वाराणसी थाना आदमपुर पुलिस द्वारा फेमस होने के लिए लापरवाही पूर्वक बाइक चलाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार
वाराणसी थाना आदमपुर पुलिस द्वारा फेमस होने के लिए लापरवाही पूर्वक बाइक चलाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार
पुलिस आयुक्त द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस उपायुक्त काशी जोन के निर्देशन में, अपर पुलिस उपायुक्त काशी जोन के पर्यवेक्षण में, सहायक पुलिस आयुक्त कोतवाली व प्रभारी निरीक्षक थाना आदमपुर के कुशल नेतृत्व में थाना आदमपुर पुलिस द्वारा निवारक कार्यवाही करते हुए 01 अभियुक्त अबरार अहमद पुत्र रमजान अली निवासी-जे22/79 लद्दनपुरा नाकुआं मन्दिर थाना जैतपुरा कमि० वाराणसी को अन्तर्गत धारा 170/126/135 बीएनएसएस में, चौकी आदमपुर थाना आदमपुर से दिनांक 11-06-2026 को गिरफ्तार किया गया। आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
पूछताछ विवरण- अभियुक्त अबरार अहमद उपरोक्त से सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के सम्बन्ध मे पूछताछ पर बता रहा है कि मेरा इन्ट्राग्राम पर rider_abrar06 नाम से चैनल है जिस पर मैं फेमस होने के लिये तरह-तरह से वीडियो बना कर डालता रहता हूँ मेरे द्वारा बाइक राइडिग वाला वीडियों राजघाट पुल पर बनाया हुआ है जिस पर मेरे द्वारा लापरवाही पूर्वक बाइक चलाते हुए वीडियो बनाकर इन्ट्राग्राम पर अपलोड किया गया था। मुझसे गलती हो गयी मुझे मांफ कर दीजिये।
कार्यवाही का विवरण - अभियुक्त उपरोक्त के विरुद्ध धारा 170/126/135 बीएनएसएस अन्तर्गत निरोधात्मक कार्यवाही की गई है।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण अबरार अहमद पुत्र रमजान अली निवासी जे22/79 लद्दनपुरा नाकुआं मन्दिर थाना जैतपुरा कमि० वाराणसी।
गिरफ्तारी का दिनांक व स्थान- दिनांक 11-06-2026 को, स्थान- चौकी आदमपुर थाना आदमपुर कमिश्नरेट वाराणसी से ।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम का विवरण-
1. विमल कुमार मिश्रा प्रभारी निरीक्षक थाना आदमपुर कमिश्नरेट वाराणसी।
2. उ0नि0 प्रशान्त कुमार पाण्डेय चौकी प्रभारी आदमपुर थाना आदमपुर कमिश्नरेट वाराणसी।
3. हे0का0 नरेन्द्र कुमार यादव थाना आदमपुर कमिश्नरेट वाराणसी।
सोशल मीडिया सेल
पुलिस उपायुक्त
काशी जोन कमिश्नरेट वाराणसी
नगर आयुक्त वाराणसी ने अधूरी सीवर लाइन और खराब इंटरलॉकिंग पर जताई नाराजगी, दिए तत्काल सुधार के निर्देश, विकास कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, तय समय में पूरा करें काम