वाराणसी थाना लोहता पुलिस द्वारा किशोरी को बहला-फुसला कर ले जाने के मामले मे वांछित अभियुक्त विनोद पटेल गिरफ्तार, अपहृता/पीड़िता सकुशल बरामद
वाराणसी थाना लोहता पुलिस द्वारा किशोरी को बहला-फुसला कर ले जाने के मामले मे वांछित अभियुक्त विनोद पटेल गिरफ्तार, अपहृता/पीड़िता सकुशल बरामद
पुलिस आयुक्त वाराणसी के अपराधों की रोकथाम एवं वांछित/फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस उपायुक्त वरुणा ज़ोन के निर्देशन मे, अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा ज़ोन के पर्यवेक्षण मे, सहायक पुलिस आयुक्त रोहनियां के कुशल नेतृत्व में थाना लोहता पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर मु0अ0सं0 0309/2025 धारा 137 (2)/87 बी0एन0एस० थाना लोहता कमि० वाराणसी से संबंधित वांछित नामजद अभियुक्त विनोद पटेल पुत्र स्व० बिहारी लाल पटेल निवासी ग्राम बेलवरिया थाना शिवपुर कमिश्नरेट वाराणसी को दिनांक 10.06.2026 को समय करीब 20.10 बजे थाना लोहता क्षेत्रांतर्गत मुड़ैला तिराहा से गिरफ्तार करते हुए, पीड़िता/अपहृता की सकुशल बरामदगी की गयी। उक्त सम्बन्ध में थाना लोहता पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
घटना का विवरण-
दिनांक 08.11.2025 को वादी मुकदमा/प्रार्थी द्वारा थाना लोहता पर प्रार्थना पत्र दिया गया कि अभियुक्त विनोद पटेल वादी की नाबालिग बहन को बहला फुसलाकर अपने साथ लेकर कही चला गया है। जिसके आधार पर थाना लोहता पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-
विनोद पटेल पुत्र स्व० बिहारी लाल पटेल निवासी ग्राम बेलवरिया थाना शिवपुर कमिश्नरेट वाराणसी उम्र करीब 32 वर्ष ।
गिरफ्तारी दिनांक, समय व स्थान-
दिनांक 10.06.2026 को समय करीब 20.10 बजे, थाना लोहता क्षेत्रांतर्गत मुदैला तिराहा से।
बरामदगी का विवरण-
मुकदमा उपरोक्त से संबंधित अपहृता/पीड़िता, उम्र करीब 17 वर्ष बरामद।
आपराधिक इतिहास-
1- मु0अ0सं0 0309/2025 धारा 137 (2)/87 बी0एन०एस० थाना लोहता कमि० वाराणसी।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम का विवरण-
1. थानाध्यक्ष दिगम्बर उपाध्याय थाना लोहता कमिश्नरेट वाराणसी।
2. उ0नि0 कौशल कुमार सिंह थाना लोहता कमिश्नरेट वाराणसी।
3. म0उ0नि0 विजेता कुमारी थाना लोहता कमिश्नरेट वाराणसी ।
4. म0का0 लक्ष्मीना थाना लोहता कमिश्नरेट वाराणसी।
5. का0 ऋषिकेश राय थाना लोहता कमिश्नरेट वाराणसी।
रिपोर्ट- अश्वनी जायसवाल..
नगर आयुक्त वाराणसी ने अधूरी सीवर लाइन और खराब इंटरलॉकिंग पर जताई नाराजगी, दिए तत्काल सुधार के निर्देश, विकास कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, तय समय में पूरा करें काम