•   Monday, 20 Jul, 2026
Varanasi's Lohta police arrested the accused named in a rape case.

वाराणसी थाना लोहता पुलिस द्वारा दुष्कर्म से संबंधित मुकदमें में नामजद अभियुक्त गिरफ्तार

Generic placeholder image
  Varanasi ki aawaz

वाराणसी थाना लोहता पुलिस द्वारा दुष्कर्म से संबंधित मुकदमें में नामजद अभियुक्त गिरफ्तार

पुलिस आयुक्त वाराणसी द्वारा वांछित/फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस उपायुक्त वरुणा ज़ोन के निर्देशन मे, अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा ज़ोन के पर्यवेक्षण मे, सहायक पुलिस आयुक्त रोहनियां के कुशल नेतृत्व में थाना लोहता पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर मु0अ0सं0 0221/2026 धारा 64,352,351 (3) बी0एन0एस० से सम्बन्धित नामजद अभियुक्त संजय यादव पुत्र मान बहादुर उर्फ मैन बहादुर यादव निवासी ग्राम शिवापार थाना लाइन बाजार जनपद जौनपुर को दिनांक 19.07.2026 को समय करीब 12.05 बजे थाना लोहता क्षेत्रांतर्गत मुढैला तिराहा के पास से गिरफ्तार किया गया। उक्त गिरफ्तारी के सम्बन्ध में थाना लोहता पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

घटना का विवरण-

दिनांक 18.07.2026 को वादिनी मुकदमा/पीडिता द्वारा थाना लोहता पर, प्रतिवादी द्वारा वादिनी मुकदमा के साथ दुष्कर्म करना तथा वादिनी व वादिनी के पति के साथ गाली गलौज व जान से मारने की धमकी देने के सम्बन्ध में प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना लोहता में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया। जिसकी विवेचना उ0नि0 राज दर्पण तिवारी द्वारा सम्पादित की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-

संजय यादव पुत्र मान बहादुर उर्फ मैन बहादुर यादव निवासी ग्राम शिवापार थाना लाइन बाजार जनपद जौनपुर उम्र करीब 36 वर्ष ।

गिरफ्तारी दिनांक, समय व स्थान-

थाना लोहता क्षेत्रांतर्गत मुढैला तिराहा के पास से, दिनांक 19.07.2026 समय करीब 12.05 बजे, ।

आपराधिक इतिहास-

मु0अ0सं0 0221/2026 धारा 64,352,351 (3) बी0एन0एस0 थाना लोहता कमि० वाराणसी।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम का विवरण-

1. थानाध्यक्ष दिगम्बर उपाध्याय थाना लोहता कमि० वाराणसी।

2. व0उ0नि0 राज दर्पण तिवारी थाना लोहता कमि० वाराणसी।

3. उ0नि0 योगेन्द्र यादव थाना लोहता कमि० वाराणसी।

4. उ0नि0 अतुल कुमार सिंह थाना लोहता कमि० वाराणसी।

5. रि0का0 दुर्गेश कुमार यादव थाना लोहता कमि० वाराणसी।

रिपोर्ट- युवराज जायसवाल.. वाराणसी
Comment As:

Comment (0)