वाराणसी थाना लोहता पुलिस द्वारा महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने से सम्बन्धित 1 नफर अभियुक्त गिरफ्तार
वाराणसी थाना लोहता पुलिस द्वारा महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने से सम्बन्धित 1 नफर अभियुक्त गिरफ्तार
पुलिस आयुक्त वाराणसी द्वारा मिशन शक्ति तथा मनचलों/शोहदों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस उपायुक्त वरुणा ज़ोन के निर्देशन मे, अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा ज़ोन के पर्यवेक्षण मे, सहायक पुलिस आयुक्त रोहनियां के कुशल नेतृत्व में थाना लोहता पुलिस द्वारा मु०अ०सं०-0219/2026, धारा-296 बी0एन0एस0 थाना लोहता कमि० वाराणसी से सम्बन्धित अभियुक्त विशाल मौर्या पुत्र राजेश मौर्या हाल पता चंदापुर थाना लोहता कमि० वाराणसी उम्र करीब 20 वर्ष को दिनांक 17.07.2026 को समय 12.30 बजे प्राथमिक विद्यालय लोहता से रहीमपुर जाने वाली गली से गिरफ्तार किया गया। उक्त गिरफ्तारी के सम्बन्ध में थाना लोहता पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
घटना का विवरण-
दिनांक 17.07.2026 को वादिनी मुकदमा म०उ0नि0 विजेता कुमारी के द्वारा दौराने क्षेत्र भ्रमण ज्ञात हुआ कि एक लड़का आने जाने वाली महिलाओं को देखकर अश्लील गाना गाकर, अभद्र कमेन्ट व अश्लील इशारे कर रहा था। अभियुक्त के इस कृत्य को देखकर अभियुक्त को तत्काल गिरफ्तार किया गया। उक्त अपराध के सम्बन्ध में थाना लोहता पर मु0अ0सं0-0219/2026, धारा-296 बी०एन०एस० पंजीकृत कर विवेचना उ०नि० नत्थू प्रसाद द्वारा सम्पादित की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-
विशाल मौर्या पुत्र राजेश मौर्या हाल पता चंदापुर थाना लोहता कमि० वाराणसी उम्र करीब 20 वर्ष ।
गिरफ्तारी दिनांक, समय व स्थान-
दिनांक 17.07.2026 को समय करीब 12.30 बजे, प्राथमिक विद्यालय लोहता से रहीमपुर जाने वाली गली से।
आपराधिक इतिहास-
मु0अ0सं0 0219/2026, धारा-296 बी0एन0एस0 थाना लोहता कमिश्नरेट वाराणसी।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम का विवरण-
1. थानाध्यक्ष दिगम्बर उपाध्याय थाना लोहता कमि० वाराणसी।
2. म0उ0नि0 विजेता कुमारी थाना लोहता कमि० वाराणसी।
3. हे0का0 सत्यप्रकाश सिंह थाना लोहता कमि० वाराणसी।
4. हे0का0 प्रवेश कुमार थाना लोहता कमि० वाराणसी।
5.म0हे0का0 किरन कुमारी थाना लोहता कमि० वाराणसी।
6. म0का0 जया त्रिपाठी थाना लोहता कमि० वाराणसी।
7. म0का0 आरती शाह थाना लोहता कमि० वाराणसी।
8. म0का0 कविता चौधरी थाना लोहता कमि० वाराणसी।
रिपोर्ट- युवराज जायसवाल.. वाराणसी
वाराणसी थाना चौक पुलिस व एस०ओ०जी टीम द्वारा लूट करने वाले 2 अभियुक्तगण गिरफ्तार, कब्जे से 1 लाख 2 हजार रूपये नगद व घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद