप लोगों ने मुझे पकड़ लिया।

बरामदगी का विवरण - चोरी के 41 अदद साकेट, 03 अदद फैन रेगुलेटर, 180 अदद स्विच, 06 अदद होल्डर,

06 अदद इंडीकेटर लाइट, 06 अदद प्लास्टिक बोर्ड 12 इंच, 03 अदद प्लास्टिक बोर्ड 18 इंच, 10 अदद बोर्ड 04 इंच, 06 अदद साकेट बोर्ड 04 इंच, 03 अदद पावर बोर्ड, 10 अदद डबल पावर बोर्ड, करीब 12 कि0ग्रा0 विद्युत तार व 01 अदद साइकिल एवन कंपनी बरामद।

आपराधिक इतिहास-

मु0अ0सं0-498/2024 धारा 303 (2), 317(2),317 (5) बी०एन०एस० थाना सारनाथ कमि० वाराणसी।

1. 2. मु0अ0सं0-108/2026 धारा 305 (a), 331 (4), 317(2),317 (4) बी0एन0एस० थाना लालपुर पाण्डेयपुर कमि० वाराणसी।

गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम का विवरण-

प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार सिंह, उ०नि० जगदम्बा प्रसाद यादव, उ०नि० श्याम नरायन, का० लक्ष्मीकान्त यादव व का0 राम प्रकाश सिंह थाना लालपुर पाण्डेयपुर कमिश्नरेट वाराणसी।

लालपुर, पाण्डेयपुर कमिश्नरेट वाराणसी (उ.प्र.).

सोशल मीडिया सेल पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन, कमिश्नरेट वाराणसी

रिपोर्ट- युवराज जायसवाल.. वाराणसी
Comment As:

Comment (0)